App

UP Rain Alert: कुदरत का 'ट्रिपल थ्रेट'! यूपी में बारिश-आंधी का कहर, कई जिलों में स्कूल बंद; जानिए अपने शहर का हाल

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में मौसम बदला-बदल सा है. प्रदेश में आज भी कई जिलों में झमाझम बारिश के साथ गरज-चमक और तेज हवाओं की चेतावनी जारी की गई है. मौसम के मिजाज को देखते हुए मुरादाबाद, बिजनौर समेत कई जिलों में आज स्कूल-कॉलेज बंद कर दिए गए हैं. ऐसे में जानिए आपके शहर में मौसम कैसा रहने वाला है?

UP Rain Alert: कुदरत का 'ट्रिपल थ्रेट'! यूपी में बारिश-आंधी का कहर, कई जिलों में स्कूल बंद; जानिए अपने शहर का हाल

UP Weather Alert: उत्तर भारत से लेकर पूर्वोत्तर तक मौसम का खतरनाक मिजाज देखने को मिल रहा है. एक साथ तीन अलग-अलग मौसम तंत्र (Weather Systems) सक्रिय होने से कुदरत का 'ट्रिपल थ्रेट' पैदा हो गया है. उत्तर प्रदेश के मध्य भागों पर एक ताकतवर 'वेल-मार्क्ड लो-प्रेशर' बना हुआ है, जबकि बंगाल की खाड़ी में म्यांमार तट के पास एक नया चक्रवाती सिस्टम बन हो रहा है. इसके अलावा उत्तर भारत के ऊपरी हिस्सों में एक एक्टिव 'वेस्टर्न डिस्टरबेंस' भी सक्रिय है. इन तीनों प्रणालियों के एक साथ मिलने से मौसम विभाग (IMD) ने यूपी समेत कई राज्यों में आंधी-तूफान, बिजली गिरने और भारी बारिश की चेतावनी जारी की है.

आज कैसा रहेगा मौसम का मिजाज?
मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश में झमाझम बारिश, बिजली गिरने और आंधी-तूफान का अलर्ट जारी कर दिया गया है. यूपी में बादलों की यह फौज तबाही का नया चैप्टर लिखने के लिए पूरी तरह तैयार है. मौसम विभाग ने पूर्वी यूपी के वाराणसी, बलिया, गोरखपुर, मीरजापुर और सोनभद्र समेत कुछ जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई है. पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कुछ जिलों में भारी बारिश हो सकती है. हालांकि, आने वाले कुछ घंटों के दौरान मौसम प्रणाली धीरे-धीरे कमजोर हो जाएगी और बारिश का दौर थम सकता है.

आज स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद
मौसम के गंभीर रुख और जलभराव की स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासनों ने सख्त कदम उठाए हैं. मुरादाबाद, बिजनौर समेत कई जिलों में आज नर्सरी से लेकर कक्षा 12 तक के सभी सरकारी व निजी स्कूल, कॉलेज और शिक्षण संस्थान पूरी तरह बंद रहेंगे.

जानिए लखनऊ के मौसम का हाल
प्रदेश की राजधानी लखनऊ में लगातार तीन दिनों तक हुई मूसलाधार बारिश के बाद अब मौसम का मिजाज बदलने की उम्मीद है. रविवार को लखनऊ में अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 9.2 डिग्री कम था. हालांकि, रविवार दोपहर थोड़ी देर के लिए धूप भी निकली.

क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र (लखनऊ) के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में बना मौसम तंत्र अब धीरे-धीरे कमजोर पड़ रहा है. सोमवार से भारी बारिश का दौर थमने की संभावना है और अगले एक-दो दिन केवल छिटपुट बूंदाबांदी हो सकती है. बारिश और हवाएं थमने के साथ ही अगले एक सप्ताह के भीतर अधिकतम तापमान में लगभग 10 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है.

सितंबर के आखिरी हफ्ते में रिकॉर्ड तोड़ बारिश
मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, सितंबर के आखिरी हफ्ते में हुई इस झमाझम बारिश के कारण लखनऊ में इस सीजन कुल 846.6 मिलीमीटर बारिश हुई, जो सामान्य औसत (675.7 मिमी) से 25 प्रतिशत अधिक है. रविवार को उत्तर प्रदेश के कई इलाकों और तराई क्षेत्रों में रिकॉर्ड तोड़ बारिश हुई. मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, फर्रुखाबाद में सर्वाधिक 320 मिलीमीटर बारिश हुई. गोरखपुर में 234.2 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई. लखीमपुर खीरी में 195 मिलीमीटर बारिश हुई. महाराजगंज में 186 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई.

लगातार हो रही बारिश और ठंडी हवाओं के कारण दिन के तापमान में अप्रत्याशित गिरावट आई है. उरई जिला 18.4 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ प्रदेश का सबसे ठंडा स्थान रहा. वहीं बरेली, मुजफ्फरनगर और मुरादाबाद जैसे पश्चिमी यूपी के जिलों में अधिकतम तापमान सामान्य से 9 से 10 डिग्री सेल्सियस नीचे चला गया.

सतर्कता ही बचाव है
मौसम में आए इस अचानक बदलाव को देखते हुए IMD ने लोगों को यात्रा के दौरान विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है. भारी बारिश और आंधी की संभावना वाले इलाकों में बिना जरूरी काम के घर से बाहर निकलने से बचने को कहा गया है.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

Pooja Singh

Pooja Singh

पूजा सिंह डिजिटल पत्रकार हैं और ज़ी उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड (Zee UP-UK) की डिजिटल टीम में सब-एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. दिल्ली से ताल्लुक रखने वाली पूजा को मीडिया जगत में 5 वर्षों से ज्यादा का अनुभव है. वे उत्तर प्रदेश की हाइपर-लोकल खबरों, क्राइम, प्रशासनिक गतिविधियों, राजनीतिक उठापटक और खेल जगत के मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं. खबरों की गहराई, ग्राउंड रियलिटी और तथ्य-आधारित डिजिटल कवरेज के लिए वे जाने जाते हैं.पूजा के पास डेस्क एडिटिंग का व्यावहारिक अनुभव है.  स्थानीय प्रशासन, जनसमस्याओं और राजनीतिक हलचलों की बेहतर समझ उन्हें ज़मीनी वास्तविकताओं को सटीक रूप से प्रस्तुत करने में मदद करती है. ज़ी मीडिया से पहले उन्होंने भारत के लिडिंग हिंदी न्यूज़ चैनल टीवी 9 डिजिटल और न्यूज नेशन में काम करने का अनुभव है. पूजा ने भारतीय विद्या भवन से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है.पूजा सिंह से आप pooja.singh@india.com पर सीधे ईमेल कर संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप पूजा से एक्स (ट्विटर) और लिंक्डइन पर कनेक्ट कर सकते हैं.
Read More