App

UP Weather Alert: आज से यूपी में मानसून की तूफानी वापसी, प्रयागराज समेत कई जिलों में आंधी-तूफान-बारिश का अलर्ट, एडवाइजरी जारी

UP Weather Alert: भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) लखनऊ द्वारा जारी प्रभाव-आधारित पूर्वानुमान के अनुसार, राज्य में मौसम का मिजाज तेजी से बदलने वाला है. अगर आप घर से बाहर निकलने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपको पहले मौसम अपडेट जरूर देख लेना चाहिए जानिए आपके शहर में मौसम का मिजाज कैसा रहने वाला है?

UP Weather Alert: आज से यूपी में मानसून की तूफानी वापसी, प्रयागराज समेत कई जिलों में आंधी-तूफान-बारिश का अलर्ट, एडवाइजरी जारी
Image Credit: UP Weather Today

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में सितंबर के अंत में मानसून एक बार फिर अपने पूरी रफ्तार में लौट आया है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) और आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ द्वारा जारी प्रभाव-आधारित पूर्वानुमान के अनुसार, आज 25 सितंबर से पूरे प्रदेश में मौसम का मिजाज तेजी से बदलने वाला है. अगले 3 से 4 दिनों (25 से 27 सितंबर) तक राज्य के कई जिलों में गरज-चमक, मूसलाधार बारिश और 60 किमी/घंटा तक की तूफानी हवाओं की प्रबल संभावना है. गुरुवार को भी गोंडा, कानपुर समेत कई जगह पर अच्छी बारिश हुई.

आज कैसा रहेगा यूपी का मौसम
मौसम विभाग (IMD) के अनुसार 25 सितंबर 2026 को उत्तर प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश और आंधी-तूफान का अलर्ट जारी किया गया है. राज्य में मानसून के दोबारा सक्रिय होने से तापमान में गिरावट आएगी, जिससे अधिकतम तापमान 24°C और न्यूनतम तापमान 22°C के आसपास रहने का अनुमान है. आज दिनभर आसमान में घने बादल छाए रहेंगे और दोपहर के बाद तेज हवाओं (30 से 50 किमी/घंटा) के साथ मूसलाधार बारिश होने की प्रबल संभावना है.

मानसून की री-एंट्री के कारण भारी बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, जहां लखनऊ और वाराणसी में मानसून की री-एंट्री के कारण भारी बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट है, वहीं नोएडा (दिल्ली-NCR) में मौसम मुख्य रूप से गर्म और शुष्क बना हुआ है.

इन जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट
मौसम विभाग ने 25 सितंबर को राज्य के दक्षिण और मध्य भाग के कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. जिन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट है वो हैं, बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, रायबरेली और अमेठी.

तेज हवाओं का असर
लखनऊ, कानपुर, वाराणसी, गोरखपुर, जौनपुर, गाजीपुर, सीतापुर, हरदोई और गोंडा समेत आसपास के इलाकों में 40 से 50 किमी/घंटा (झोंकों में 60 किमी/घंटा तक) की रफ्तार से आंधी-तूफान चलने के साथ मूसलाधार बारिश का अंदेशा है.

25 से 27 सितंबर तक पूरे राज्य में व्यापक बारिश
पूर्वी व पश्चिमी यूपी के मौसम की बात करें तो आज 25 सितंबर से पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश दोनों हिस्सों में मानसून व्यापक रूप से असर दिखाएगा. यानी मानसून फिर से लौट रहा है.

सप्ताह के अंत तक राहत नहीं
25 से 27 सितंबर के दौरान लगभग सभी जिलों में वज्रपात (बिजली गिरने) और रुक-रुक कर भारी बारिश का सिलसिला जारी रहेगा, जिससे निचले इलाकों में जलभराव की गंभीर स्थिति बन सकती है.

सुरक्षा एवं बचाव के लिए जारी एडवाइजरी
किसानों के लिए सलाह है कि तेज हवाओं और बारिश की संभावना को देखते हुए फसलों में सिंचाई तुरंत बंद कर दें. खेतों में जमा अतिरिक्त पानी को निकालने के लिए नालियों को साफ रखें. कमजोर फसलों और नए पौधों को बांस या लकड़ी के सहारे बांधें ताकि तेज हवाओं से नुकसान न हो.

आम जनता के लिए निर्देश
सुरक्षित स्थान पर रहें: बिजली कड़कने या आंधी के समय बड़े और पुराने पेड़ों, जर्जर इमारतों या बिजली के खंभों के नीचे शरण न लें. निचले इलाकों और जलभराव वाले रास्तों से गुजरने में सावधानी बरतें. अगर किसी जरूरी काम से बाहर निकल रहे हैं तो स्थानीय मौसम अपडेट देखकर ही घर से बाहर निकलें.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

Preeti Chauhan

Preeti Chauhan

प्रीति चौहान जीन्यूज में पत्रकार हैं, उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड डिजीटल टीम में  ब्रेकिंग, हाइपरलोकल, क्राइम, और अन्य मुद्दों को लेकर खबरें लिखती हैं. 
Read More