SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

UP Weather: आज धूप, फिर बदलेगा मौसम का मिजाज; 24 सितंबर से भारी बारिश और तूफान की चेतावनी

UP Weather Today: उत्तर प्रदेश में मानसून की विदाई के बीच मौसम के मिजाज में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) और आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, आज 22 सितंबर को प्रदेश भर में मौसम पूरी तरह साफ और शुष्क रहने वाला है. अगर आप घर से बाहर निकलने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपको पहले मौसम अपडेट जरूर देख लेना चाहिए जानिए आपके शहर में मौसम का मिजाज कैसा रहने वाला है?

Edited By Preeti Chauhan
Published: Sep 22, 2026, 05:55 AM IST | Updated: Sep 22, 2026, 05:59 AM IST
Image Credit: UP Weather Today
Join

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में मानसून की विदाई से पहले मौसम के मिजाज में लगातार फेरबदल देखने को मिल रहा है. मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ की ओर से जारी ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, आज 22 सितंबर को प्रदेश भर में मौसम पूरी तरह साफ और शुष्क रहने वाला है.  हालांकि, दो दिन बाद मौसम में बड़ा उलटफेर देखने को मिलेगा और राज्य के कई हिस्सों में भारी बारिश के आसार जताए गए हैं.

आज खिली रहेगी धूप, उमस करेगी परेशान
22 सितंबर को पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश के किसी भी जिले में बारिश की कोई संभावना नहीं है. मौसम विभाग ने आज के लिए राज्य में कोई अलर्ट जारी नहीं किया है. दिन की शुरुआत खिली हुई तेज धूप के साथ होगी, जिससे अधिकतम तापमान लगभग 34°C से 35°C रहने का अनुमान है. हवा में नमी और तेज धूप के कारण लोगों को दोपहर के समय भारी उमस और गर्मी का सामना करना पड़ सकता है.

23 से बदलेगी हवा, 24 से 27 सितंबर तक भारी बारिश
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, 23 सितंबर से पूर्वी यूपी में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ हल्की बौछारें पड़ सकती हैं. इसके बाद 24 से 27 सितंबर के बीच राज्य में मौसम पूर्ण रूप से करवट लेगा.  इस दौरान पश्चिमी और पूर्वी यूपी के अधिकांश इलाकों में 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली तेज झोंकेदार हवाओं और बिजली कड़कने के साथ भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है.

तापमान में आएगी गिरावट, गर्मी से मिलेगी राहत
अगले 48 घंटों तक राज्य के अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा. हालांकि, 24 सितंबर से शुरू होने वाली बारिश के कारण दिन के अधिकतम तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस और रात के न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की बड़ी गिरावट दर्ज की जाएगी, जिससे प्रदेशवासियों को उमस भरी गर्मी से काफी राहत मिलेगी.

सितंबर में अब तक बारिश का आंकड़ा
आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के आंकड़ों के अनुसार, सितंबर महीने में 1 से 16 तारीख तक पूरे प्रदेश में औसत से 4 प्रतिशत कम बारिश दर्ज की गई है. इसमें पूर्वी यूपी में औसत से 10 प्रतिशत कम वर्षा हुई है, जबकि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में सामान्य से 5 प्रतिशत अधिक बारिश दर्ज की गई है.

24 से 26 सितंबर के दौरान उत्तर प्रदेश के कई जिलों में मूसलाधार बारिश
IMD ने चेतावनी जारी करते हुए बताया है कि 24 से 26 सितंबर के दौरान उत्तर प्रदेश के कई जिलों में मूसलाधार बारिश, मेघगर्जन और बिजली गिरने (वज्रपात) के आसार हैं. इस दौरान वाराणसी, जौनपुर, गाजीपुर और चंदौली समेत पूर्वी और मध्य यूपी के विभिन्न हिस्सों में तेज से भारी बारिश होने की प्रबल संभावना है. प्रशासन ने लोगों को 24 सितंबर से शुरू होने वाले इस नए बारिश के स्पेल के दौरान सतर्क रहने की सलाह दी है.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

प्रीति चौहान जीन्यूज में पत्रकार हैं, उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड डिजीटल टीम में  ब्रेकिंग, हाइपरलोकल, क्राइम, और अन्य मुद्दों को लेकर खबरें लिखती हैं. 
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES