SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

यूपी में ठंड का असली रंग शुरू, सुबह-रात बढ़ी ठिठुरन; धीमी पछुआ हवा से और चढ़ेगा सर्दी का पारा

UP Weather Today: उत्तर प्रदेश में ठंड का असर बढ़ने लगा है. तराई और पूर्वांचल में कोहरे की संभावना है. जानिए लखनऊ, नोएडा, कानपुर, आगरा और प्रयागराज समेत पूरे यूपी में 26 नवंबर का मौसम.

Written By Preeti Chauhan
Published: Nov 26, 2026, 05:55 IST | Updated: Nov 26, 2026, 06:05 IST
Image Credit: UP Weather 26 November 2026
Join

लखनऊ: यूपी में अब ठंड ने असली रंग दिखाना शुरू कर दिया है. सुबह उठो तो हल्की धुंध, रात को रजाई वाली ठंड. पछुआ हवा की रफ्तार धीमी पड़ते ही ठंड का असर दोगुना हो गया है. मौसम विभाग के मुताबिक, 26 नवंबर को पूर्वी और पश्चिमी यूपी में मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहेगा. कहीं भी बारिश की संभावना नहीं है. हालांकि, तराई और पूर्वांचल के कुछ जिलों में सुबह मध्यम से घना कोहरा छा सकता है,गाड़ी चलाने वालों को थोड़ा संभलकर चलना होगा.

अगले 7 दिन क्या होगा?

अगले एक हफ्ते तक मौसम में कोई बड़ा उलटफेर नहीं होगा. बस दिन और रात का पारा 1 से 2 डिग्री और नीचे खिसक सकता है. मतलब सुबह-शाम की ठंड और बढ़ेगी, दोपहर में हल्की धूप से थोड़ी राहत मिलेगी.

बुधवार को कहां पड़ी सबसे ज्यादा ठंड?

बुधवार को हरदोई, कानपुर, इटावा, बरेली, नजीबाबाद और मुजफ्फरनगर में ठंड ने जोर पकड़ा.इन जगहों पर धूप भी कमजोर रही.
सबसे ठंडा: हरदोई - 9 डिग्री
सबसे गर्म दिन: बलिया और बरेली - 24.8 डिग्री
बरेली में कोहरा: दृश्यता घटकर सिर्फ 200 मीटर रह गई

मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक, पछुआ हवा धीमी होने से मौसम स्थिर है, अगले 7 दिन में पारा 1-2 डिग्री और गिरेगा.

जानिए लखनऊ का हाल

बुधवार को राजधानी में भी सुबह हल्का कोहरा छाया रहा, दिन चढ़ते ही छंट गया.
अधिकतम: 27.2 डिग्री
न्यूनतम: 12 डिग्री
गुरुवार सुबह भी हल्की धुंध रहेगी, दिन में आसमान साफ और धूप निकलेगी.

लखनऊ की हवा हुई खराब!

ठंड के साथ-साथ लखनऊ की हवा भी बिगड़ गई है.
गोमती नगर: 228 - खराब
अलीगंज: 230 - खराब
लालबाग: 232 - खराब
तालकटोरा: 226 - खराब
बीबीएयू: 124 - मध्यम
कुकरैल: 95 - अच्छा
मतलब गोमती नगर, अलीगंज, लालबाग और तालकटोरा में AQI 200 पार है. सुबह वॉक करने वालों को थोड़ा ध्यान रखना होगा.

कानपुर, प्रयागराज, आगरा, नोएडा का मौसम

सभी जगह मौसम सूखा रहेगा, सुबह हल्की धुंध, दिन में धूप रहेगी. नवंबर के आखिरी दिनों में बारिश नहीं होगी, लेकिन सुबह-शाम की ठंड और कोहरा धीरे-धीरे बढ़ेगा. स्वेटर निकाल लीजिए मैडम.

कुल मिलाकर नवंबर के आखिरी दिनों में यूपी में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है. बारिश के आसार नहीं हैं, लेकिन सुबह-शाम की ठंड और कोहरे का असर धीरे-धीरे बढ़ सकता है.

उत्तराखंड में आज मौसम साफ, दिन में धूप तो सुबह-शाम ठिठुरन; बारिश-बर्फबारी को लेकर क्या है अपडेट?

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

प्रीति चौहान को पत्रकारतिा के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है. प्रिंट मीडिया के साथ टीवी चैनल का अनुभव भी है. डिजिटल मीडिया में गहरी पकड़ है. ग्राउंड-जीरो रिपोर्टिंग का अनुभव है. वर्तमान में वे Zee News रीजनल टीम में सीनियर सब-एडिटर के रूप में काम कर रही हैं. हाइपरलोकल की राजनीति, क्राइम और अन्य खबरों की गहराई से कवरेज करना उनकी एक्सपर्टीज है.अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU) से पत्रकारिता में डिप्लोमा पूरा करने के बाद प्रीति चौहान ने मीडिया जगत में अपना सफर शुरू किया. ज़ी न्यूज़ से पहले उन्होंने हिंदुस्थान समाचार (न्यूज एंजेसी के डिजिटल प्लेटफॉर्म), अमर उजाला, इंडिया वॉच और श्रीन्यूज जैसे प्रमुख समाचार चैनलों और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स में काम किया है. इस दौरान उन्होंने न्यूज़ रिपोर्टिंग, कंटेंट आइडिएशन और डेस्क मैनेजमेंट की अहम जिम्मेदारियां संभाली. वे खबरों की प्रामाणिकता और ग्राउंड रियलिटी को प्राथमिकता देती हैं, ताकि पाठकों तक सटीक और भरोसेमंद जानकारी पहुंचे.प्रीति चौहान से आप PREETI.CHAUHAN@india.com पर ईमेल के माध्यम से संपर्क कर सकते हैं. 
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES