App

खामोश हुए मशहूर गिटार के तार: Duran Duran स्टार एंडी टेलर का 65 की उम्र में निधन, 4 मेटास्टैटिक प्रोस्टेट कैंसर से लड़ी लंबी लड़ाई

पॉपुलर बैंड 'ड्यूरन ड्यूरन' के गिटारिस्ट एंडी टेलर का 65 साल की उम्र में निधन हो गया. प्रोस्टेट कैंसर से लड़ते हुए उन्होंने दुनिया को अलविदा कहा. ‘रियो’ और ‘हंग्री लाइक द वुल्फ’ जैसे हिट गानों से उन्होंने म्यूजिक की दुनिया में कभी न मिटने वाली छाप छोड़ी.

खामोश हुए मशहूर गिटार के तार: Duran Duran स्टार एंडी टेलर का 65 की उम्र में निधन, 4 मेटास्टैटिक प्रोस्टेट कैंसर से लड़ी लंबी लड़ाई

म्यूजिक की दुनिया से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है. 80 के दशक के सबसे पॉपुलर ब्रिटिश पॉप बैंड 'ड्यूरन ड्यूरन' के गिटारिस्ट एंडी टेलर का 65 साल की उम्र में निधन हो गया है. एंडी वही कलाकार थे, जिनकी गिटार की धुनों ने बैंड के कई सुपरहिट गानों को पहचान दिलाई. 'रियो', 'हंग्री लाइक द वुल्फ' और 'द रिफ्लेक्स' जैसे गाने आज भी लोगों की जुबान पर रहते हैं. शुरुआती दौर में जब एमटीवी नया-नया आया था, तो उस समय एंडी और उनके बैंड ने अपने म्यूजिक और स्टाइल से दुनिया भर में जबरदस्त पहचान बनाई.

परिवार और बैंड के साथियों ने सोशल मीडिया और ऑफिशियल वेबसाइट के जरिए उनके निधन की जानकारी दी. बैंड ने इमोशनल होते हुए लिखा कि जब एंडी सिर्फ एक गिटार और बड़े सपनों के साथ नॉर्थ ईस्ट से बर्मिंघम आए थे, तभी से उन्होंने बैंड के म्यूजिक में एक खास जोश और जान भर दी थी. उनके गिटार की वजह से ही ग्रुप के गाने दुनिया के कोने-कोने में पहुंचे. खबर अभी अपडेट हो रही है...

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Jyoti Rajput

Jyoti Rajput

ज्योति सिंह राजपूत जी न्यूज में सब एडिटर हैं और पिछले 1 साल से ज्यादा से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं. दैनिक जागरण प्रिंट और सहारा न्यूज नेटवर्क में ट्रेनिंग लेने के बाद अब Zee News में काम कर रही हैं. कुछ समय तक लाइफस्टाइल की खबरों में काम करने के बाद अब एंटरटेनमेंट में काम कर रही हैं. वहीं हॉलीवुड की खबरों और फिल्मों पर पैनी नजर रखती हैं. उन्होंने पंडित माखनलाल चतुर्वेदी नेशनल यूनिवर्सिटी (MCU) से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री हासिल की है. आप Jyoti.Rajput@India.com पर सीधे ईमेल कर इनसे जुड़ सकते हैं.
Read More