)
मिस्र के ऐतिहासिक गीजा इलाके के नजदीक पेट्रोलियम प्रोडक्ट्स ले जा रहा एक टैंकर पलटने के बाद भयानक आग की चपेट में आ गया. मिस्र के स्वास्थ्य मंत्रालय ने पुष्टि की है कि इस हादसे में अब तक 21 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 15 लोग घायल हुए हैं. कई घायलों की हालत गंभीर है, इसलिए मृतकों का आंकड़ा बढ़ सकता है. हादसा इतना भयानक था कि कुछ धमाकों की आवाज भी सुनाई दी. आग की ऊंची-ऊंची लपटें काफी दूर तक देखी गईं.
गीजा में भीषण हादसा: पेट्रोलियम उत्पादों से भरा वाहन पलटा और आग की लपटों में घिर गया. हादसे में 21 लोगों की मौत, 15 घायल. #Egypt #Giza #GizaFire #EgyptAccident #BreakingNews https://t.co/A1A0AgRZOD
— Shwetank Ratnamber (@swwetanksr) November 26, 2026