App

बिहार में 'कड़कड़ाती' ठंडी का एहसास! कोहरे और हवाओं के कारण बढ़ी ठिठुरन, जानें आज कैसा रहेगा मौसम

बिहार में आज का मौसम शुष्क रहने वाला है. मौसम विभाग ने राज्य के किसी भी जिले के लिए कोई अलर्ट जारी नहीं किया है. कोहरे के कारण दृश्यता कम होने की संभावना है.

बिहार में 'कड़कड़ाती' ठंडी का एहसास! कोहरे और हवाओं के कारण बढ़ी ठिठुरन, जानें आज कैसा रहेगा मौसम
Image Credit: बिहार मौसम का हाल (AI IMAGE)

नवंबर का महीना खत्म होने में अब कुछ दिनों का समय रह गया है. मौसम के मिजाज में भी पूरी तरह से बदलाव देखने को मिल रहा है. सुबह-सुबह बिहार के सभी जिलों में कोहरा छाया हुआ है, हल्की ठंडी हवाएं भी चल रही है. इससे राज्य में कनकनी का एहसास बढ़ चुका है. कोहरा होने के कारण विजिबिलिटी भी कम हो गई है, लोगों को वाहन चलाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. ऐसे में आइए जानते हैं कि आज (26 नवंबर, 2026) बिहार में मौसम का मिजाज कैसा रहने वाला है.

कैसा रहेगा बिहार का मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार, आज यानी गुरुवार, 26 नवंबर 2026 को पूरे बिहार में मौसम शुष्क रहने की संभावना है. राज्य के किसी भी हिस्से में बारिश, आंधी या वज्रपात को लेकर कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है और शुष्क मौसम का यह सिलसिला 1 दिसंबर तक बने रहने के आसार हैं. सुबह के समय राज्य के अधिकांश इलाकों में हल्के से मध्यम स्तर का कोहरा छाया रह सकता है. 

कोहरे और चल रही हल्की ठंडी हवाओं के कारण सुबह और देर रात कनकनी महसूस हो रही है, वहीं दृश्यता (विजिबिलिटी) कम होने से सुबह के वक्त वाहन चालकों को आवागमन में सतर्कता बरतने की जरूरत है. दिन चढ़ने के साथ कोहरा छंटेगा और धूप निकलने से मौसम सुहावना हो जाएगा, हालांकि शाम ढलते ही ठंड का एहसास फिर बढ़ने लगेगा.

राज्य में कैसा रहेगा तापमान का हाल?

बिहार में तापमान की बात करे, तो आज अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस से 28 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है.  वहीं, न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस से 18 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया जा सकता है. IMD के अनुसार अगले कुछ दिनों तक अधिकतम और न्यूनतम तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है.

पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सिवान और सारण- अधिकतम 24–26 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 14–16 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है.

मुजफ्फरपुर, दरभंगा, मधुबनी, पूर्णिया, किशनगंज, भागलपुर में अधिकतम 26–28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 16–18 डिग्री सेल्सियस के करीब रह सकता है.

पटना, गया, नालंदा, बक्सर, रोहतास, औरंगाबाद, जमुई में अधिकतम तापमान 26–28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 14–18 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है.

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Ranjana Kumari

Ranjana Kumari

रंजना कुमारी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 2 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वे Zee News रीजनल टीम में सब-एडिटर के रूप में काम कर रही हैं. हाइपरलोकल की राजनीति, क्राइम और अन्य खबरों की गहराई से कवरेज करना उनकी एक्सपर्टीज है.ISOMES कॉलेज से BJMC करने के बाद रंजना ने मीडिया जगत में अपना सफर शुरू किया. ज़ी न्यूज़ से पहले रंजना ने न्यूज इंडिया 24x7 में काम किया है. वे खबरों की प्रामाणिकता और ग्राउंड रियलिटी को प्राथमिकता देती हैं.रंजना कुमारी से आप Ranjana.Kumari@india.com पर ईमेल के माध्यम से संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा, एक्स (ट्विटर) और फेसबुक के जरिए भी उनसे सीधा संवाद कर सकते हैं.
Read More