App

रात 10 बजकर 15 मिनट पर कहासुनी हुई और फिर होने लगी ताबड़तोड़ फायरिंग, 2 गुटों के झगड़े से सहम गई दिल्ली

दिल्ली के लाहौरी गेट इलाके में झड़प के दौरान फायरिंग का मामला सामने आयी है. फायरिंग में एक युवक को गोली लग गई, जिसकी वजह से वह घायल हो गया है. फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है.

रात 10 बजकर 15 मिनट पर कहासुनी हुई और फिर होने लगी ताबड़तोड़ फायरिंग, 2 गुटों के झगड़े से सहम गई दिल्ली
Image Credit: दिल्ली के चांदनी चौक में दो गुटों के बीच विवाद (Z News)

देश की राजधानी दिल्ली में मारपीट की घटना सामने आई है. बताया जा रहा है कि पुरानी दिल्ली के चांदनी चौक के फतेहपुरी चौक पर करीब 10 बजकर 15 मिनट के आसपास दो गुटों में झगड़ा होता है. झगड़े के बीच गोलियां चलती हैं, जिसमें अमान नाम के एक युवक को गोली लगी है. युवक की उम्र 20 साल बताई जा रही है. इस घटना को लेकर नॉर्थ दिल्ली पुलिस की डीसीपी निहारिका भट्ट ने घटना की जानकारी दी.

LNJP अस्पताल में भर्ती कराया गया घायल युवक

नॉर्थ दिल्ली पुलिस की डीसीपी निहारिका भट्ट ने बताया कि युवक के पैर में गोली लगी है और उसे लोक नायक जय प्रकाश अस्पताल में भर्ती कराया गया है. फिलहाल, पूरे मामले की जांच में पुलिस जुट गई है. मौके पर दिल्ली पुलिस के आला अधिकारी मौजूद हैं.

बुधवार रात फतेहपुरी में फायरिंग के बारे में एक PCR मिली थी कॉल

डीसीपी निहारिका भट्ट ने बताया कि नॉर्थ दिल्ली के लाहौरी गेट इलाके में लड़कों के एक ग्रुप के बीच झगड़े के बाद हुई फायरिंग में एक 20 साल का युवक पैर के अंगूठे में गोली लगने से घायल हो गया. उन्होंने बताया कि शुरुआती जांच के मुताबिक, पुलिस को बुधवार रात फतेहपुरी में फायरिंग के बारे में एक PCR कॉल मिली थी. पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और पाया कि लड़कों के एक ग्रुप के बीच झगड़ा हुआ था, जिसके दौरान एक राउंड फायर किया गया और एक यवक जख्मी हो गया.

फतेहपुरी चौक पर देर रात फायरिंग से मचा हड़कंप

नॉर्थ दिल्ली पुलिस की डीसीपी निहारिका भट्ट ने बताया कि पुलिस अभी तक झगड़े के पीछे की वजह का पता नहीं लगा पाई है. गोली चलाने वाले व्यक्ति की पहचान नहीं कर पाई है. उन्होंने बताया कि टीमें इसमें शामिल लोगों की पहचान करने के लिए काम कर रही हैं, जबकि इलाके के CCTV फुटेज की जांच की जा रही है और स्थानीय लोगों से पूछताछ की जा रही है.

दिल्ली पुलिस और अमन गुर्जर के बीच मुठभेड़

दूसरी तरफ दिल्ली के न्यू उस्मानपुर पुलिस स्टेशन के पास यमुना खादर इलाके में नॉर्थ-ईस्ट डिस्ट्रिक्ट स्पेशल स्टाफ टीम और एक आरोपी अमन गुर्जर के बीच मुठभेड़ हो गई. इस मुठभेड़ के दौरान आरोपी के पैर में गोली लग गई. आरोपी अमन गुर्जर को जग प्रवेश चंद्र अस्पताल ले जाया गया. यहां पर घायल अमन का इलाज चल रहा है.

रिपोर्ट: संजय कुमार वर्मा

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Shailendra

Shailendra

शैलेंद्र जी न्यूज के रीजनल चैनल, जी बिहार झारखंड की डिजिटल टीम में चीफ सब एडिटर के तौर पर काम करते हैं. वह बिहार और झारखंड की सियासत और क्राइम समेत कई समसामयिक मुद्दों पर न्यूज लिखते हैं. वह कभी-कभी राष्ट्रीय मुद्दों पर भी लिखते हैं. उनको मीडिया के तीनों प्रारूप प्रिंट, टेलीविजन और डिजिटल में काम करने का अनुभव. जनसंदेश टाइम्स, स्वतंत्र चेतना, टीवी 100, साधना न्यूज, एफएम न्यूज आदि न्यूज चैनलों से होते हुए न्यूज नेशन, इंडिया अहेड, ईटीवी भारत और न्यूज स्ट्रीट मीडिया (NYOOOZ) में अहम जिम्मेदारी निभाई. मीडिया जगत में सफर पिछले 12 सालों से बिना रुके जारी है.
Read More