SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

ओडिशा से चली 'नशीली हरियाली': भरतकुंड टोल प्लाजा पर STF ने रोका 1.25 करोड़ के गांजे का ट्रक; देखते ही तस्कर को दबोचा

यूपी एसटीएफ और पूरा कलंदर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. संयुक्त अभियान में भरतकुंड टोल प्लाजा से 1 करोड़ रुपये से ज्यादा कीमत का 433 किलोग्राम गांजा जब्त किया गया है. साथ ही एक तस्कर भी गिरफ्तार हुआ है.

Written By Pooja Singh
Published: Nov 11, 2026, 07:19 AM IST | Updated: Nov 11, 2026, 07:22 AM IST
Join

उत्तर प्रदेश में नशे के खिलाफ शिकंजा कसता जा रहा है. जगह-जगह अभियान चलाए जा रहे हैं. इसके तहत अयोध्या में एसटीएफ और पूरा कलंदर थाना पुलिस को एक बड़ी कामयाबी मिली है. टीम ने संयुक्त अभियान के दौरान सुल्तानपुर-अयोध्या हाईवे पर बने भरतकुंड टोल प्लाजा के पास से 433 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया है. इस जब्त किए गए गांजे की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 1 करोड़ 25 लाख रुपये आंकी गई है.

ट्रक की आड़ में चल रहा था अवैध धंधा
जानकारी के मुताबिक, पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त टीम ने चेकिंग के दौरान एक 14 टायरा ट्रक को रोका, जिसकी तलाशी लेने पर उसमें छिपाकर रखा गया भारी मात्रा में गांजा बरामद हुआ. तस्करी में इस्तेमाल किया जा रहा यह ट्रक राजस्थान नंबर का है. पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर तस्कर को गिरफ्तार कर लिया है. पकड़े गए आरोपी की पहचान 35 वर्षीय मोहम्मद इरशाद के रूप में हुई है, जो हरियाणा के मेवात का रहने वाला है.

तलाशी के दौरान उसके पास से मोबाइल फोन और कुछ अन्य दस्तावेज भी मिले हैं, जिनकी मदद से पुलिस नेटवर्क की छानबीन कर रही है.

ओडिशा से जुड़े हैं तस्करी के तार
प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने बताया है कि इस अंतरराज्यीय गिरोह के सदस्य ओडिशा से सस्ते दामों पर गांजा खरीदकर अलग-अलग जगहों पर सप्लाई करते थे. भारी मात्रा में गांजे को एक जगह से दूसरी जगह तक आसानी से पहुंचाने के लिए बड़े ट्रक का इस्तेमाल किया जा रहा था. 

अब पुलिस और एसटीएफ यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि ओडिशा में इस खेप का मुख्य स्रोत कौन है और उत्तर प्रदेश में इसे किन-किन जिलों या तस्करों तक पहुंचाया जाना था.

दूसरे आरोपी की तलाश जारी
इस पूरे मामले में एक अन्य आरोपी इकरामुद्दीन का नाम भी उजागर हुआ है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए एसटीएफ और स्थानीय पुलिस की टीमें लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं. माना जा रहा है कि इस नेटवर्क से जुड़े अन्य चेहरों के बेनकाब होने से कई बड़े खुलासे हो सकते हैं. उत्तर प्रदेश में मादक पदार्थों की तस्करी के नेटवर्क को तोड़ने की दिशा में एसटीएफ की यह कार्रवाई अहम मानी जा रही है.

यह भी पढ़िए: तुम्हारी शक्ल से नफरत हो रही... झांसी स्टेशन पर महिला TTE की बदसलूकी, वीडियो वायरल होते ही सस्पेंड

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

पूजा सिंह डिजिटल पत्रकार हैं और ज़ी उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड (Zee UP-UK) की डिजिटल टीम में सब-एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. दिल्ली से ताल्लुक रखने वाली पूजा को मीडिया जगत में 5 वर्षों से ज्यादा का अनुभव है. वे उत्तर प्रदेश की हाइपर-लोकल खबरों, क्राइम, प्रशासनिक गतिविधियों, राजनीतिक उठापटक और खेल जगत के मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं. खबरों की गहराई, ग्राउंड रियलिटी और तथ्य-आधारित डिजिटल कवरेज के लिए वे जाने जाते हैं.पूजा के पास डेस्क एडिटिंग का व्यावहारिक अनुभव है.  स्थानीय प्रशासन, जनसमस्याओं और राजनीतिक हलचलों की बेहतर समझ उन्हें ज़मीनी वास्तविकताओं को सटीक रूप से प्रस्तुत करने में मदद करती है. ज़ी मीडिया से पहले उन्होंने भारत के लिडिंग हिंदी न्यूज़ चैनल टीवी 9 डिजिटल और न्यूज नेशन में काम करने का अनुभव है. पूजा ने भारतीय विद्या भवन से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है.पूजा सिंह से आप pooja.singh@india.com पर सीधे ईमेल कर संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप पूजा से एक्स (ट्विटर) और लिंक्डइन पर कनेक्ट कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES