App

बीजेपी के 8 धुरंधर..लखनऊ में भाजपा का शक्ति प्रदर्शन: बीजेपी के आठों प्रत्याशियों ने किया नामांकन

UP Rajya sabha Election Nomination: भारतीय जनता पार्टी के घोषित सभी 8 उम्मीदवार ने आज अपना पर्चा दाखिल कर दिया. दूसरी तरफ, समाजवादी पार्टी अपना तीसरा उम्मीदवार नहीं उतारा.

बीजेपी के 8 धुरंधर..लखनऊ में भाजपा का शक्ति प्रदर्शन: बीजेपी के आठों प्रत्याशियों ने किया नामांकन
Image Credit: Rajya Sabha Election Nomination

Rajya Sabha Election Nomination:  राज्यसभा की 10 सीट के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के आठ उम्मीदवारों ने मंगलवार को  नामांकन पत्र दाखिल कर दिया. सीएम योगी की मौजूदगी में प्रत्याशियों ने पर्चा भरा. सपा ने अपना तीसरा प्रत्याशी नहीं उतारा. नामांकन से पहले बीजेपी प्रदेश कार्यालय में भारी भीड़ उमड़ी.

विधानभवन में चल रही नामांकन प्रक्रिया

धर्मपाल सिंह, राधाकांत ओझा, प्रकाश पाल, विद्यासागर सोनकर, गोपी कृष्ण पाण्डेय, प्रियंका सिंह रावत, राम प्रताप सिंह चौहान और श्रुति गंगवार पर्चा भर रहे हैं.

बीजेपी के 8 राज्यसभा उम्मीदवार प्रदेश मुख्यालय पहुंचे
ढोल-नगाड़ों के साथ उम्मीदवारों का जोरदार स्वागत
भाजपा कार्यालय पर कार्यकर्ताओं का उमड़ा भारी सैलाब

BJP प्रत्याशी धर्मपाल सिहं ने किया नामांकन

बीजेपी प्रत्याशी रमाकांत ओझा ने भरा पर्चा

बीजेपी प्रत्याशी विद्यासागर सोनकर ने भरा पर्चा

बीजेपी प्रत्याशी प्रकाश पाल ने भरा पर्चा

बीजेपी प्रत्याशी राम प्रकाश सिंह चौहान ने भरा पर्चा

बीजेपी प्रत्याशी प्रियंका सिंह रावत ने भरा पर्चा

बीजेपी प्रत्याशी  श्रुति गंगवार ने भरा पर्चा

BJP प्रत्याशी  गोपी कृष्ण पाण्डेय ने किया नामांकन

सीएम योगी भी नामांकन में शामिल हुए.

भाजपा के सभी आठ प्रत्याशी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य एवं ब्रजेश पाठक के नेतृत्व में प्रदेश सरकार के मंत्रियों, पार्टी पदाधिकारियों तथा वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति में अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे. 

दिग्गज नेताओं की मौजूदगी में BJP प्रत्याशियों का नामांकन
सोमवार को पार्टी द्वारा घोषित किए गए बीजेपी के आठों प्रत्याशी-धर्मपाल सिंह, राधाकांत ओझा, प्रकाश पाल, विद्यासागर सोनकर, गोपी कृष्ण पाण्डेय, प्रियंका सिंह रावत, राम प्रताप सिंह चौहान और श्रुति गंगवार मंगलवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे. नामांकन से पहले सभी प्रत्याशी पार्टी के राज्य मुख्यालय पर इकट्ठा होंगे, जहां से वे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व ब्रजेश पाठक समेत सरकार के मंत्रियों और वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ एक साथ रवाना होंगे. BJP दोपहर 12 बजे नामांकन करेंगे.

सपा का तीसरा दांव और पहले से तय दो नाम
समाजवादी पार्टी इससे पहले अपने दो प्रत्याशियों के नाम तय कर नामांकन दाखिल करा चुकी है. इनमें पार्टी के वरिष्ठ राष्ट्रीय महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव और रिलायंस ग्रुप के वरिष्ठ अधिकारी धनराज परिमल नथवानी शामिल हैं, जिन्होंने 30 सितंबर को अखिलेश यादव की मौजूदगी में पर्चा भरा था. अब सपा ने तीसरे उम्मीदवार की बात भी क्लीयर कर दी है. यानी सपा तीसरा प्रत्याशी नहीं उतार रही है.

क्या है वोटों का गणित?
उत्तर प्रदेश की जिन 10 सीटों पर चुनाव हो रहा है, उन सदस्यों का कार्यकाल 25 नवंबर को खत्म हो रहा है. विधानसभा की प्रभावी संख्या 397 विधायकों की है, जिसके हिसाब से प्रत्येक प्रत्याशी को जीत दर्ज करने के लिए 37 वोटों की आवश्यकता है.

NDA की स्थिति
बीजेपी और उसके सहयोगियों के पास लगभग 285 से 290 से  ज्यादा विधायक हैं.  इस आंकड़े से एनडीए 7 सीटें आसानी से जीत लेगा, लेकिन 8वीं सीट के लिए उसे 6 अतिरिक्त वोटों की जरूरत होगी.

SP+ की स्थिति
समाजवादी पार्टी के पास अपने करीब 100 से 101 विधायक और कांग्रेस के 2 विधायकों का समर्थन है. इस आधार पर सपा की 2 सीटें तय हैं, लेकिन तीसरे प्रत्याशी को जिताने के लिए उसे 10 से 12 अतिरिक्त वोटों यानी क्रॉस वोटिंग की जरूरत पड़ेगी. सपा के तीसरे उम्मीदवार के मैदान में आने से अब 8वीं और 10वीं सीट के लिए एनडीए और विपक्ष के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिल सकता है.

 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

Preeti Chauhan

Preeti Chauhan

प्रीति चौहान जीन्यूज में पत्रकार हैं, उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड डिजीटल टीम में  ब्रेकिंग, हाइपरलोकल, क्राइम, और अन्य मुद्दों को लेकर खबरें लिखती हैं. 
Read More