)
शिव कुमार/शाहजहांपुर: उत्तर प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना आज शाहजहांपुर पहुंचे. मीडिया से खास बातचीत में वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने इस दौरान कांग्रेस और समाजवादी पार्टी पर तीखा जुबानी हमला किया. उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि कांग्रेस एक 'अराजकतावादी' और 'कंफ्यूज' पार्टी है जिसका उत्तर प्रदेश में जनाधार पूरी तरह खत्म हो चुका है, वहीं 2027 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में तीसरी बार पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने जा रही है.
वित्त मंत्री ने हाल ही में हुए एमएलसी चुनाव में सपा की पांच सीटें जीते जाने पर कहा कि यह जीत समाजवादी पार्टी की नहीं बल्कि उनके उम्मीदवारों चेहरे पर जीत हैं. ऐसे में समाजवादी पार्टी को खुश होने की जरूरत नहीं है. उन्होंने कहा कि एमएलसी के चुनाव में कांग्रेस पार्टी का उत्तर प्रदेश से सुपड़ा साफ हो गया है. कांग्रेस पार्टी उत्तर प्रदेश में अपना उम्मीदवार खड़े करने की स्थिति में नहीं है क्योंकि कांग्रेस पार्टी एक कंफ्यूज पार्टी है. उन्होंने कांग्रेस पार्टी को एक अराजकतावादी पार्टी भी बताया.
हाल ही में चुनाव आयुक्त को हटाने को लेकर हुए धरना प्रदर्शन के सवाल पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी संवैधानिक तरीके से चुनी गई सरकार के सामने चुनौती खड़ा करने की कोशिश कर रही है. लेकिन जनता और आम इंसान उनके साथ नहीं है.उन्होंने धरना-प्रदर्शन के नाम पर अराजकता फैलाने को लेकर कहा कि यह जनमानस के लिए ठीक नहीं है. उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में धरने की अनुमति है लेकिन अराजकता फैलाने की नहीं.
वित्त मंत्री ने कहा कि बरेली में भारतीय जनता पार्टी एक रैली करने जा रही है जिसे लोकतंत्र बचाओ और अराजकता हटाओ नारा दिया गया है. वित्त मंत्री ने कहा कि सरकारे अराजकता से नहीं बदली जाती. आज मोदी का पूरे देश में कोई विकल्प नहीं है. उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी PDA के नाम पर लोगों को भ्रमित कर रही है. वित्त मंत्री ने कहा कि यूपी में आज योगी मोदी की डबल इंजन की सरकार है। वित्त मंत्री ने दावा किया कि योगी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी यूपी में तीसरी बार सरकार बनाने जा रही है। उनमें सपा और कांग्रेस के बारे में कहा कि यह लोग हमेशा सत्ता से दूर रहेंगे.