SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

यूपी में सीट शेय​रिंग पर घमासान जारी: दिसंबर से चुनाव में अपनी ताकत झोंकेगी कांग्रेस

यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस और सपा के बीच सीट शेयरिंग को लेकर घमासान जारी है. इस बीच दिसंबर से कांग्रेस चुनाव मैदान में उतरने जा रही है.

Written By Amitesh Pandey
Published: Nov 18, 2026, 10:12 IST | Updated: Nov 18, 2026, 10:15 IST
Image Credit: File Photo
Join

कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के बीच सीट बंटवारे को लेकर होने वाली बैठक टल गई है, लेकिन यूपी कांग्रेस प्रभारी राजेन्द्रपाल गौतम की माने तो उनकी कोशिश है कि 15 दिसंबर से पहले कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के बीच सीट बंटवारे को अमली जामा पहना दिया जाए, ताकि उम्मीदवारों को चुनावी मैदान में जाने के लिए पर्याप्त समय मिल सके.

राहुल-अखिलेश की हुई मुलाकात

इस फॉर्मूले पर फिलहाल वो काम भी कर रहे हैं. वहीं, बैठक टलने को लेकर उन्होंने साफ कहा कि क्योंकि बीते दिनों सोनिया गांधी की किताब के विमोचन के दौरान राहुल गांधी और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के बीच बातचीत हुई है, लिहाजा अगली बातचीत भी दो-तीन दिनों में शुरू हो जाएगी.

प्रचार को लेकर क्या है कांग्रेस की रणनीति? 

उत्तर प्रदेश कांग्रेस की अध्यक्ष आराधना मिश्रा मोना ने कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के आवास पर यूपी चुनाव को लेकर हुई अहम बैठक के बाद कहा कि हम लोगों ने संगठन और चुनाव प्रचार को लेकर गहराई से मंथन किया है. यूपी विधानसभा चुनाव में प्रचार की रणनीति को लेकर सभी वरिष्ठ नेताओं के साथ चर्चा हुई है. हमारा प्रचार दिसंबर के पहले हफ्ते से शुरू होगा. वहीं, यूपी कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष एवं सांसद इमरान मसूद ने कहा कि हमारा चुनाव प्रचार दिसंबर के पहले या दूसरे वीक में शुरू होगा.

अजय माकन को यूपी की कमान

इन सबके बीच सोमवार रात में कांग्रेस ने यूपी, उत्तराखंड समेत पांच राज्यों के लिए अपने स्क्रीनिंग कमेटी का गठन कर दिया है, जो उम्मीदवारों का चयन करेगी. उत्तर प्रदेश में उम्मीदवारों के चयन का जिम्मा पार्टी के सांसद एवं कोषाध्यक्ष अजय माकन को सौंपा गया है.

कौन हैं अजय माकन?

जानकारी के मुताबिक, अजय माकन का जन्म 1964 को हुआ है. वह 21 साल की उम्र में ही दिल्ली यूनिवर्सिटी के छात्रसंघ अध्यक्ष चुन लिए गए. अजय माकन ने साल 1993 में पहली बार राजौरी गार्डन सीट से विधायक बने. इसके बाद वह 1998 और 2003 में भी विधायक चुने गए. 2015 में कांग्रेस ने उन्हें दिल्ली चुनाव के प्रचार समिति की जिम्मेदारी सौंपी. अजय गांधी परिवार के करीबी माने जाते हैं.

Report By SUMANT KUMAR

यह भी पढ़ें : यूपी में NDA की 300 पार सीटें: पूर्व मंत्री लोकेश प्रजापति का बड़ा दावा, अखिलेश पर साधा निशाना

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

अमितेश कुमार पांडेय डिजिटल पत्रकार हैं और ज़ी उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड (Zee UP-UK) की डिजिटल टीम में सीनियर सब-एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से ताल्लुक रखने वाले अमितेश को मीडिया जगत में 8 वर्षों से ज्यादा का अनुभव है. वे उत्तर प्रदेश की हाइपर-लोकल खबरों, क्राइम, प्रशासनिक गतिविधियों, राजनीतिक उठापटक और खेल जगत के मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं. खबरों की गहराई, ग्राउंड रियलिटी और तथ्य-आधारित डिजिटल कवरेज के लिए वे जाने जाते हैं.अमितेश के पास डेस्क एडिटिंग के साथ-साथ उत्तर प्रदेश के प्रमुख शहरों से ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी व्यावहारिक अनुभव है. अमितेश ने उत्तर प्रदेश के तीन प्रमुख शहरों- लखनऊ, प्रयागराज और गाज़ियाबाद में जमीनी स्तर पर रिपोर्टिंग की है. स्थानीय प्रशासन, जनसमस्याओं और राजनीतिक हलचलों की बेहतर समझ उन्हें ज़मीनी वास्तविकताओं को सटीक रूप से प्रस्तुत करने में मदद करती है. ज़ी मीडिया से पहले उन्होंने भारत के लिडिंग हिंदी न्यूज़ पेपर अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान में काम करने का अनुभव है. अमितेश ने पत्रकारिता की पढ़ाई प्रयागराज से की है.अमितेश पांडेय से आप amitesh.pandey@india.com पर सीधे ईमेल कर संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप अमितेश से एक्स (ट्विटर) और लिंक्डइन पर कनेक्ट कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES