App

यूपी में NDA की 300 पार सीटें: पूर्व मंत्री लोकेश प्रजापति का बड़ा दावा, अखिलेश पर साधा निशाना

पूर्व केंद्रीय मंत्री लोकेश प्रजापति ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के प्रस्तावित अयोध्या दौरे को लेकर हमला बोला है. उन्होंने कहा कि जिन्होंने रामलला को वर्षों तक टेंट में रहने को मजबूर किया, आज वह दर्शन करने जा रहे हैं.

यूपी में NDA की 300 पार सीटें: पूर्व मंत्री लोकेश प्रजापति का बड़ा दावा, अखिलेश पर साधा निशाना
Image Credit: जी संवाददाता

बागपत पहुंचे बीजेपी नेता ओर पूर्व केंद्रीय मंत्री लोकेश प्रजापति का बड़ा बयान सामने आया है. उन्होंने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर कहा कि जिन्होंने भगवान श्रीराम को वर्षों तक टेंट में रहने को मजबूर किया, उन्हें भगवान श्रीराम का श्राप लगा है और वे मंदिर जाने की बात कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि पीएम मोदी और सीएम योगी को हटाने के नाम पर सारे चोर एकठ्ठा हो गए हो गए हैं. लेकिन पीएम मोदी और सीएम योगी के आलावा कोई विकल्प नहीं है. उन्होंने कहा कि इस बार एनडीए 300 पार सीटें लाएगी.  

रामलला को टेंट में रहने को मजबूर किया

दरअसल बीजेपी नेता व पूर्व मंत्री लोकेश प्रजापति मंगलवार को बागपत के रोशनगढ़ गांव में एक कार्यक्रम में पहुंचे थे, यहां उन्होंने विपक्ष को घेरा. अखिलेश यादव पर बोलते हुए कहा कि राम मंदिर जाने की बात कह रहे हैं, जो भगवान श्रीराम को लंबे अरसे तक टेंट में रहने को मजबूर किया, कहीं न कहीं भगवान श्रीराम का श्राप तो उन्हें लगा ही है और वो भूल जाए कि मोदी ओर योगी का मुकाबला कोई कर सकता है.

तीसरे मोर्चे पर किया पलटवार

पूर्व मंत्री लोकेश प्रजापति ने तीसरे मोर्चे पर भी पलटवार किया. उन्होंने कहा कि ये सारे चोर एकठ्ठा हो रहे हैं. इन सारे चोरों ने 2024 में भी नारा दिया था कि मोदी हटाओ हमें बचाओ...उस समय भी जनता ने कहा कि मोदी को देश से हटने नहीं देंगे और तुम्हे (विपक्ष) बचने नहीं देंगे. पूर्व मंत्री ने कहा कि ये रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी की पावर है. देखना इस बार यूपी विधानसभा में एनडीए की 300 पार सीटें होंगी.  

300 पार का नारा लगता रहा है

बता दें कि योगी सरकार में मंत्री अनिल राजभर भी कई बार मंचों से इस बार 300 पार का नारा लगा चुके हैं. उनका मानना है कि योगी सरकार ने 10 साल में विकास का नया इतिहास रचा है. प्रदेश में विकास का सिलसिला जारी है. आगामी विधानसभा चुनाव में एनडीए 300 पार सीटें जीत कर आएगी. डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य भी यूपी में 300 पार का नारा दे चुके हैं. डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का कहना है कि विपक्ष इस बार धुआं धुआं हो जाएगा. बीजेपी यूपी में जीत की हैट्रिक लगाने जा रही है. 


(बागपत से कुलदीप चौहान की रिपोर्ट)

 

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Amitesh Pandey

Amitesh Pandey

अमितेश कुमार पांडेय डिजिटल पत्रकार हैं और ज़ी उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड (Zee UP-UK) की डिजिटल टीम में सीनियर सब-एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से ताल्लुक रखने वाले अमितेश को मीडिया जगत में 8 वर्षों से ज्यादा का अनुभव है. वे उत्तर प्रदेश की हाइपर-लोकल खबरों, क्राइम, प्रशासनिक गतिविधियों, राजनीतिक उठापटक और खेल जगत के मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं. खबरों की गहराई, ग्राउंड रियलिटी और तथ्य-आधारित डिजिटल कवरेज के लिए वे जाने जाते हैं.अमितेश के पास डेस्क एडिटिंग के साथ-साथ उत्तर प्रदेश के प्रमुख शहरों से ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी व्यावहारिक अनुभव है. अमितेश ने उत्तर प्रदेश के तीन प्रमुख शहरों- लखनऊ, प्रयागराज और गाज़ियाबाद में जमीनी स्तर पर रिपोर्टिंग की है. स्थानीय प्रशासन, जनसमस्याओं और राजनीतिक हलचलों की बेहतर समझ उन्हें ज़मीनी वास्तविकताओं को सटीक रूप से प्रस्तुत करने में मदद करती है. ज़ी मीडिया से पहले उन्होंने भारत के लिडिंग हिंदी न्यूज़ पेपर अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान में काम करने का अनुभव है. अमितेश ने पत्रकारिता की पढ़ाई प्रयागराज से की है.अमितेश पांडेय से आप amitesh.pandey@india.com पर सीधे ईमेल कर संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप अमितेश से एक्स (ट्विटर) और लिंक्डइन पर कनेक्ट कर सकते हैं.
Read More