SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

UP में सीट शेयरिंग पर इमरान मसूद के तीखे तेवर, कहा-थोपी गई सूची स्वीकार नहीं; डीलिमिटेशन पर भी रखी अपनी बात

यूपी में सीट शेयरिंग को लेकर कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने कहा कि लखनऊ से थोपी गई सूची स्वीकार नहीं होगी. 10 दिसंबर से सहारनपुर में चुनावी अभियान शुरू करने का ऐलान किया.

Edited By Preeti Chauhan
Published: Nov 28, 2026, 11:03 IST | Updated: Nov 28, 2026, 11:16 IST
Image Credit: Imran Masood (Image ZEE CREATIVE)
Join

लखनऊ: 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले उत्तर प्रदेश कांग्रेस में सीटों के बंटवारे को लेकर अंदरूनी हलचल तेज हो गई है. पार्टी के सांसद और प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष इमरान मसूद ने इस मुद्दे पर खुलकर अपनी राय रखी है. उनका कहना है कि लखनऊ में बैठकर तैयार की गई किसी भी लिस्ट को सहारनपुर समेत दूसरे जिलों के नेताओं पर थोपा नहीं जा सकता. मसूद ने कहा कि उन्होंने अपनी बात पार्टी के शीर्ष नेतृत्व तक पहुंचा दी है. उनका मकसद किसी एक व्यक्ति को फायदा पहुंचाना नहीं, बल्कि कांग्रेस को मजबूत करना है.

लखनऊ से आई सूची को नहीं मानेंगे

सीट शेयरिंग पर पूछे गए सवाल पर मसूद ने कहा कि जब सभी बड़े नेता एक साथ बैठकर बात करेंगे, तभी बंटवारा तय होगा. उन्होंने कहा कि नेतृत्व को जो बताना था, वह बता चुके हैं. मसूद के मुताबिक उनके बयान को गलत तरीके से पेश किया गया और उन्हें विलेन बनाने की कोशिश हुई, जबकि वह सिर्फ पार्टी के हित की बात कर रहे थे. उन्होंने कहा, मैं कांग्रेस का वर्किंग प्रेसिडेंट हूं. पार्टी के हित की बात रखना मेरा काम है और मैंने नेतृत्व को अपनी बात बता दी है. कोई लखनऊ में बैठकर सूची बनाकर उसे मानने के लिए नहीं कह सकता.

10 दिसंबर से सहारनपुर में शुरू होगा अभियान

इमरान मसूद ने बताया कि वह 10 दिसंबर से सहारनपुर में अपने चुनावी अभियान की शुरुआत करेंगे. उन्होंने कहा कि वह पार्टी के एक कार्यकर्ता हैं और बड़े नेता अपने स्तर पर फैसले लेंगे. मसूद ने साफ किया कि अकेले इमरान मसूद सब कुछ तय नहीं करेंगे, लेकिन पार्टी का हित उनके लिए सबसे ऊपर है. यूपी में बीजेपी को हराने के लिए कांग्रेस को मजबूती से लड़ना होगा और इसमें राहुल गांधी की भूमिका सबसे अहम होगी.

परिसीमन पर सरकार पर निशाना

सीट बंटवारे के अलावा मसूद ने परिसीमन के मुद्दे पर भी सरकार को घेरा. उन्होंने आरोप लगाया कि परिसीमन के नाम पर पिछड़े वर्ग,अनुसूचित जाति और अल्पसंख्यकों के प्रतिनिधित्व पर असर पड़ सकता है. मसूद ने कहा कि संविधान देश की आत्मा है और उसके साथ किसी तरह की छेड़छाड़ बर्दाश्त नहीं की जाएगी. न्यायपालिका में जातीय असंतुलन का मुद्दा उठाते हुए उन्होंने कहा कि प्रतिनिधित्व को लेकर लगातार सवाल उठ रहे हैं. परिसीमन के नाम पर कोई राजनीतिक खेल नहीं होना चाहिए.

राकेश राठौर की नाराजगी पर क्या कहा?

कांग्रेस सांसद राकेश राठौर की नाराजगी के सवाल पर भी मसूद ने जवाब देते हुए कहा कि उनसे बात हुई है और वह उनके साथी हैं. मसूद ने कहा कि राठौर स्वभाव से थोड़े गुस्सैल हो सकते हैं, लेकिन दिल के साफ आदमी हैं. इस तरह यूपी कांग्रेस में सीट बंटवारा, नेताओं की भूमिका और चुनावी रणनीति को लेकर चर्चा तेज हो गई है. अब सबकी नजर इस बात पर है कि नेतृत्व अंदर उठ रही आवाजों पर आगे क्या फैसला लेता है.

यूपी में कब होंगे पंचायत चुनाव? ग्राम प्रधानों को फिर 6 महीने के लिए बनाया गया प्रशासक

अखिलेश यादव को राजू दास की खुली चुनौती, बोले- सपा को 40 सीटें मिलीं तो मीडिया के सामने नहीं आऊंगा

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

प्रीति चौहान को पत्रकारतिा के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है. प्रिंट मीडिया के साथ टीवी चैनल का अनुभव भी है. डिजिटल मीडिया में गहरी पकड़ है. ग्राउंड-जीरो रिपोर्टिंग का अनुभव है. वर्तमान में वे Zee News रीजनल टीम में सीनियर सब-एडिटर के रूप में काम कर रही हैं. हाइपरलोकल की राजनीति, क्राइम और अन्य खबरों की गहराई से कवरेज करना उनकी एक्सपर्टीज है.अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU) से पत्रकारिता में डिप्लोमा पूरा करने के बाद प्रीति चौहान ने मीडिया जगत में अपना सफर शुरू किया. ज़ी न्यूज़ से पहले उन्होंने हिंदुस्थान समाचार (न्यूज एंजेसी के डिजिटल प्लेटफॉर्म), अमर उजाला, इंडिया वॉच और श्रीन्यूज जैसे प्रमुख समाचार चैनलों और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स में काम किया है. इस दौरान उन्होंने न्यूज़ रिपोर्टिंग, कंटेंट आइडिएशन और डेस्क मैनेजमेंट की अहम जिम्मेदारियां संभाली. वे खबरों की प्रामाणिकता और ग्राउंड रियलिटी को प्राथमिकता देती हैं, ताकि पाठकों तक सटीक और भरोसेमंद जानकारी पहुंचे.प्रीति चौहान से आप PREETI.CHAUHAN@india.com पर ईमेल के माध्यम से संपर्क कर सकते हैं. 
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES