App

यूपी में 22 नवंबर से BJP का मतदाता जोड़ो अभियान, 24 तक CM योगी खुद संभालेंगे कमान

यूपी में 22 नवंबर से भाजपा का विशेष मतदाता जोड़ो अभियान शुरू होगा. CM योगी संभालेंगे कमान. युवाओं, महिलाओं और वोटर लिस्ट से छूटे लोगों पर रहेगा फोकस.

यूपी में 22 नवंबर से BJP का मतदाता जोड़ो अभियान, 24 तक CM योगी खुद संभालेंगे कमान
Image Credit: UP BJP Voter Outreach (Ai photo)

लखनऊ: 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों के तहत उत्तर प्रदेश में मतदाता सूची को दुरुस्त करने और नए मतदाताओं के नाम जोड़ने के लिए एक प्रदेशव्यापी अभियान चलाया जाएगा.  यह अभियान 22 से 24 नवंबर तक चलेगा. पार्टी की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, इस अभियान का नेतृत्व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे.पढ़िए अभियान के प्रमुख बिंदु क्या होंगे...

नए और पहली बार के मतदाता

अभियान के दौरान पहली बार वोटर बनने वाले युवाओं के नाम वोटर लिस्ट में जुड़वाए जाएंगे. इसके साथ ही सरकारी योजनाओं के उन लाभार्थियों को भी चिह्नित किया जाएगा, जिनके नाम अभी वोटर लिस्ट में दर्ज नहीं हैं.

50 लाख विवाहित महिलाओं पर फोकस

शादी के बाद मायके से ससुराल गई करीब 50 लाख महिलाओं के नाम नए पते की मतदाता सूची में ट्रांसफ करने और जुड़वाने पर विशेष जोर दिया जाएगा.

कम अंतर वाली सीटों पर नजर

2022 के विधानसभा चुनाव में जिन सीटों पर जीत-हार का अंतर काफी कम रहा था, वहां संगठन को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं.

पंचायत सूची से मिलान

ग्राम पंचायत की मतदाता सूची में शामिल नामों का विधानसभा की वोटर लिस्ट से मिलान कराया जाएगा.

फर्जी और अपात्र नाम

पार्टी का कहना है कि लिस्ट में शामिल संदिग्ध नामों को तलाश कर नियमानुसार हटवाने की प्रक्रिया भी अपनाई जाएगी. संगठन की जिम्मेदारी और कार्यशाला का कार्यक्रमअभियान की रोजाना समीक्षा करने का निर्णय लिया गया है.

दो से तीन बूथों की जिम्मेदारी

हर पदाधिकारी और कार्यकर्ता को दो से तीन बूथों की जिम्मेदारी दी जाएगी. मुख्य अभियान से पहले संगठन को तैयार करने के लिए कार्यशालाओं का कार्यक्रम तय किया गया है.

16 से 18 नवंबर: सभी जिलों में जिला स्तरीय कार्यशालाएं होंगी
19 से 21 नवंबर: सभी विधानसभा क्षेत्रों में विधानसभा स्तरीय कार्यशालाएं आयोजित कर कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया जाएगा.
22 से 24 नवंबर: प्रदेशव्यापी मतदाता सूची पुनरीक्षण और नाम जोड़ने का मुख्य अभियान चलेगा.

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Preeti Chauhan

Preeti Chauhan

प्रीति चौहान जीन्यूज में पत्रकार हैं, उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड डिजीटल टीम में  ब्रेकिंग, हाइपरलोकल, क्राइम, और अन्य मुद्दों को लेकर खबरें लिखती हैं. 
Read More