SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

'तब बनाम अब': यूपी में सपा को घेरने के लिए बीजेपी का मेगा प्लान, कानून-व्यवस्था और PDA की काट पर नजर

यूपी विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी के बीच बीजेपी ने सपा के खिलाफ चुनावी नैरेटिव को धार देने की रणनीति पर काम तेज कर दिया है. पार्टी अब सिर्फ अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनाने के बजाय सपा सरकार के कार्यकाल से सीधी तुलना करने की तैयारी में है.

Written By Pooja Singh
Published: Nov 16, 2026, 08:52 IST | Updated: Nov 16, 2026, 08:55 IST
Join

उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव की बिसात बिछनी शुरू हो गई है. इस बीच भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने समाजवादी पार्टी (सपा) के खिलाफ अपने चुनावी नैरेटिव को धार देने के लिए नई रणनीति बना ली है. इसके तहत बीजेपी का फोकस 'तब बनाम अब' की तुलना पर है, जिसमें 2017 से पहले के सपा शासनकाल और मौजूदा सरकार के कार्यकाल के आंकड़ों को जनता के सामने रखने की योजना है.

'तब बनाम अब' का तुलनात्मक नैरेटिव
खासतौर से सपा सरकार के 2012 से 2017 तक के कार्यकाल को विशेष रूप से निशाने पर रखा जाएगा. इस अवधि में अपराध, दंगे, हत्या, लूट, डकैती, रंगदारी और संगठित अपराध से जुड़े आंकड़ों को 2017 के बाद की स्थिति से जोड़कर पेश करने की तैयारी है. माफिया के खिलाफ कार्रवाई गैंगस्टर एक्ट, संपत्ति कुर्की और संगठित अपराध के खिलाफ पुलिस अभियान को भी चुनावी माहौल का हिस्सा बनाया जाएग.

कानून-व्यवस्था, माफिया और संगठित अपराध से लेकर बिजली, महिला सुरक्षा और गरीब कल्याण तक के मुद्दों पर तब और अब का आंकड़ा जनता के सामने रखने की योजना है.

महिला सुरक्षा पर भी होगी तुलना
महिला सुरक्षा भी भाजपा के चुनावी नॉरेटिव का अहम हिस्सा होगा. महिला हेल्पलाइन ,मिशन शक्ति, पुलिस रिस्पांस सिस्टम और थानों में महिला शिकायतों के निस्तारण जैसे उपायों की तुलना सपा शासन काल से करने की तैयारी है. पार्टी अपराध घटने के दावे के साथ एफआईआर, अपराध दर, चार्जशीट और दोष सिद्धि के आंकड़े के जरिए बदलाव करने की कोशिश करेगी.

पीडीए के मुकाबले सामाजिक विस्तार
भाजपा सपा के पीडीए के मुकाबले गैर यादव, ओबीसी गैर जाटव, दलित, सवर्ण और छोटे सामाजिक समूहों के बीच अपनी पकड़ मजबूत रखने पर जोर देगी. 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा की सीट घट का 33 और सपा की बढ़कर 37 हुई थी. ऐसे में 2027 के लिए सामाजिक समीकरण भाजपा की रणनीति के केंद्र में है.

मुलायम से अखिलेश सरकार तक का हिसाब
भाजपा की रणनीति में मुलायम सिंह यादव के शासनकाल से लेकर अखिलेश यादव सरकार तक की कानून व्यवस्था को मुद्दा बनाने पर ही भी जोर है. पार्टी नेताओं के भाषणों में सपा शासन के दौरान अपराध और कानून व्यवस्था को लेकर बनी धारणा का जिक्र किया जा रहा है. 

इसके समानांतर 2017 के बाद माफिया के खिलाफ कार्रवाई और अपराध नियंत्रण से जुड़े आंकड़े रखे जाएंगे. कोशिश होगी की चुनावी बहस को इस सवाल पर केंद्रित किया जाए कि सपा से बेहतर बीजेपी क्यों?

उत्तर प्रदेश में भाजपा ने सपा के खिलाफ चुनावी नैरेटिव को धार देने की रणनीति पर काम तेज कर दिया है. ऐसे में अब भाजपा के नेता सपा को इन्ही मुद्दों पर घेरते हुए नजर आएंगे.

(लखनऊ से विशाल रघुवंशी की रिपोर्ट)

यह भी पढ़िए: 'योगी की पाती' के 50 हफ्ते पूरे, लखनऊ में मुख्यमंत्री करेंगे कॉफी टेबल बुक का विमोचन

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

पूजा सिंह डिजिटल पत्रकार हैं और ज़ी उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड (Zee UP-UK) की डिजिटल टीम में सब-एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. दिल्ली से ताल्लुक रखने वाली पूजा को मीडिया जगत में 5 वर्षों से ज्यादा का अनुभव है. वे उत्तर प्रदेश की हाइपर-लोकल खबरों, क्राइम, प्रशासनिक गतिविधियों, राजनीतिक उठापटक और खेल जगत के मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं. खबरों की गहराई, ग्राउंड रियलिटी और तथ्य-आधारित डिजिटल कवरेज के लिए वे जाने जाते हैं.पूजा के पास डेस्क एडिटिंग का व्यावहारिक अनुभव है.  स्थानीय प्रशासन, जनसमस्याओं और राजनीतिक हलचलों की बेहतर समझ उन्हें ज़मीनी वास्तविकताओं को सटीक रूप से प्रस्तुत करने में मदद करती है. ज़ी मीडिया से पहले उन्होंने भारत के लिडिंग हिंदी न्यूज़ चैनल टीवी 9 डिजिटल और न्यूज नेशन में काम करने का अनुभव है. पूजा ने भारतीय विद्या भवन से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है.पूजा सिंह से आप pooja.singh@india.com पर सीधे ईमेल कर संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप पूजा से एक्स (ट्विटर) और लिंक्डइन पर कनेक्ट कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES