)
विशाल सिंह/UP BJP Strategy 2027: उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनावों को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अपना विस्तृत ब्लू प्रिंट तैयार कर लिया है. पार्टी ने एसी कमरों और प्रदेश मुख्यालय से बाहर निकलकर जमीन पर उतरने का फैसला किया है. नए प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े और प्रदेश नेतृत्व की बैठकों के बाद तय हुआ है कि पार्टी के पदाधिकारी, क्षेत्रीय प्रभारी और जिला प्रभारी अब जिलों और गांवों में सीधा प्रवास करेंगे ताकि पिछले चुनावों में हारी हुई सीटों और कमजोर बूथों को मजबूत किया जा सके. इसके साथ ही, युवाओं और 'Gen-Z' को साधने के लिए बूथ स्तर तक विशेष काउंटर-रणनीति बनाई गई है.
जमीन पर उतरेगी पूरी सरकार व संगठन
भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव का सारा ब्लू प्रिंट तैयार कर लिया है. पदाधिकारी प्रदेश मुख्यालय पर बैठकर नहीं बल्कि क्षेत्रों और जिलों में जाकर विधान सभा चुनाव की तैयारियों को धार देंगे ताकि हारे हुए बूथों को चिन्हित करते हुए वहां पार्टी को मजबूत किया जा सके. प्रदेश अध्यक्ष, संगठन महामंत्री, क्षेत्रीय और जिला प्रभारी लगातार जिलों में प्रवास करेंगे. यह प्रवास सिर्फ औपचारिक नहीं होगा, बल्कि रात्रि विश्राम भी वहीं करना अनिवार्य किया गया है. पदाधिकारी प्रदेश मुख्यालय पर बैठकर नहीं बल्कि क्षेत्रों और जिलों में जाकर विधान सभा चुनाव की तैयारियों को धार देंगे ताकि हारे हुए बूथों को चिन्हित करते हुए वहां पार्टी को मजबूत किया जा सके.
98 सांगठनिक जिलों में जल्द नियुक्ति
राज्य के सभी 98 सांगठनिक जिलों में जल्द ही नए प्रभारी घोषित किए जाएंगे.
6 क्षेत्रों में विनोद तावड़े का तूफानी दौरा
आगामी दिनों में तावड़े खुद सभी छह क्षेत्रों का दौरा कर वहां क्षेत्रीय टीमों के साथ बैठक करेंगे. यूपी प्रभारी विनोद तावड़े जल्द ही अवध, काशी, ब्रज, पश्चिम, कानपुर और गोरखपुर क्षेत्रों की टीमों के साथ बैठक करेंगे. सभी 7 प्रदेश महामंत्रियों से सितंबर महीने के प्रवास का प्लान मांगा गया है.
Gen-Z को जोड़ने की विशेष रणनीति
मौजूदा परिस्थिति में जेन-जी को जोड़ने और उनके बीच जाने पर बल दिया गया है. कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के आंदोलन और विपक्ष के युवा कार्ड के पलटवार में बीजेपी ने बूथ स्तर तक युवाओं को जोड़ने का प्लान है.
बूथ और शक्ति केंद्रों पर युवाओं की तैनाती
बूथ कमेटियों और शक्ति केंद्रों में युवाओं को प्राथमिकता दी जाएगी जो गांव-गांव जाकर मोदी-योगी सरकार की उपलब्धियों का प्रचार करेंगे.