SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

सपा की पहली सूची से ही छिड़ा घमासान! कांग्रेस ने लगाया इमरान मसूद को कमजोर करने का आरोप, सहारनपुर की 7 सीटों पर ठोका दावा

सपा की पहली प्रत्याशी सूची के बाद सहारनपुर में सियासी घमासान तेज हो गया है. कांग्रेस प्रवक्ता मोहम्मद फरहान ने इमरान मसूद को दबाव में लेने का आरोप लगाते हुए सपा पर निशाना साधा है.

Written By Sandhya Yadav
Published: Nov 25, 2026, 09:19 IST | Updated: Nov 25, 2026, 09:27 IST
Image Credit: टिकट घोषित होते ही यूपी में सियासी संग्राम.
Join

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी (सपा) की पहली प्रत्याशी सूची जारी होते ही कांग्रेस ने गठबंधन में सीटों के बंटवारे को लेकर नाराजगी जाहिर की है. कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता मोहम्मद फरहान ने समाजवादी पार्टी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि सपा प्रत्याशियों की सूची जारी करके इमरान मसूद को दबाव में लेने की कोशिश कर रही है. हालांकि, उन्होंने साफ किया कि इमरान मसूद किसी दबाव में आने वाले नहीं हैं.

इमरान मसूद ही तय करेंगे सहारनपुर की सातों सीटों का चुनावी समीकरण
कांग्रेस प्रवक्ता मोहम्मद फरहान ने कहा कि गठबंधन में बातचीत भारतीय जनता पार्टी को हराने के उद्देश्य से हो रही थी, लेकिन समाजवादी पार्टी ने प्रत्याशियों की सूची जारी करके अलग संदेश देने की कोशिश की है. उन्होंने कहा कि सहारनपुर की सातों विधानसभा सीटों पर कौन विधायक बनेगा, यह इमरान मसूद तय करेंगे. प्रत्याशी तो बहुत होते हैं, लेकिन जीत उसी की होगी, जिसे इमरान मसूद चाहेंगे.

यह भी पढे़ं- अखिलेश ने चला तेजस्वी वाला दांव, बिहार की तरह यूपी में भी राहुल के साथ हो गया खेला?

फरहान ने दावा किया कि अगर इमरान मसूद की सहमति होती तो समाजवादी पार्टी की ओर से जारी प्रत्याशियों की सूची ऐसी नहीं होती. उन्होंने कहा कि पूरे उत्तर प्रदेश में कहीं से भी प्रत्याशी घोषित किए जा सकते थे, लेकिन सहारनपुर की दो सीटों पर पहले ही उम्मीदवार उतारकर इमरान मसूद पर दबाव बनाने की कोशिश की गई है. हालांकि, इसका उन पर कोई असर नहीं पड़ने वाला.

सपा पर इमरान मसूद को कमजोर करने की साजिश का आरोप
कांग्रेस प्रवक्ता ने आरोप लगाया कि समाजवादी पार्टी पूरी तरह इमरान मसूद को कमजोर करने में लगी हुई है. उन्हें हर स्तर पर कमजोर करने की साजिश रची जा रही है. फरहान ने कहा कि उत्तर प्रदेश का मुसलमान समाजवादी पार्टी के साथ नहीं, बल्कि इमरान मसूद, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के साथ है. सपा को किसी गलतफहमी में नहीं रहना चाहिए.

उन्होंने यह भी कहा कि समाजवादी पार्टी को बोलने वाला मुसलमान पसंद नहीं है. पार्टी में जो भी खुलकर अपनी बात रखता है, उसे सबसे पहले किनारे करने की कोशिश की जाती है. फरहान के मुताबिक, सपा किसी को भी टिकट दे सकती है, लेकिन सहारनपुर की सातों सीटों पर जीत किसकी होगी, यह इमरान मसूद तय करेंगे. उन्होंने कहा कि सपा प्रत्याशी तो बना सकती है, लेकिन वे चुनाव जीतने के बजाय पूर्व प्रत्याशी बनकर रह जाएंगे.

बेहट और सहारनपुर सीट पर सपा की घोषणा से बढ़ी नाराजगी
दरअसल, सहारनपुर की बेहट और सहारनपुर विधानसभा सीट को लेकर इमरान मसूद दावा कर रहे थे कि इन सीटों पर कांग्रेस पार्टी चुनाव लड़ेगी. इसके अलावा वह सहारनपुर जिले की पांच विधानसभा सीटें कांग्रेस के हिस्से में चाहते थे. इनमें बेहट, सहारनपुर, गंगोह, नकुड़ और रामपुर मनिहारन सीट शामिल थीं.

यह भी पढे़ं- दो बैठकें बेनतीजा.. सपा-कांग्रेस में सीटों पर नहीं बनी बात, 26 और 130 के बीच कैसे निकलेगा रास्ता?

लेकिन मंगलवार शाम समाजवादी पार्टी ने अचानक पांच सीटों पर प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी. इसमें सहारनपुर की बेहट विधानसभा सीट से उमर अली खान और सहारनपुर विधानसभा सीट से आशु मलिक को उम्मीदवार घोषित किया गया.

प्रत्याशियों की घोषणा के बाद कांग्रेस में नाराजगी
सपा की ओर से बेहट और सहारनपुर सीट पर उम्मीदवारों के नाम घोषित किए जाने के बाद कांग्रेस में इमरान मसूद के समर्थकों के बीच नाराजगी देखने को मिल रही है. कांग्रेस प्रवक्ता मोहम्मद फरहान ने भी इस फैसले पर खुलकर नाराजगी जताई है.
उन्होंने इसे इमरान मसूद को दबाव में लेने की कोशिश बताते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी को यह गलतफहमी दूर कर लेनी चाहिए कि वह इमरान मसूद को अपने दबाव में ले सकती है.

Reporter- Mohd Gufran

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

संध्या यादव एक डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें टीवी और डिजिटल मीडिया में 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वे Zee News की रीजनल टीम में सीनियर सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. हाइपरलोकल खबरों, राजनीति, अपराध और जनहित से जुड़े मुद्दों की कवरेज उनकी खासियत है.उन्होंने लखनऊ यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. इसके बाद मीडिया जगत में अपने करियर की शुरुआत की. Zee News से पहले वे Newstrack और ETV Bharat जैसे प्रतिष्ठित डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम कर चुकी हैं. अपने पेशेवर सफर में उन्होंने न्यूज प्लानिंग, कंटेंट आइडिएशन और डेस्क मैनेजमेंट जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाई हैं.Mail : sandhya.yadav@zeemedia.comX Handle : https://x.com/JournosandhyaFacebook : https://www.facebook.com/sandhya.yadav.7906
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES