SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

उन्नाव में पंचायत के दौरान खूनखराबा, एक की पीट-पीटकर हत्या, विधायक बोले- 'ऐसी कार्रवाई होगी कि रूह कांप जाएगी'

उन्नाव के मौरावां थाना क्षेत्र के पहाड़पुर गांव में पंचायत करने गए पांच लोगों पर लाठी-डंडों से हमला किया गया. इलाज के दौरान एक की मौत हो गई. विधायक अनिल सिंह ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और एनकाउंटर की चेतावनी दी.

Edited By Preeti Chauhan
Published: Nov 09, 2026, 10:55 AM IST | Updated: Nov 09, 2026, 11:03 AM IST
Image Credit: Unnao News
Join

ज्ञानेंद्र प्रताप/उन्नाव: उन्नाव में पंचायत करने गए पांच लोगों पर लाठी-डंडों से बेरहमी से हमला कर दिया गया. हमले में घायल एक व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई. घटना मौरावां थाना क्षेत्र के पहाड़पुर गांव की है.घटना के बाद गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने सड़क पर जाम लगाकर जमकर प्रदर्शन किया. जानकारी के मुताबिक, पांचों लोग किसी मामले को लेकर पंचायत करने गए थे.  इसी दौरान दूसरे पक्ष ने उन पर लाठी-डंडों से हमला बोल दिया.हमले में सभी पांचों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां एक की मौत हो गई.

साढ़े 3 घंटे तक लगा रहा जाम

एक व्यक्ति की मौत की खबर मिलते ही परिजन और ग्रामीण आक्रोशित हो गए. उन्होंने शव के साथ सड़क पर धरना दे दिया और जाम लगा दिया. करीब साढ़े तीन घंटे तक सड़क पर आवागमन ठप रहा.

विधायक ने दी एनकाउंटर की चेतावनी

सूचना मिलने पर क्षेत्रीय बीजेपी विधायक अनिल सिंह मौके पर पहुंचे. उन्होंने पीड़ित परिवार से मुलाकात की और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का भरोसा दिलाया. विधायक ने मौके पर ही आरोपियों को खुली चेतावनी दे दी.उन्होंने कहा कि अगर आरोपी जल्द सरेंडर नहीं करते हैं, तो उनका एनकाउंटर कराया जाएगा.

धारा बढ़ाने की मांग

विधायक ने पीड़ित परिवार को आश्वासन दिया कि दर्ज मुकदमे में हत्या की धारा (Section 302/IPC equivalents) बढ़ाई जाएगी और आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी शिकंजा कसा जाएगा.

सपा पर हमला

विधायक अनिल सिंह ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि "अभी सरकार नहीं आई है, तो ये लोग इतनी गुंडई कर रहे हैं, सपाई अपनी हरकतों से बाज आएं।" आरोपियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा. विधायक के समझाने और कार्रवाई के आश्वासन के बाद परिजनों ने धरना समाप्त किया, तब जाकर यातायात बहाल हो सका. पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है.

कड़ी कार्रवाई का आश्वासन

उन्होंने पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाते हुए कहा कि ऐसी कार्रवाई करवाऊंगा कि इनके पूरे परिवार की रूह कांप जाएगी.

हरियाणा से मुजफ्फरनगर आ रही कार बनी आग का गोला, महिला समेत 6 की मौत
 

कहीं पटाखे की चिंगारी तो कहीं दीये से लगी आग, लखीमपुर खीरी में 20 दुकानें स्वाहा, कई जिलों में लाखों का नुकसान
 

 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

प्रीति चौहान जीन्यूज में पत्रकार हैं, उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड डिजीटल टीम में  ब्रेकिंग, हाइपरलोकल, क्राइम, और अन्य मुद्दों को लेकर खबरें लिखती हैं. 
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES