SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

रिश्तों की हदें पार: बीमार पति को छोड़ दामाद संग फरार हुई सास, 2 किलो चांदी और 80 ग्राम सोना भी ले उड़ी

उन्नाव में एक सास अपने बीमार पति को छोड़कर दामाद के साथ भाग गई. आरोप है कि वह घर की कोठरी में जमीन के नीचे दबे करीब 2Kg चांदी और 80g सोने के पुश्तैनी गहने भी ले गई. महिला के बेटे ने कार्रवाई की मांग की है.

Written By Pooja Singh
Published: Nov 06, 2026, 01:54 PM IST | Updated: Nov 06, 2026, 01:57 PM IST
Join

उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है, जिसने समाज के सभी पवित्र रिश्तों को कलंकित कर दिया है. उन्नाव में एक सास अपने ही सगे दामाद के साथ फरार हो गई है. सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि महिला उस समय घर छोड़कर भागी, जब उसका पति गंभीर बीमारी से बिस्तर पर जूझ रहा था. पीड़ित बेटा और पति एसपी के पास पहुंचे और उन्होंने एसपी से न्याय की गुहार लगाई है.

क्या है ये पूरा मामला?
यह मामला उन्नाव के अजगैन थाना क्षेत्र के एक गांव का है. एसपी जयप्रकाश सिंह को दिए गए शिकायती पत्र में पीड़ित बेटे ने बताया कि करीब 15 साल पहले उसकी बहन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी. परिवार ने हत्या की आशंका होने के बावजूद बच्चों के भविष्य के खातिर दामाद के खिलाफ कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की थी, लेकिन समय के साथ यही दामाद परिवार के लिए अभिशाप बन गया.

यह भी पढ़िए: ड्रोन से पहरेदारी, फिर भी रेड: जौनपुर में अवैध पटाखा फैक्ट्री पर पुलिस का सर्जिकल स्ट्राइक, पिता-पुत्र सलाखों के पीछे

बहन की मौत के बाद से ही सास और दामाद के बीच नजदीकियां बढ़ने लगीं. बीमार पिता ने इस अवैध रिश्ते का विरोध किया, लेकिन महिला पर इसका कोई असर नहीं पड़ा. आरोप है कि 14 सितंबर को महिला ने अपनी 10 बिस्वा जमीन अपने नाती के नाम ट्रांसफर करवा ली और इसके बाद 2 नवंबर को अचानक घर से गायब हो गई.

जमीन खोदकर ले गई पुश्तैनी खजाना
जब परिजनों ने घर की तलाशी ली, तो उनके होश उड़ गए. महिला जाते वक्त घर की कोठरी में जमीन के नीचे छिपाकर रखे गए पुश्तैनी जेवरात भी साथ ले गई. बेटे के मुताबिक, आरोपी सास अपने साथ करीब 2 किलो चांदी और 80 ग्राम सोने के कीमती गहने समेट कर ले गई है.

पुलिस पर लगे संगीन आरोप
पीड़ित बेटे का आरोप है कि उसने पहले स्थानीय अजगैन थाने में शिकायत दर्ज कराई थी, लेकिन पुलिस ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया. कोई ठोस कार्रवाई न होने पर आखिरकार परिवार को न्याय के लिए एसपी की शरण लेनी पड़ी. पुलिस मामले की जांच कर रही है, लेकिन इस घटना ने रिश्तों की मर्यादा को तार-तार कर दिया है.

यह भी पढ़िए: सावधान! आपकी थाली तक पहुंचने वाला था 2500 KG नकली पनीर! राजस्थान से यूपी लाई जा रही थी खेप, गड्ढे में दफनाया!

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

पूजा सिंह डिजिटल पत्रकार हैं और ज़ी उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड (Zee UP-UK) की डिजिटल टीम में सब-एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. दिल्ली से ताल्लुक रखने वाली पूजा को मीडिया जगत में 5 वर्षों से ज्यादा का अनुभव है. वे उत्तर प्रदेश की हाइपर-लोकल खबरों, क्राइम, प्रशासनिक गतिविधियों, राजनीतिक उठापटक और खेल जगत के मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं. खबरों की गहराई, ग्राउंड रियलिटी और तथ्य-आधारित डिजिटल कवरेज के लिए वे जाने जाते हैं.पूजा के पास डेस्क एडिटिंग का व्यावहारिक अनुभव है.  स्थानीय प्रशासन, जनसमस्याओं और राजनीतिक हलचलों की बेहतर समझ उन्हें ज़मीनी वास्तविकताओं को सटीक रूप से प्रस्तुत करने में मदद करती है. ज़ी मीडिया से पहले उन्होंने भारत के लिडिंग हिंदी न्यूज़ चैनल टीवी 9 डिजिटल और न्यूज नेशन में काम करने का अनुभव है. पूजा ने भारतीय विद्या भवन से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है.पूजा सिंह से आप pooja.singh@india.com पर सीधे ईमेल कर संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप पूजा से एक्स (ट्विटर) और लिंक्डइन पर कनेक्ट कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES