App

नोएडावालों के लिए खुशखबरी: पांच नए मेट्रो स्टेशन को मिली मंजूरी, जानें कहां से कहां तक दौड़ेगी Metro

नोएडा और ग्रेटर नोएडा में मेट्रो से सफर करने वालों को बड़ी सौगात मिली है. केंद्रीय कैबिनेट ने एक्वा लाइन एक्सटेंशन को हरी झंडी दे दी है.

नोएडावालों के लिए खुशखबरी: पांच नए मेट्रो स्टेशन को मिली मंजूरी, जानें कहां से कहां तक दौड़ेगी Metro
Image Credit: Z Creative (AI Image)

Noida Metro: नोएडा और ग्रेटर नोएडा वालों के लिए अच्छी खबर है. केंद्रीय कैबिनेट में नोएडा में मेट्रो विस्तार को मंजूरी दे दी है. नोएडा सेक्टर 51 से ग्रेटर नोएडा सेक्टर 4 के बीच पांच नए मेट्रो स्टेशन बनाए जाएंगे. केंद्रीय कैबिनेट ने 2 हजार 390 करोड़ रुपये से एक्वा लाइन के एक्सटेंशन को हरी झंडी मिल गई है. 

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने दी जानकारी

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि केंद्रीय कैबिनेट ने पांच प्रस्तावों को पास कर दिया है. इसमें से एक है एक्वा लाइन मेट्रो का विस्तार. करीब 8.5 किलोमीटर लंबे मेट्रो विस्तार से मेट्रो का सफर और आसान होगा. उन्होंने कहा कि नया प्रोजेक्ट नोएडा सेक्टर 51 से ग्रेटर नोएडा सेक्टर 4 तक को मंजूरी मिल गई. उन्होंने कहा कि बहुत सारे आईटी सेक्टर की कंपनियां यहां मौजूद हैं. 

पिछले एक दशक में तीन गुना हुई आबादी

इन आईटी सेक्टर को मेट्रो कनेक्टिविटी मिलेगी. रेल मंत्री ने कहा कि इन क्षेत्रों की कनेक्टिविटी दिल्ली और एयरपोर्ट से भी जुड़ जाएगी. इतना ही नहीं रेल मंत्री ने कहा कि एक्वा लाइन पर ही बोराकी के पास बहुत बड़ा मल्टी मॉडल ट्रांसफोर्टल हब बनेगा. उन्होंने कहा कि पिछले 12 सालों में एनसीआर का मेट्रो विस्तार हुआ है. सरकार ने भी मेट्रो में इन्वेस्टमेंट किया है. उन्होंने कहा कि नोएडा और ग्रेटर नोएडा की जनसंख्या पिछले एक दशक में तीन ​गुना बढ़ी है. एक दशक पहले 7 लाख से अधिक की आबादी वाला इन शहरों की जनसंख्या 24 लाख से ज्यादा हो गई है. 

कहां से कहां तक होगा विस्तार?  

जानकारी के मुताबिक, नोएडा सेक्टर 51 से ग्रेटर नोएडा सेक्टर 4 तक विस्तर होगा. इसमें नोएडा सेक्टर 51, नोएडा सेक्टर 70, नोएडा सेक्टर 122, नोएडा सेक्टर 123 और ग्रेटर नोएडा सेक्टर 4 स्टेशन होंगे. 

 

 

इन लोगों को होगा फायदा 
 

बताया गया गया कि नोएडा सेक्टर 61 में एक इंटरचेंज स्टेशन बनाया जाएगा. इससे यात्रियों को एक्वा लाइन से दिल्ली मेट्रो की ब्लू लाइन पर जा सकेंगे. इसके बन जाने से ग्रेटर नोएडा वेस्ट यानी गौर सिटी और बिसरख, चिपियाना और सूरजपुर की तरफ रहने वाले लाखों लोगों को फायदा होगा. साथ ही पर्थला चौक, गौर चौक और एक मूर्ति सर्कल जैसे प्रमुख चौराहों पर लगने वाले भारी जाम से राहत मिल जाएगी. 

(विशाल सिंह की रिपोर्ट)

 

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Amitesh Pandey

Amitesh Pandey

अमितेश कुमार पांडेय डिजिटल पत्रकार हैं और ज़ी उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड (Zee UP-UK) की डिजिटल टीम में सीनियर सब-एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से ताल्लुक रखने वाले अमितेश को मीडिया जगत में 8 वर्षों से ज्यादा का अनुभव है. वे उत्तर प्रदेश की हाइपर-लोकल खबरों, क्राइम, प्रशासनिक गतिविधियों, राजनीतिक उठापटक और खेल जगत के मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं. खबरों की गहराई, ग्राउंड रियलिटी और तथ्य-आधारित डिजिटल कवरेज के लिए वे जाने जाते हैं.अमितेश के पास डेस्क एडिटिंग के साथ-साथ उत्तर प्रदेश के प्रमुख शहरों से ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी व्यावहारिक अनुभव है. अमितेश ने उत्तर प्रदेश के तीन प्रमुख शहरों- लखनऊ, प्रयागराज और गाज़ियाबाद में जमीनी स्तर पर रिपोर्टिंग की है. स्थानीय प्रशासन, जनसमस्याओं और राजनीतिक हलचलों की बेहतर समझ उन्हें ज़मीनी वास्तविकताओं को सटीक रूप से प्रस्तुत करने में मदद करती है. ज़ी मीडिया से पहले उन्होंने भारत के लिडिंग हिंदी न्यूज़ पेपर अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान में काम करने का अनुभव है. अमितेश ने पत्रकारिता की पढ़ाई प्रयागराज से की है.अमितेश पांडेय से आप amitesh.pandey@india.com पर सीधे ईमेल कर संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप अमितेश से एक्स (ट्विटर) और लिंक्डइन पर कनेक्ट कर सकते हैं.
Read More