)
दिल्ली में बढ़ते वायु प्रदूषण के बीच क्लाउड सीडिंग को लेकर पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने बुधवार को अहम जानकारी दी. उन्होंने कहा कि क्लाउड सीडिंग से जुड़े ट्रायल IIT कानपुर की ओर से किए जा रहे हैं और ये एक लगातार चल रही रिसर्च का हिस्सा हैं. इन ऑपरेशन्स की निगरानी IIT कानपुर करता है. मंत्री के मुताबिक, ट्रायल से जुड़ी विस्तृत जानकारी जैसे कि ये कब और किस तरह किए जाते हैं, सीधे IIT कानपुर से हासिल की जा सकती है. उन्होंने कहा कि जब स्टडी पूरी हो जाएगी और इसके सकारात्मक नतीजे सामने आएंगे, तब दिल्ली सरकार क्लाउड सीडिंग की प्रक्रिया, इसके संभावित समय और कृत्रिम बारिश होने की संभावना को लेकर जानकारी साझा करेगी.
#WATCH | Delhi: On cloud seeding, Delhi Environment Minister Manjinder Singh Sirsa says, "There are multiple aircraft in Kanpur, and thousands in Delhi. Regarding cloud seeding: IIT Kanpur oversees these operations. They conduct ongoing trials as part of their research. You can obtain specific details about their cloud seeding activities—such as when and how they are carried out—directly from IIT Kanpur. As I mentioned, these trials are continuous; they are part of an ongoing study. Once the study yields positive results and reaches completion, we will provide information on how and when cloud seeding will be conducted, and when it might lead to rainfall..." He adds, "I am grateful for the winds. Typically, the AQI remains high after Diwali, but this time, stronger winds helped bring it down... The Delhi government is consistently implementing all necessary measures. The people of Delhi have also put up a strong fight; I thank them for their efforts..."
— ANI (@ANI) November 11, 2026
वहीं, दिवाली के बाद दिल्ली के एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) में गिरावट को लेकर मनजिंदर सिंह सिरसा ने तेज हवाओं को श्रेय दिया. उन्होंने कहा कि आमतौर पर दिवाली के बाद राजधानी में प्रदूषण का स्तर काफी बढ़ जाता है, लेकिन इस बार तेज हवाओं ने प्रदूषित हवा को कम करने में मदद की है. पर्यावरण मंत्री ने कहा कि दिल्ली सरकार प्रदूषण पर काबू पाने के लिए लगातार जरूरी कदम उठा रही है. साथ ही उन्होंने प्रदूषण के खिलाफ प्रयासों में सहयोग करने के लिए दिल्ली के लोगों का भी आभार जताया.