आजम खान को 'सुप्रीम' राहत, SC ने अंतरिम जमानत पर ED को दिया झटका
सुप्रीम कोर्ट ने ईडी की याचिका को खारिज करते हुए समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान की अंतरिम जमानत को बरकरार रखा है. सुप्रीम कोर्ट ने साफ कहा कि वह हाईकोर्ट के फैसले पर रोक लगाने की जरूरत नहीं समझता.
Published: Nov 19, 2026, 11:09 IST
| Updated: Nov 19, 2026, 11:23 IST
समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है. कोर्ट ने ईडी की याचिका को खारिज करते हुए आजम खान की अग्रिम जमानत को बरकरार रखा है. बता दें कि मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आजम खान को इलाहाबाद हाईकोर्ट ने अंतरिम जमानत दी है. ईडी ने सुप्रीम कोर्ट में उच्च न्यायालय के फैसले को चैलेंज किया था, लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने भी हाई कोर्ट के फैसले को बरकरार रखा है. ईडी की याचिका पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने साफ कहा कि वह हाईकोर्ट के फैसले पर रोक लगाने की जरूरत नहीं समझता.
खबर अपडेट हो रही है...