App

सीतापुर में भीषण सड़क हादसा: मुंडन कराकर लौट रहे श्रद्धालुओं की ट्रैक्टर-ट्रॉली में ट्रक ने मारी टक्कर, 5 की मौत, 13 गंभीर

दिवाली से ठीक पहले उत्तर प्रदेश के सीतापुर में भीषण सड़क हादसा हो गया, जहां मुंडन संस्कार कराकर लौट रहे ग्रामीणों की ट्रैक्टर ट्राली को ट्रक ने मार दी. इस हादसे में पांच महिलाओं की मौत हो गई, जबकि करीब 10 से ज्यादा लोग घायल हो गए.

सीतापुर में भीषण सड़क हादसा: मुंडन कराकर लौट रहे श्रद्धालुओं की ट्रैक्टर-ट्रॉली में ट्रक ने मारी टक्कर, 5 की मौत, 13 गंभीर
Image Credit: Sitapur Accident

सीतापुर:उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है. पिसावां थाना क्षेत्र के हिम्मत नगर के पास अनियंत्रित ट्रक ने श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में जोरदार टक्कर मार दी. इस भीषण हादसे में एक बच्ची और चार महिलाओं समेत 5 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि लगभग 13 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं.

मुंडन कराकर लौट रहे थे श्रद्धालु

ट्रैक्टर-ट्रॉली सवार सभी लोग हरदोई जनपद से मुंडन संस्कार का कार्यक्रम संपन्न कर वापस अपने घर लौट रहे थे. इसी दौरान पीछे से आए ट्रक ने उसमें जोरदार टक्कर मार दी.ट्रक की टक्कर लगते ही ट्रैक्टर-ट्रॉली सड़क पर पलट गई. ये हादसा पिसावां थाना क्षेत्र के हिम्मत नगर गांव के पास हुआ. मृतक एक ही गांव के रहने वाले हैं

बच्ची समेत चार महिलाओं की गई जान

हादसे में जान गंवाने वालों में एक बच्ची और 4 महिलाएं शामिल हैं.  घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है.

राहत व बचाव कार्य

सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे. सभी घायलों को तुरंत पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां कई लोगों की हालत चिंताजनक बनी हुई है.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

Preeti Chauhan

Preeti Chauhan

प्रीति चौहान जीन्यूज में पत्रकार हैं, उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड डिजीटल टीम में  ब्रेकिंग, हाइपरलोकल, क्राइम, और अन्य मुद्दों को लेकर खबरें लिखती हैं. 
Read More