SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

गाजीपुर में बदमाशों के हौसले बुलंद: समोसा खा रहे युवक को गोलियों से भून डाला, पुरानी रंजिश आई सामने

गाजीपुर में समोसा खा रहे युवक पर कार सवार बदमाश ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी. जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. आनन-फानन में उसे अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.

Written By Pooja Singh
Published: Nov 11, 2026, 09:48 AM IST | Updated: Nov 11, 2026, 09:59 AM IST
Join

गाजीपुर में अपराधियों के हौसले इस कदर बुलंद हैं कि अब सरेराह दुकान पर बैठकर समोसा खाना भी सुरक्षित नहीं रह गया है. सदर कोतवाली से चंद कदमों की दूरी पर समोसा खा रहे एक युवक पर कार सवार बदमाश ने ताबड़तोड़ तीन राउंड फायरिंग कर दी. गोली लगने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई. दिनदहाड़े हुई इस सनसनीखेज वारदात से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया.

रौजा इलाके में मृतक मोहम्मद कौसेन की जूते-चप्पल की दुकान थी. मृतक के पिता मोहम्मद दाऊद का कहना है कि शुभम ने दिवाली के दिन एक व्यक्ति के साथ मारपीट की थी.

समोसा खा रहे युवक पर फायरिंग
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में खलबली मच गई. मामले की गंभीरता को देखते हुए डीआईजी वाराणसी रेंज वैभव कृष्ण खुद घटनास्थल पर पहुंचे. उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आसपास के लोगों से वारदात के संबंध में जानकारी जुटाई. मीडिया से बातचीत में डीआईजी वैभव कृष्ण ने बताया कि घटना शाम करीब साढ़े पांच से छह बजे के बीच हुई. मृतक दुकान पर बैठकर समोसा खा रहा था, तभी चारपहिया वाहन से पहुंचे एक युवक ने उस पर फायरिंग कर दी.

एक पुराना मामला भी हुआ उजागर 
डीआईजी वैभव कृष्ण ने बताया कि घटना में करीब तीन राउंड गोलियां चलाई गईं, जिसके बाद घायल युवक की मौत हो गई. डीआईजी के मुताबिक, मृतक पक्ष की तहरीर पर शुभम चौबे नाम के व्यक्ति को नामजद करते हुए तत्काल एफआईआर दर्ज कर ली गई है. पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई कर रही है. इस वारदात में एक पुराना मामला भी सामने आया है.

जल्द होगी आरोपियों की गिरफ्तारी
डीआईजी ने बताया कि 2025 में मृतक पक्ष पर गोली चलाने का आरोप लगा था, जिसमें चार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई थी. फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है. अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि कोतवाली से चंद कदमों की दूरी पर बेखौफ होकर तीन राउंड फायरिंग करने वाला हमलावर आखिर कब पुलिस की गिरफ्त में आएगा? डीआईजी ने जल्द ही अभियुक्तों की गिरफ्तारी का भरोसा दिया है.

(गाजीपुर से आलोक त्रिपाठी की रिपोर्ट)

यह भी पढ़िए: यूपी में दो दर्दनाक हादसे: बहन की शादी का कार्ड देकर लौट रहे युवक समेत 3 दोस्तों की मौत, संभल में अज्ञात वाहन ने ली जान

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

पूजा सिंह डिजिटल पत्रकार हैं और ज़ी उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड (Zee UP-UK) की डिजिटल टीम में सब-एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. दिल्ली से ताल्लुक रखने वाली पूजा को मीडिया जगत में 5 वर्षों से ज्यादा का अनुभव है. वे उत्तर प्रदेश की हाइपर-लोकल खबरों, क्राइम, प्रशासनिक गतिविधियों, राजनीतिक उठापटक और खेल जगत के मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं. खबरों की गहराई, ग्राउंड रियलिटी और तथ्य-आधारित डिजिटल कवरेज के लिए वे जाने जाते हैं.पूजा के पास डेस्क एडिटिंग का व्यावहारिक अनुभव है.  स्थानीय प्रशासन, जनसमस्याओं और राजनीतिक हलचलों की बेहतर समझ उन्हें ज़मीनी वास्तविकताओं को सटीक रूप से प्रस्तुत करने में मदद करती है. ज़ी मीडिया से पहले उन्होंने भारत के लिडिंग हिंदी न्यूज़ चैनल टीवी 9 डिजिटल और न्यूज नेशन में काम करने का अनुभव है. पूजा ने भारतीय विद्या भवन से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है.पूजा सिंह से आप pooja.singh@india.com पर सीधे ईमेल कर संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप पूजा से एक्स (ट्विटर) और लिंक्डइन पर कनेक्ट कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES