SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

एक धमाका... फिर आग का ऐसा तांडव कि उजड़ गया पूरा परिवार, मां के साथ दो मासूम बेटियां जिंदा जलीं!

शामली के खेड़ी गांव में मकान में भीषण आग लगने से मां और दो बेटियों की मौत हो गई. हादसे में तीन अन्य लोग गंभीर रूप से झुलस गए.

Edited By Preeti Chauhan
Published: Nov 19, 2026, 11:12 IST | Updated: Nov 19, 2026, 11:21 IST
Image Credit: shamli house fire (AI Photo)
Join

श्रवण पंडित/शामली: उत्तर प्रदेश के शामली में गुरुवार को दर्दनाक हादसा हो गया. बाबरी थाना क्षेत्र के खेड़ी गांव में एक मकान में गैस सिलेंडर फटने से अचानक भीषण आग लग गई. आग इतनी भयानक थी कि उसकी चपेट में आने से घर में मौजूद एक महिला और उसकी दो मासूम बेटियों की जलकर मौत हो गई. दूसरे कमरे में सो रहे मृतक लड़कियों के पिता गंभीर रूप से झुलस गए हैं. हादसे की जानकारी मिलते ही गांव में अफरा-तफरी मच गई.

गैस सिलेंडर फटने के बाद लगी आग

मिली जानकारी के मुताबिक, खेड़ी गांव में एक मकान में अचानक आग लग गई. शुरुआती जानकारी में गैस सिलेंडर फटने के बाद आग लगने की बात सामने आई है. धमाके के बाद आग ने तेजी से पूरे मकान को अपनी चपेट में ले लिया. घर में मौजूद लोगों को बाहर निकलने का मौका तक नहीं मिला. आग की लपटें उठती देख आसपास के ग्रामीण घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े. ग्रामीणों ने अपने स्तर से आग बुझाने और घर में फंसे लोगों को बचाने की कोशिशें की. लेकिन हादसा इतना भयावह था कि महिला और उसकी दोनों बेटियों को बचाया नहीं जा सका.

मां और दो बेटियों की दर्दनाक मौत

शुरुआती जानकारी के मुताबिक, मकान के एक हिस्से में साजिद की पत्नी साईदा, अपनी दो बेटियों के साथ सो रही थीं. रात के सन्नाटे में लगी आग ने कुछ ही पलों में पूरे हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया. तीनों को संभलने और बाहर निकलने का मौका तक नहीं मिल सका. मकान से आग की लपटें उठती देख आसपास के गांव वाले मौके पर पहुंच गए.  हालांकि, मकान के दूसरे हिस्से में सो रहे साजिद और उनके दो अन्य बच्चों को ग्रामीणों ने किसी तरह सुरक्षित बाहर निकाल लिया. घटना की सूचना पुलिस और संबंधित विभाग को दी गई. घंटों की मेहनत के बाद दमकल ने आग पर काबू पाया.अन्य तीन की हालत गंभीर है जिन्हें उपाचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

गांव के लोग भी इस हृदयविदारक घटना से स्तब्ध हैं. जिस घर में कुछ देर पहले तक खुशियां थीं, वहां अब चीख-पुकार और मातम का माहौल है. फिलहाल गैस सिलेंडर फटने के कारणों और हादसे से जुड़ी अन्य परिस्थितियों की विस्तृत जानकारी सामने आना बाकी है.

मऊ में बड़ा हादसा टला: टेंट गोदाम में लगी भीषण आग, जान बचाने के लिए छत से कूदे कर्मचारी

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

प्रीति चौहान जीन्यूज में पत्रकार हैं, उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड डिजीटल टीम में  ब्रेकिंग, हाइपरलोकल, क्राइम, और अन्य मुद्दों को लेकर खबरें लिखती हैं. 
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES