भाषा चुनें
  • Hindi
  • English
  • Marathi
  • Bengali
  • Tamil
  • Malayalam
  • Gujarati
  • Telugu
  • Kannada
  • Odisha
  • Z Bharat
  • ZEE PHH
  • ZEE Business
  • WION
राज्य चुनें
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • मध्य प्रदेश
  • छत्‍तीसगढ़
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • बिहार
  • झारखण्ड
  • राजस्‍थान
  • हिमाचल प्रदेश
  • हिन्दीEnglishमराठीবাংলাதமிழ்മലയാളംગુજરાતીతెలుగుಕನ್ನಡଓଡ଼ିଶାZ BharatPHHBusinessWION
  • facebookyoutubetwitterlinkedinwhatsapp
Zee News Hindi
App
Zee News Hindi
  • News
  • वीडियो
  • फोटोज़
  • रील्स
  • लाइव ब्लॉग
  • राज्य चुनें

Add Zee Business As A Preferred Source
App
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • LIVE टीवी
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • ज़ी न्यूज़ हिंदी
  • /उत्तर-प्रदेश
  • /प्रयागराज में दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रक की टक्कर से आधी पिचकी स्कॉर्पियो, चार श्रद्धालुओं की मौत; कई घायल

प्रयागराज में दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रक की टक्कर से आधी पिचकी स्कॉर्पियो, चार श्रद्धालुओं की मौत; कई घायल

प्रयागराज से वाराणसी जा रही स्कॉर्पियो को ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी. भीषण सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं. बताया जा रहा है कि स्कॉर्पियो सवार श्रद्धालु विंध्याचल धाम में दर्शन कर लौट रहे थे.

Edited ByPreeti Chauhan
Published: Oct 19, 2026, 08:23 AM IST|Updated: Oct 19, 2026, 12:06 PM IST
joinshare
प्रयागराज में दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रक की टक्कर से आधी पिचकी स्कॉर्पियो, चार श्रद्धालुओं की मौत; कई घायल
Image Credit: Prayagraj Varanasi Road Accident

About the Author

Preeti Chauhan

Preeti Chauhan

प्रीति चौहान जीन्यूज में पत्रकार हैं, उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड डिजीटल टीम में  ब्रेकिंग, हाइपरलोकल, क्राइम, और अन्य मुद्दों को लेकर खबरें लिखती हैं. 
Read More

ट्रेंडिंग

  • न्यूज़
  • फोटो
  • वीडियो
ID चेकिंग सख्त, पैपराजी की एंट्री कम: बॉलीवुड की दिवाली पार्टियों में बढ़ी सुरक्षा, टाइगर श्रॉफ फायरिंग का असर

ID चेकिंग सख्त, पैपराजी की एंट्री कम: बॉलीवुड की दिवाली पार्टियों में बढ़ी सुरक्षा, टाइगर श्रॉफ फायरिंग का असर

2

चक्रवाती तूफान 'अर्नब' का बिहार पर दिखेगा असर, 28 अक्टूबर से बारिश के आसार, 29 को पूरे राज्य में 'ऑरेंज अलर्ट'

3

PM मोदी के पिता पर टिप्पणी से गरमाई सियासत: गजेंद्र सिंह शेखावत और अतुल भंसाली ने कांग्रेस को घेरा

4

SBI-PNB-HDFC में 16 दिन नहीं होगा काम! चेक करें नवंबर में कब-कब बंद रहेंगे बैंक?

5

एटम बम का घमंड धड़ाम: भारत की परमाणु पावर से 'जिन्नालैंड' में हड़कंप; बिलबिला उठे सियासतदान

logo
  • contact us
  • privacy policy
  • legal
  • investor info
  • advertise with us
© 1998-2026 Indiadotcom Digital Private Limited, All Rights Reserved.

जयपाल/वाराणसी: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज-वाराणसी हाईवे पर सोमवार सुबह एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया. विंध्याचल धाम में मां विंध्यवासिनी के दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी स्कॉर्पियो कार को एक तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी.  हादसा इतना भीषण था कि स्कॉर्पियो बुरी तरह क्षतिग्रस्त होकर आधी पिचक गई. इस दर्दनाक दुर्घटना में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं.

सुबह 5 बजे हुआ हादसा
प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह भयानक हादसा सुबह करीब 5:00 बजे हुआ.  स्कॉर्पियो सवार सभी लोग विंध्याचल से दर्शन कर वापस लौट रहे थे.  प्रयागराज से वाराणसी मार्ग पर तेज रफ्तार ट्रक ने गाड़ी को अपनी चपेट में ले लिया. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और चीख-पुकार मच गई.

यातायात बाधित और राहत-बचाव कार्य
पुलिस और स्थानीय मदद: हादसे के तुरंत बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई.  सूचना मिलते ही स्थानीय थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया.

शव कब्जे में
सूचना मिलते ही स्थानीय थाना पुलिस मौके पर पहुंची, शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया. पुलिस ने चारों मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और उनकी शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं.

यातायात सुचारू
दुर्घटना के चलते कुछ देर के लिए प्रयागराज-वाराणसी मार्ग पर यातायात बाधित हो गया था.  पुलिस ने क्रेन की मदद से दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हाईवे से हटवाकर यातायात को सुचारू रूप से चालू कराया.

ट्रक चालक की तलाश
प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, हादसे के बाद ट्रक चालक की तलाश की जा रही है. पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच में जुटी है. मृतकों और घायलों की पहचान तथा हादसे से जुड़ी अन्य जानकारी की आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है.

रायबरेली में दर्दनाक सड़क हादसा, पिता-पुत्र की मौत
यूपी के रायबरेली में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. इस हादसे में पिता और उसके एक बेटे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा बेटा घायल हो गया. दसा गदागंज थाना क्षेत्र के बरारा बुजुर्ग चौराहे पर देर रात हुआ. एक तेज रफ्तार डंपर ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी. बाइक पर पिता और उसके दो बेटे सवार थे. टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक डंपर में फंस गई और करीब 200 मीटर तक घिसटती चली गई. बाइक से निकली चिंगारी के कारण डंपर में भी आग लग गई.

जानकारी के मुताबिक, खोदायपुर निवासी इंद्रपाल कानपुर से ट्रेन से लौटे थे. उनका छोटा बेटा उन्हें रेलवे स्टेशन से बाइक पर घर ले जा रहा था. इसी दौरान बड़ा बेटा भी उनके साथ था. रास्ते में डंपर ने उन्हें रौंद दिया. हादसे में इंद्रपाल और उनके एक बेटे की मौत हो गई, जबकि छोटा बेटा घायल हुआ है, जिसे मामूली चोटें आई हैं.सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और घायल को अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस डंपर चालक की तलाश कर रही है.

बलरामपुर में दर्दनाक हादसा: दुर्गा पंडाल में घुसी तेज रफ्तार कार ने 7 लोगों को रौंदा, तीन की मौत, 4 गंभीर घायल
 

 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:
UP News