)
PM Kisan की 24वीं किस्त आज: देशभर के करोड़ों किसानों के लिए एक बड़ी और राहत भरी खबर सामने आई है. प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Samman Nidhi) की 24वीं किस्त का इंतजार कर रहे अन्नदाताओं का इंतजार आज खत्म होने वाला है. सरकार की ओर से इस योजना की अगली किस्त जारी करने की पूरी तैयारी कर ली गई है, जिससे देश के करोड़ों किसानों के बैंक खातों में सीधे पैसे ट्रांसफर किए जाएंगे.
इस एक क्लिक में देशभर के 9.34 करोड़ से ज्यादा पात्र किसान परिवारों के खातों में 18,690 करोड़ रुपये से अधिक की राशि DBT के जरिए भेजी जाएगी. हर पात्र परिवार को 2000 रुपये मिलेंगे.
उत्तर प्रदेश के लिए भी बड़ी राशि तय है. प्रदेश के 2.24 करोड़ से ज्यादा किसानों के खातों में सीधे 4,482.19 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए जाएंगे.
राज्य में 23वीं किस्त तक किसानों को कुल 1,03,461.76 करोड़ रुपये दिए जा चुके हैं. आज की 24वीं किस्त जुड़ने के बाद यह आंकड़ा और बढ़ जाएगा. योजना के तहत हर पात्र किसान परिवार को सालाना 6000 रुपये की मदद दी जाती है, जो 2000-2000 की तीन किस्तों में सीधे बैंक खाते में आती है.
यदि आप भी देखना चाहते हैं कि आपका नाम इस लिस्ट में है या नहीं, तो नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करें.
सबसे पहले पीएम किसान योजना की आधिकारिक वेबसाइट (pmkisan.gov.in) पर जाएं.
होमपेज पर दिए गए 'Farmers Corner' सेक्शन में जाएं.
वहां 'Beneficiary Status' के विकल्प पर क्लिक करें.
इसके बाद अपना आधार नंबर, बैंक खाता संख्या या रजिस्ट.
किस्त पाने के लिए e-KYC पूरी होना जरूरी है. इसके साथ ही आधार, बैंक अकाउंट और जमीन के रिकॉर्ड का वेरिफिकेशन सही होना चाहिए. अगर इनमें कोई गड़बड़ी है तो भुगतान रुक सकता है. किसान अपना स्टेटस आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाकर Know Your Status में चेक कर सकते हैं.