App

सोनिया गांधी को चिट्ठी: 10 लाख की भीड़ से दिल्ली के बाजारों के 'जाम' होने का डर! राहुल की रैली से 12 हजार करोड़ के कारोबार पर संकट

दिल्ली के प्रमुख बाजारों में दीपावली से पहले हो रही रैली को लेकर कारोबारियों में डर और दहशत का माहौल देखने को मिल रहा है. व्यापारियों को डर है कि बड़ी राजनीतिक रैली के चलते रास्ते बंद हुए और वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई तो त्योहारी सीजन में उनकी सेल पर बुरा असर पड़ेगा. इसी चिंता के साथ कारोबारी संगठन ने कांग्रेस आलाकमान से कार्यक्रम की तारीख और जगह बदलने की अपील की है.

सोनिया गांधी को चिट्ठी: 10 लाख की भीड़ से दिल्ली के बाजारों के 'जाम' होने का डर! राहुल की रैली से 12 हजार करोड़ के कारोबार पर संकट
Image Credit: (AI)

कांग्रेस की 1 नवंबर को रामलीला मैदान में प्रस्तावित 10 लाख लोगों की महारैली को लेकर दिल्ली के व्यापारियों के संगठन चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री ने कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी को पत्र लिखकर मांग की है कि इस रैली को दीपावली के बाद 10 या 11 नवंबर के बाद कर दिया जाए. सीटीआई ने कहा है कि राहुल गांधी को पहले ही 3 पत्र लिखकर निवेदन किया जा चुका है, लेकिन बात नहीं बनी. अब आखिरी उम्मीद सोनिया गांधी से है. 

सीटीआई चेयरमैन बृजेश गोयल ने कहा, 'हम रैली का विरोध नहीं कर रहे हैं, हम दीपावली के पीक सीजन में अपनी रोजी-रोटी बचाने के लिए हाथ जोड़कर विनती कर रहे हैं. 6 नवंबर को धनतेरस है और 8 नवंबर को दीपावली है, 1 नवंबर उसकी तैयारी का सबसे पीक दिन है. अगर 1 नवंबर को 10 लाख लोग और 15 से 20 हजार गाड़ियां अगर सेंट्रल दिल्ली में आ जाएंगी तो 20 ऐतिहासिक बाजारों में रोजाना होने वाला 10 से 12 हजार करोड़ का कारोबार ठप्प हो जाएगा.'

4 बड़े संकट- लॉकडाउन जैसे हालात और अफरातफरी

सीटीआई ने अपने पत्र में लिखा है कि रामलीला मैदान में 200 बड़ी बसों की भी पार्किंग नहीं है. 10 लाख लोगों को लाने के लिए 15,000 से 20,000 बसों, कारों और टेंपो की जरूरत पड़ेगी. यह गाड़ियां जवाहर लाल नेहरू मार्ग, बहादुर शाह जफर मार्ग, नेताजी सुभाष मार्ग, अजमेरी गेट, चांदनी चौक रोड और बड़े बाजारों के आसपास खड़े होंगे, तब भी जगह कम पड़ेगी. इससे सेंट्रल दिल्ली और पुरानी दिल्ली में चक्का जाम और लॉकडाउन जैसे हालात बन सकते हैं.

डर का माहौल!

'24 घंटे पहले से बनने लगेगा माहौल'

कारोबारियों ने आगे कहा, '31 अक्टूबर दोपहर से ही बसें और गाड़ियां सिंघु, टिकरी, गाजीपुर, बदरपुर जैसे दिल्ली बॉर्डर पर आनी शुरू हो सकती हैं और शाम से ही बहादुर शाह जफर मार्ग और जेएलएन मार्ग पर बैरिकेडिंग लग सकती है. हमारा माल लाने वाले ट्रांसपोर्टर 31 अक्टूबर से ही गाड़ी भेजने से मना कर रहे हैं, इसलिए हम पर बुरा असर 1 नवंबर से नहीं, बल्कि 31 अक्टूबर से ही पड़ना चालू हो जाएगा.'

सीटीआई के डर की वजह ये है कि 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पर जब महज 5,000 से 7,000 लोग आए थे तो 8 घंटे तक सेंट्रल दिल्ली जाम थी. इस बार तो 10 लाख लोगों को दिल्ली बुलाने से हालात बहुत ज्यादा खराब हो सकते हैं.

दो प्रमुख मांगें 

कारोबारियों की पहली प्रमुख मांग यह है की है कि 1 नवंबर की रैली को दीपावली के बाद 10 या 11 नवंबर को आयोजित किया जाए, ताकि धनतेरस और दीपावली के कारोबार में बाधा न पड़े. दूसरी मांग ये है कि रैली रामलीला मैदान के बजाए बुराड़ी मैदान में की जाए, जहां 15,000 गाड़ियों की पार्किंग के लिए पर्याप्त जगह है.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

Shwetank Ratnamber

Shwetank Ratnamber

श्वेतांक रत्नाम्बर वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिन्हें टीवी और डिजिटल न्यूज़ मीडिया में 22 वर्षों से ज्यादा का व्यापक अनुभव है. वर्तमान में वे Zee News (Hindi) की डिजिटल टीम में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय (देश-दुनिया) खबरों की डेस्क पर कार्यरत हैं. समसामयिक मुद्दों, वैश्विक राजनीति और कूटनीति पर गहरी समझ रखने वाले श्वेतांक जटिल अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों और राजनीतिक समीकरणों का सटीक विश्लेषण करने के विशेषज्ञ हैं.Zee News डिजिटल से पहले उन्होंने ज़ी मीडिया नेटवर्क के ग्लोबल न्यूज़ चैनल 'WION' के साथ काम किया है. इस दौरान उन्होंने 'Gravitas', 'The West Asia Post' और 'One Africa' जैसे कई प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय प्राइम-टाइम शोज़ के हिंदी प्रोडक्शन और इंटरप्रिटेशन में अहम भूमिका निभाई. 2004 से शुरू हुए अपने पत्रकारिता करियर में श्वेतांक ने रिपोर्टिंग और एंकरिंग के साथ-साथ चार लोकसभा और कई राज्यों के विधानसभा चुनावों की व्यापक ग्राउंड कवरेज की है.जामिया मिल्लिया इस्लामिया (JMI), नई दिल्ली से जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा के बाद मास कम्युनिकेशन और पॉलिटिकल साइंस में मास्टर्स डिग्री हासिल करने वाले श्वेतांक लंबे समय से 'प्रेस क्लब ऑफ इंडिया' (PCI) के सम्मानित सदस्य हैं.आप श्वेतांक रत्नाम्बर से सीधे shwetank.ratnamber@india.com पर ईमेल के जरिए संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप उनसे एक्स (ट्विटर), मेटा (फेसबुक) और लिंक्डइन पर भी कनेक्ट कर सकते हैं.' 
Read More