App

अभी शांत नहीं होगा क्रूड, ट्रंप की धमकी से फिर उछला कच्चा तेल, कीमत 113 डॉलर के पार

Crude Oil price Hike: कच्चे तेल की कीमत में तेजी लौटी है. क्रूड ऑयल फिर से 113 डॉलर के करीब पहुंच चुका है. ट्रंप की धमकियों और हूती विद्रोहियों ने तेल पर संकट को गहरा दिया है.

अभी शांत नहीं होगा क्रूड, ट्रंप की धमकी से फिर उछला कच्चा तेल, कीमत 113 डॉलर के पार
Image Credit: crude oil

Crude Oil: ना तो अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध खत्म हो रहा है और ना ही कच्चे तेल के दाम गिरने का नाम ले रहे हैं.  खाड़ी युद्ध को लेकर अनिश्चितता के बीच ग्लोबल मार्केट में कच्चे तेल की कीमत में फिर से बड़ी तेजी देखने को मिली है. कच्चा तेल तेजी के साथ आज 113-114 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया.  

कच्चे तेल की कीमतों में तेजी की लहर जारी  

कच्चे तेल की कीमत में 30 अक्टूबर को फिर से तेजी देखने को मिली है. अक्टूबर में ब्रेंट 10% से ज्यादा उछल चुका है. आज कच्चे तेल की कीमत 113 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच चुकी है. WTI क्रूड की कीमत 103 डॉलर प्रति बैरल के पार जा चुकी है. तेल की कीमतों में आज  ब्रेंट क्रूड 0.86 डॉलर और अमेरिकी बेंचमार्क वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट (WTI) क्रूड 0.76 डॉलर चढ़ा है.  

कच्चा तेल क्यों चढ़ रहा है?  

अक्टूबर में ब्रेंट क्रूड की कीमतों में 10% से ज्यादा की बढ़ोतरी हो चुकी है.अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध खत्म नहीं हो रहा है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से जारी किए गए ताजा बयान के बाद फिर से सैन्य कार्रवाई शुरू होने की आशंका बढ़ गई है.  ट्रंप कह चुके हैं कि मिड टर्म इलेक्शन के बाद ईरान पर सख्त सैन्य कार्रवाई की जा सकती है.

अभी शांत नहीं होगा कच्चा तेल

दूसरी तरफ स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को लेकर चिंता बनी हुई है. कच्चे तेल की सप्लाई को लेकर आशंका बनी हुई है. होर्मुज बंद होने से अंतरराष्ट्रीय बाजार में सप्लाई घट सकती है. इसके साथ ही लाल सागर में हूतियों के हमले बढ़ रहे हैं, जिससे ऑयल की ग्लोबल सप्लाई अटकने की आशंका बढ़ गई है. इन सबसे बीच सऊदी अरब और ईरान समर्थित हूती बलों के बीच झड़पों ने सिर्फ तनाव नहीं बढ़ाया, बल्कि कच्चे तेल के निर्यात को संकट में डाल दिया है, जिसकी वजह कच्चे तेल की कीमतों में फिर से तेजी आने लगी है. कच्चा तेल कुछ हफ्ते पहले तक 89 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच चुका है, लेकिन अब उसकी कीमत फिर से 113-114  डॉलर को छूने लगी है.   

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Bavita Jha

Bavita Jha

बवीता झा बिजनेस पत्रकार हैं, उन्हें डिजिटल और टीवी न्यूज़ मीडिया में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वे Zee News Hindi (Digital) में बतौर चीफ सब-एडिटर कार्यरत हैं. व्यापार जगत की जटिलताओं और आर्थिक आंकड़ों को आम पाठकों के लिए सरल भाषा में डिकोड करना उनका मजबूत पक्ष है.  • शेयर बाजार • बिजनेस एक्सप्लेनर • पर्सनल फाइनेंस और टैक्सेशन  • कमोडिटी, गोल्ड-सिल्वर ट्रेड• ग्लोबल ट्रेड • जियो इकोनॉमिकस डेवलपमेंट • कारोबार से जुड़ी सरकारी योजना और पॉलिटी • बिजनेस और मार्केट ट्रेंडZee News से पहले बवीता ने नवभारत टाइम्स (NBT) के बिजनेस सेक्शन और Oneindia जैसे प्रतिष्ठित डिजिटल संस्थानों में इवनिंग शिफ्ट, होम पेज मैनेजमेंट और ट्रेडिंग न्यूज़ की अहम जिम्मेदारियां संभाल चुकी हैं. इसके अलावा महुआ न्यूज़, जनसंदेश और सहारा जैसे टीवी चैनलों में प्रोग्राम प्रोड्यूसर और रनडाउन मैनेजमेंट का उनके पास 4 वर्षों का ठोस अनुभव है.  दिल्ली से पत्रकारिता में स्नातक और गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएशन करने वाली बवीता, खबरों की सत्यता और वित्तीय मामलों की सटीक रिपोर्टिंग को प्राथमिकता देती हैं.  बवीता झा से आप bavita.jha@india.com पर ईमेल के जरिए संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप उनसे एक्स  पर https://x.com/youthreporter2 के जरिए सीधे जुड़ सकते हैं. सोशल मीडिया पर कनेक्ट होने के लिए फेसबुक पेज https://www.facebook.com/bavita.jha , इंस्टाग्राम instagram.com/bavita.jha पर जुड़ सकते हैं. बवीता झा की खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं.
Read More