App

होइहि सोइ जो राम रचि राखा... अखिलेश के अयोध्या दौरे को लेकर पंकज चौधरी का करारा हमला

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के प्रस्तावित अयोध्या दौरे को लेकर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने हमला बोला है.

होइहि सोइ जो राम रचि राखा... अखिलेश के अयोध्या दौरे को लेकर पंकज चौधरी का करारा हमला
Image Credit: File Photo

यूपी बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने विपक्ष पर हमला बोला है. पंकज चौधरी ने सपा-कांग्रेस को रामभक्तों के हत्या का दोषी बताया है. पंकज चौधरी ने कहा कि अयोध्या में भगवान श्री रामलला के मंदिर का निर्माण 500 वर्षों के अनगिनत बलिदानों, संघर्षों और तपस्या के बाद हुआ है.

राम मंदिर बनने से रोकने की कोशिश की  

अखिलेश यादव पर हमला बोलते हुए कहा कि सपा सरकार में निहत्थे कारसेवकों पर गोलियां चलवाई गई थीं. अयोध्या की धरती और मां सरयू को खून से लाल किया गया था. पंकज चौधरी ने कहा कि राम मंदिर न बन पाए, इसके लिए कांग्रेस और समाजवादी पार्टी ने पूरी ताकत लगा दी थी, लेकिन होइहि सोइ जो राम रचि राखा. आज राम मंदिर बनकर तैयार हो गया है.

6 दिसंबर को जाएं राम मंदिर  

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव आप 12 को नहीं, 06 दिसबंर को अयोध्या धाम जाएं और पापों का प्रायश्चित करें. इसी दिन विवादित ढांचे को रामभक्तों ने ध्वस्त किया था, इसलिए शौर्य दिवस मनाया जाता है, लेकिन यह दिन सपा के नाम काले अक्षरों में दर्ज है.

चुनाव नजदीक आते ही याद आई अयोध्या  

अखिलेश यादव के राम मंदिर दर्शन को लेकर पंकज चौधरी ने कहा कि विधानसभा चुनाव नजदीक आ रहा है. ऐसे में अब अखिलेश यादव को रामलला के दर्शन की याद आने लगी है. उन्होंने कहा कि जो लोग सनातन को लेकर सवाल खड़े रहते हैं, अब उन्हें अयोध्या जाकर रामलला के दर्शन की जरूरत पड़ रही है.

सनातन पर जो बयान दिया उसका जवाब दें  

पंकज चौधरी ने अखिलेश यादव पर सवाल खड़ा करते हुए कहा कि आखिर चुनाव से ठीक पहले ही रामलला की याद क्यों आई?. पंकज चौधरी ने कहा कि अखिलेश यादव जरूर रामलला के दर्शन करें. लेकिन इससे पहले वह सनातन को लेकर जो बयान दे चुके हैं, उस पर भी जवाब देना चाहिए.

कांग्रेस पर भी बोला हमला  

इतना ही नहीं पंकज चौधरी ने सोनिया गांधी के बयान पर भी पलटवार किया है. बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि सोनिया गांधी विवादित ढांचा की घटना को एक बार फिर से राजनीतिक चर्चा में ला रही हैं. सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण हुआ. कोर्ट के ही आदेश पर भव्य मंदिर बना और रामलला विराजमान हुए. कांग्रेस एक बार फिर से पुराने मुद्दे को उखाड़ने की कोशिश कर रही है.

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Amitesh Pandey

Amitesh Pandey

अमितेश कुमार पांडेय डिजिटल पत्रकार हैं और ज़ी उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड (Zee UP-UK) की डिजिटल टीम में सीनियर सब-एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से ताल्लुक रखने वाले अमितेश को मीडिया जगत में 8 वर्षों से ज्यादा का अनुभव है. वे उत्तर प्रदेश की हाइपर-लोकल खबरों, क्राइम, प्रशासनिक गतिविधियों, राजनीतिक उठापटक और खेल जगत के मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं. खबरों की गहराई, ग्राउंड रियलिटी और तथ्य-आधारित डिजिटल कवरेज के लिए वे जाने जाते हैं.अमितेश के पास डेस्क एडिटिंग के साथ-साथ उत्तर प्रदेश के प्रमुख शहरों से ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी व्यावहारिक अनुभव है. अमितेश ने उत्तर प्रदेश के तीन प्रमुख शहरों- लखनऊ, प्रयागराज और गाज़ियाबाद में जमीनी स्तर पर रिपोर्टिंग की है. स्थानीय प्रशासन, जनसमस्याओं और राजनीतिक हलचलों की बेहतर समझ उन्हें ज़मीनी वास्तविकताओं को सटीक रूप से प्रस्तुत करने में मदद करती है. ज़ी मीडिया से पहले उन्होंने भारत के लिडिंग हिंदी न्यूज़ पेपर अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान में काम करने का अनुभव है. अमितेश ने पत्रकारिता की पढ़ाई प्रयागराज से की है.अमितेश पांडेय से आप amitesh.pandey@india.com पर सीधे ईमेल कर संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप अमितेश से एक्स (ट्विटर) और लिंक्डइन पर कनेक्ट कर सकते हैं.
Read More