App

मुजफ्फरनगर कैफे कांड: बहन को प्रेमी संग देख भड़के भाई, सरेराह पीटा और तोड़ी बाइक; अब पहुंचे जेल!

Muzaffarnagar Pizza Cafe Fight: मुजफ्फरनगर जनपद में दो भाइयों ने अपनी बहन के बॉयफ्रेंड की उस समय जमकर पिटाई कर दी, जब वह मीरापुर थाना क्षेत्र के एक पिज्जा कैफे में बैठी थी. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो पुलिस हरकत में आई और दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.

मुजफ्फरनगर कैफे कांड: बहन को प्रेमी संग देख भड़के भाई, सरेराह पीटा और तोड़ी बाइक; अब पहुंचे जेल!

Muzaffarnagar Pizza Cafe Fight/ अंकित मित्तल:  उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद के मीरापुर थाना क्षेत्र के एक पिज्जा कैफे में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब अपनी बहन को उसके प्रेमी के साथ बैठा देख दो ममेरे भाइयों का गुस्सा इस कदर फूटा कि उन्होंने युवक की जमकर पिटाई कर दी.

दोनों भाई गिरफ्तार, भेजे गए जेल
इतना ही नहीं, गुस्साए भाइयों ने युवक की बाइक में भी तोड़फोड़ की. ये घटना पास ही की एक दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. जिसे बाद में सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया. सीसीटीवी फुटेज वायरल होने के बाद पुलिस ने एक्शन में आई. स्थानीय पुलिस ने तुरंत इस मामले में मुकदमा दर्ज किया और दोनों आरोपी भाइयों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

क्या है ये पूरा मामला?
यह घटना बीती 3 अक्टूबर की है. जानकारी के मुताबिक, टीना नाम की युवती अपने बॉयफ्रेंड गोविंद के साथ मीरापुर कस्बा के एक पिज्जा कैफे में बैठी हुई थी. इसी दौरान युवती का भाई सोनू अपने ममेरे भाई अतुल के साथ वहां से गुजर रहा था. कैफे के भीतर अपनी बहन को गोविंद के साथ बैठा देख दोनों भाइयों का पारा चढ़ गया.

बाइक को भी किया क्षतिग्रस्त
बिना कुछ सोचे-समझे सोनू और अतुल कैफे के भीतर दाखिल हुए और गोविंद पर टूट पड़े. दोनों ने गोविंद को लात-घूंसों से पीटना शुरू कर दिया. इस दौरान काफी देर तक हंगामा होता रहा. दोनों का मन इतने से भी नहीं भरा, तो उन्होंने सड़क पर खड़ी गोविंद की बाइक को भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया.

वायरल सीसीटीवी फुटेज में दोनों सरेराह अपनी बहन के बॉयफ्रेंड की पिटाई करते नजर आ रे हैं.

मामले पर क्या बोली सीओ जानसठ?
इस संबंध में जानकारी देते हुए सीओ जानसठ ऋषिका सिंह ने बताया कि 3 अक्टूबर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें कस्बा मीरापुर, थाना मीरापुर में दो पक्षों में लड़ाई झगड़ा हो रहा है. वीडियो का त्वरित संज्ञान लेते हुए थाना मीरापुर पुलिस ने वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित कर लड़ाई में मौजूद पक्ष की गिरफ्तारी की है. 

सीओ जानसठ का कहना है कि अन्य तथ्यों और आरोपो पर जांच चल रही है. जांच के बाद आगे की वैधानिक और कठोर करवाई की जाएगी.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

Pooja Singh

Pooja Singh

पूजा सिंह डिजिटल पत्रकार हैं और ज़ी उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड (Zee UP-UK) की डिजिटल टीम में सब-एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. दिल्ली से ताल्लुक रखने वाली पूजा को मीडिया जगत में 5 वर्षों से ज्यादा का अनुभव है. वे उत्तर प्रदेश की हाइपर-लोकल खबरों, क्राइम, प्रशासनिक गतिविधियों, राजनीतिक उठापटक और खेल जगत के मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं. खबरों की गहराई, ग्राउंड रियलिटी और तथ्य-आधारित डिजिटल कवरेज के लिए वे जाने जाते हैं.पूजा के पास डेस्क एडिटिंग का व्यावहारिक अनुभव है.  स्थानीय प्रशासन, जनसमस्याओं और राजनीतिक हलचलों की बेहतर समझ उन्हें ज़मीनी वास्तविकताओं को सटीक रूप से प्रस्तुत करने में मदद करती है. ज़ी मीडिया से पहले उन्होंने भारत के लिडिंग हिंदी न्यूज़ चैनल टीवी 9 डिजिटल और न्यूज नेशन में काम करने का अनुभव है. पूजा ने भारतीय विद्या भवन से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है.पूजा सिंह से आप pooja.singh@india.com पर सीधे ईमेल कर संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप पूजा से एक्स (ट्विटर) और लिंक्डइन पर कनेक्ट कर सकते हैं.
Read More

ट्रेंडिंग

  • न्यूज़
  • फोटो
  • वीडियो