SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

मुरादाबाद-हरिद्वार हाइवे पर रोडवेज बस और ट्रैक्टर-ट्रॉली की भिड़ंत, मां-बेटे समेत 4 यात्रियों की मौत

मुरादाबाद के छजलैट थाना क्षेत्र में रोडवेज बस और ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर में मां-बेटे समेत चार यात्रियों की मौत हो गई. हादसे में एक यात्री घायल हुआ है.

Edited By Preeti Chauhan
Published: Nov 28, 2026, 10:31 IST | Updated: Nov 28, 2026, 10:37 IST
Image Credit: Moradabad road accident
Join

आकाश शर्मा/मुरादाबाद: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में मुरादाबाद-हरिद्वार स्टेट हाईवे पर शनिवार सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया.  छजलैट थाना क्षेत्र के लदावली में रोडवेज बस और ट्रैक्टर-ट्रॉली की जोरदार भिड़ंत हो गई. इस सड़क हादसे में मां-बेटे समेत बस में सवार चार यात्रियों की मौत हो गई, जबकि एक यात्री घायल बताया जा रहा है.  हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई.  सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू कराया.

रोडवेज बस का एक हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त

जानकारी के मुताबिक, हादसा इतना भीषण था कि रोडवेज बस का एक हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया.  टक्कर के बाद बस में सवार यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई. हादसे में चार यात्रियों की मौके पर ही मौत होने की पुष्टि पुलिस ने की है. मृतकों में मां और बेटा भी शामिल हैं. बस के अंदर का दृश्य झकझोर देने वाला था.

पुलिस ने शवों को भेजा मॉर्चरी

हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतकों के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मॉर्चरी भेज दिया गया है. घायल यात्री को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. एसपी देहात कुंवर आकाश सिंह के मुताबिक, हादसे में रोडवेज बस में सवार चार यात्रियों की मौत हुई है, जबकि एक यात्री घायल है.

परिजनों में मचा कोहराम

हादसे की खबर मिलते ही मृतकों के परिवारों में कोहराम मच गया.  परिजन घटनास्थल और अस्पताल पहुंचने लगे. फिलहाल पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है.

ललितपुर-स्कूल से लौटते समय बस की टक्कर से छात्रा घायल

उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले के एक अनियंत्रित बस ने एक 11 वी क्लास में पढ़ने वाली स्कूली छात्रा को टक्कर मार दी. इस हादसे में छात्रा घायल हो गई. घायल छात्रा को आनन-फानन में उसके साथी छात्र-छात्राओं ने इलाज के लिये जिला मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज किया गया. जानकारी के मुताबिक, छात्रा स्कूल के बाद घर लौट रही थी. घटना सदर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बिरधा कस्बे के पास की है. फिलहाल छात्रा की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है.

गोंडा में दो लोगों की मौत एक घायल

गोंडा के मनकापुर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बैरियर रामनाथ गांव के पास शुक्रवार देर रात भीषण सड़क हादसा हो गया. दतौली चीनी मिल से मनकापुर की तरफ जा रहे डबल ट्राला लगे ट्रैक्टर ने सामने से आ रही बाइक को जोरदार टक्कर मार दी. हादसा इतना भीषण था कि बाइक सवार प्रदीप और एक महिला की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि मोटरसाइकिल पर पीछे बैठे तीसरे हीरालाल गंभीर रूप से घायल हो गए. जिन्हें बेहतर इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मनकापुर से गोंडा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है. बताया जा रहा है कि बाइक पर तीन लोग सवार थे. प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना कोतवाली मनकापुर पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत है. अग्रिम वैधानिक कार्यवाही प्रचलित है.

बहराइच में एक दिन में 5 मौतें, कहीं साइकिल सवार तो कहीं बाइक सवार बना हादसे का शिकार, परिवारों में मचा कोहराम

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

प्रीति चौहान को पत्रकारतिा के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है. प्रिंट मीडिया के साथ टीवी चैनल का अनुभव भी है. डिजिटल मीडिया में गहरी पकड़ है. ग्राउंड-जीरो रिपोर्टिंग का अनुभव है. वर्तमान में वे Zee News रीजनल टीम में सीनियर सब-एडिटर के रूप में काम कर रही हैं. हाइपरलोकल की राजनीति, क्राइम और अन्य खबरों की गहराई से कवरेज करना उनकी एक्सपर्टीज है.अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU) से पत्रकारिता में डिप्लोमा पूरा करने के बाद प्रीति चौहान ने मीडिया जगत में अपना सफर शुरू किया. ज़ी न्यूज़ से पहले उन्होंने हिंदुस्थान समाचार (न्यूज एंजेसी के डिजिटल प्लेटफॉर्म), अमर उजाला, इंडिया वॉच और श्रीन्यूज जैसे प्रमुख समाचार चैनलों और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स में काम किया है. इस दौरान उन्होंने न्यूज़ रिपोर्टिंग, कंटेंट आइडिएशन और डेस्क मैनेजमेंट की अहम जिम्मेदारियां संभाली. वे खबरों की प्रामाणिकता और ग्राउंड रियलिटी को प्राथमिकता देती हैं, ताकि पाठकों तक सटीक और भरोसेमंद जानकारी पहुंचे.प्रीति चौहान से आप PREETI.CHAUHAN@india.com पर ईमेल के माध्यम से संपर्क कर सकते हैं. 
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES