App

मुसलमानों के खिलाफ बोलना बंद करो: BJP विधायक को पाकिस्तान से मिली बम से उड़ाने की धमकी, मथुरा में हड़कंप

Mathura News: मथुरा के मांट सीट से बीजेपी विधायक राजेश चौधरी को बीते दिनों पाकिस्तान से जान से मारने की धमकी मिली. उन्हें एक विशेष समुदाय के खिलाफ बोलने पर बम से उड़ाने को कहा गया है.

मुसलमानों के खिलाफ बोलना बंद करो: BJP विधायक को पाकिस्तान से मिली बम से उड़ाने की धमकी, मथुरा में हड़कंप
Image Credit: BJP MLA Rajesh Chaudhari

कन्हैया लाल शर्मा/मथुरा: मांट विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के विधायक और प्रदेश महामंत्री राजेश चौधरी को पाकिस्तान के एक अज्ञात नंबर से जान से मारने की धमकी मिलने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. इस घटना के विरोध में और विधायक की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए भाजपा के स्थानीय प्रतिनिधिमंडल ने मथुरा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा.

​धमकी में क्या कहा गया?
​भाजपा नेताओं के अनुसार, विधायक राजेश चौधरी को पाकिस्तान के एक नंबर से कॉल आया था. कॉल करने वाले ने उन्हें सीधे तौर पर धमकी देते हुए कहा कि वे मुसलमानों के खिलाफ बयानबाजी बंद करें, अन्यथा उन्हें बम/जान से उड़ा दिया जाएगा. आधी रात फोन आने पर उनके घरवालों में हड़कंप मच गया. घरवालों ने इसकी जानकारी तुरंत मथुरा पुलिस को दी.

​SSP से मुलाकात और कड़ी कार्रवाई की मांग
​घटना से आक्रोशित भाजपा जिलाध्यक्ष, महानगर अध्यक्ष और पार्टी के अन्य वरिष्ठ पदाधिकारियों ने एसएसपी से मुलाकात कर पूरे मामले की गहनता और निष्पक्षता से जांच कराने की मांग की. ​प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस प्रशासन धमकी देने वाले विदेशी नंबर और इसके पीछे की साजिश की तुरंत जांच कराने की मांग की. यदि इस मामले में कोई स्थानीय असामाजिक तत्व या "बैड एलिमेंट" शामिल है, तो उस पर भी सख्त से सख्त कार्रवाई हो. साथ ही राजेश चौधरी राज्य स्तर के महामंत्री हैं और चुनावी समय के कारण उनका पूरे प्रदेश में लगातार प्रवास रहता है. इसलिए प्रशासन को उनकी सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करना चाहिए.

​पार्टी पदाधिकारियों का बयान
​भाजपा नेताओं ने कहा कि पार्टी का प्रतिनिधिमंडल एकजुट होकर इस विषय पर पुलिस प्रशासन के संपर्क में है. चुनावी माहौल और सार्वजनिक कार्यक्रमों में लगातार आवाजाही को देखते हुए विधायक की सुरक्षा बेहद संवेदनशील विषय है और प्रशासन को इसमें तनिक भी लापरवाही नहीं बरतनी चाहिए. ​पुलिस प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए साइबर सेल और संबंधित एजेंसियों के माध्यम से जांच शुरू करने तथा सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करने का आश्वासन दिया है. 

कौन हैं बीजेपी विधायक राजेश चौधरी? 
राजेश चौधरी का जन्म 1 जून 1973 को हुआ था. कम उम्र में ही वह आरएसएस से जुड़ गए थे. 1993 में अखिल भारतीय विद्याथी परिषद से जुड़ गए और कई महत्वपूर्ण पदों पर रहे. राजेश चौधरी ने पहली बार मांट विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा और जीत दर्ज की. 2022 के चुनाव में राजेश चौधरी ने बीजेपी के टिकट से विधायक चुने गए. उनकी पत्नी नौहझील से ब्लॉक प्रमुख रह चुकी हैं. राजेश चौधरी वर्तमान में बीजेपी के विधायक हैं. 

 

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Amitesh Pandey

Amitesh Pandey

अमितेश कुमार पांडेय डिजिटल पत्रकार हैं और ज़ी उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड (Zee UP-UK) की डिजिटल टीम में सीनियर सब-एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से ताल्लुक रखने वाले अमितेश को मीडिया जगत में 8 वर्षों से ज्यादा का अनुभव है. वे उत्तर प्रदेश की हाइपर-लोकल खबरों, क्राइम, प्रशासनिक गतिविधियों, राजनीतिक उठापटक और खेल जगत के मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं. खबरों की गहराई, ग्राउंड रियलिटी और तथ्य-आधारित डिजिटल कवरेज के लिए वे जाने जाते हैं.अमितेश के पास डेस्क एडिटिंग के साथ-साथ उत्तर प्रदेश के प्रमुख शहरों से ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी व्यावहारिक अनुभव है. अमितेश ने उत्तर प्रदेश के तीन प्रमुख शहरों- लखनऊ, प्रयागराज और गाज़ियाबाद में जमीनी स्तर पर रिपोर्टिंग की है. स्थानीय प्रशासन, जनसमस्याओं और राजनीतिक हलचलों की बेहतर समझ उन्हें ज़मीनी वास्तविकताओं को सटीक रूप से प्रस्तुत करने में मदद करती है. ज़ी मीडिया से पहले उन्होंने भारत के लिडिंग हिंदी न्यूज़ पेपर अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान में काम करने का अनुभव है. अमितेश ने पत्रकारिता की पढ़ाई प्रयागराज से की है.अमितेश पांडेय से आप amitesh.pandey@india.com पर सीधे ईमेल कर संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप अमितेश से एक्स (ट्विटर) और लिंक्डइन पर कनेक्ट कर सकते हैं.
Read More