UP Tourism का बड़ा ऐलान: नीम करौली बाबा सर्किट के लिए तीन दिन का स्पेशल टूर पैकेज, लखनऊ से सीधी बस, किराया आधा
Neem Karoli Baba Tour Package Lucknow: विश्व पर्यटन दिवस (27 सितंबर) के अवसर पर लखनऊ पर्यटन विकास निगम ने नीम करौली बाबा से जुड़े प्रमुख धार्मिक व ऐतिहासिक स्थलों के दर्शन के लिए तीन दिवसीय विशेष टूर पैकेज की घोषणा की है. यह यात्रा 25 से 27 सितंबर तक आयोजित होगी, जो लखनऊ के गोमती होटल से शुरू की जाएगी.
UPSTDC Tour Package/लखनऊ: विश्व पर्यटन दिवस के मौके पर उत्तर प्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम (UPSTDC) ने नीम करौली बाबा (Neem Karoli Baba) से जुड़े प्रमुख स्थलों की यात्रा के लिए तीन दिवसीय विशेष टूर पैकेज शुरू किया है. यह यात्रा 25 से 27 सितंबर 2026 तक आयोजित की जाएगी. विशेष पैकेज के तहत पर्यटकों को किराए में करीब 50 फीसदी तक की छूट दी जा रही है. सामान्य तौर पर 16,500 रुपये कीमत वाले पैकेज के लिए अब प्रति यात्री 8,500 रुपये देने होंगे.
लखनऊ से शुरू होगी यात्रा
यह विशेष यात्रा लखनऊ से शुरू होगी और नीम करौली बाबा के जीवन एवं आध्यात्मिक विरासत से जुड़े प्रमुख स्थलों को कवर करेगी. UPSTDC की आधिकारिक जानकारी के मुताबिक लखनऊ से चलने वाले तीन दिवसीय पैकेज में फर्रुखाबाद, फिरोजाबाद, मथुरा और वृंदावन को शामिल किया गया है. यात्रा के दौरान नीम करौली बाबा के आश्रम और जन्मस्थली के साथ धार्मिक एवं सांस्कृतिक महत्व वाले अन्य स्थानों का भी भ्रमण कराया जाएगा.
जन्मभूमि से समाधि स्थल तक का सफर
पैकेज में फर्रुखाबाद के नीब करौरी गांव स्थित आश्रम को प्रमुख पड़ाव बनाया गया है. इसके अलावा फिरोजाबाद जिले के अकबरपुर गांव को भी यात्रा में शामिल किया गया है, जिसे नीम करौली बाबा की जन्मस्थली के रूप में बताया जाता है. इसके बाद पर्यटकों को मथुरा और वृंदावन ले जाया जाएगा, जहां श्रीकृष्ण जन्मभूमि, द्वारकाधीश मंदिर और नीम करौली बाबा के समाधि स्थल जैसे प्रमुख धार्मिक स्थलों के दर्शन कराए जाएंगे.
तीन दिवसीय पैकेज सूचीबद्ध
UPSTDC ने नीम करौली बाबा से जुड़े स्थलों को जोड़कर एक आध्यात्मिक पर्यटन सर्किट भी विकसित किया है. निगम की वेबसाइट पर लखनऊ से फर्रुखाबाद, फिरोजाबाद, मथुरा और वृंदावन जाने वाला तीन दिवसीय पैकेज है.
8,500 रुपये में यात्रा
विश्व पर्यटन दिवस 27 सितंबर को ध्यान में रखते हुए इस विशेष टूर की कीमत में बड़ी छूट दी गई है. 16,500 रुपये के सामान्य पैकेज के मुकाबले विशेष अवसर पर कीमत 8,500 रुपये प्रति यात्री रखी गई है. इससे श्रद्धालुओं और आध्यात्मिक पर्यटन में रुचि रखने वाले लोगों को कम खर्च में बाबा से जुड़े प्रमुख स्थलों की यात्रा का मौका मिलेगा.
कहां करें बुकिंग
पर्यटक इस पैकेज की बुकिंग UPSTDC की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए कर सकते हैं. निगम की वेबसाइट पर नीम करौली बाबा से जुड़े कई अलग-अलग टूर पैकेज भी उपलब्ध हैं.
आधिकारिक बुकिंग: UPSTDC Tour Packages