SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

फतेहपुर में LPG सिलेंडर ब्लास्ट: तेज धमाके से भरभराकर गिरा दो मंजिला मकान, 4 लोगों की दर्दनाक मौत

Fatehpur News: फतेहपुर में खाना बनाते समय सिलेंडर ब्लास्ट होने से दो मंजिला मकान भरभराकर गिर गया. हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई.

Written By Amitesh Pandey
Published: Sep 28, 2026, 07:24 PM IST | Updated: Sep 28, 2026, 10:52 PM IST
Image Credit: LPG Gas cylinder blast in Fatehpur
Join

अविनाश सिंह/फतेहपुर: फतेहपुर के मलवां थाना क्षेत्र के कस्बा मलवां में सोमवार शाम करीब 5 बजे एक बड़ा हादसा हो गया. खाना बनाते समय सिलेंडर में अचानक तेज विस्फोट हो गया. धमाका इतना जोरदार था कि दो मंजिला मकान भरभराकर ढह गया. आसपास की इमारतें भी हिल गईं. हादसे में चार लोगों की मौत हो गई. दो लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है. हादसे का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी संज्ञान लिया है. 

खाना बनाते समय फटा सिलेंडर 
मलवां कस्बे में सूरज गुप्ता परिवार के साथ रहते हैं. सोमवार को खाना बनाते समय सिलेंडर ब्लास्ट कर गया. हादसे के समय घर में परिवार के लोग मौजूद थे. मकान ढहने से कई लोग मलबे में दब गए. तेज धमाके की आवाज सुनते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई. स्थानीय लोगों ने तुरंत बचाव कार्य शुरू किया. सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई और मलबे में दबे लोगों को बाहर निकाला.

सीएमओ ने 4 मौतों की पुष्टि की 
घायल लोगों को अल्लीपुर मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने चार लोगों को मृत घोषित कर दिया. फतेहपुर के सीएमओ यूबी सिंह ने बताया कि गैंस सिलेंडर ब्लास्ट होने से मकान गिर गया था. घायलों को अस्पताल ले जाया गया, चार लोगों की मौत हो गई है. दो की हालत गंभीर बनी हुई है. सीएमओ ने चार लोगों के जान जाने की पुष्टि की है.

सीएम योगी ने मदद का ऐलान किया 
हादसे का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी संज्ञान लिया है. सीएम योगी ने मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार रुपये को आर्थिक मदद का ऐलान किया है. सीएम योगी ने अधिकारियों को घायलों का समुचित इलाज करवाने के निर्देश दिए हैं. सीएम योगी ने घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है. 

हादसे में इनकी गई जान 
हादसे की सूचना पर मौके पर डीएम निधि गुप्ता वत्स भी पहुंच गईं. उन्होंने बताया कि मृतकों में 9 वर्षीय वेद गुप्ता, 15 वर्षीय अर्पित गुप्ता, 7 वर्षीय टुक्कू और 11 वर्षीय कुणाल गुप्ता शामिल हैं. वहीं, 26 वर्षीय आलोक गुप्ता और सोनेलाल गुप्ता घायल हैं. इनकी हालत नाजुक बनी हैं. उन्होंने कहा कि राहत एवं बचाव की टीमें रेस्क्यू कर रही हैं. मलबे में दबे लोगों को बाहर निकाला जा रहा है. 

दूर तक सुनाई दी धमाके की आवाज 
स्थानीय लोगों ने बताया कि धमाका इतनी तेज था कि आसपास की बिल्डिंगों में भी दरारें पड़ गईं. धमाके की आवाज दूर तक सुनाई दी. फिलहाल रेस्क्यू आपरेशन जारी है. मलबे में फंसे लोगों को बाहर निकाला जा रहा है. 
 

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

अमितेश कुमार पांडेय डिजिटल पत्रकार हैं और ज़ी उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड (Zee UP-UK) की डिजिटल टीम में सीनियर सब-एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से ताल्लुक रखने वाले अमितेश को मीडिया जगत में 8 वर्षों से ज्यादा का अनुभव है. वे उत्तर प्रदेश की हाइपर-लोकल खबरों, क्राइम, प्रशासनिक गतिविधियों, राजनीतिक उठापटक और खेल जगत के मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं. खबरों की गहराई, ग्राउंड रियलिटी और तथ्य-आधारित डिजिटल कवरेज के लिए वे जाने जाते हैं.अमितेश के पास डेस्क एडिटिंग के साथ-साथ उत्तर प्रदेश के प्रमुख शहरों से ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी व्यावहारिक अनुभव है. अमितेश ने उत्तर प्रदेश के तीन प्रमुख शहरों- लखनऊ, प्रयागराज और गाज़ियाबाद में जमीनी स्तर पर रिपोर्टिंग की है. स्थानीय प्रशासन, जनसमस्याओं और राजनीतिक हलचलों की बेहतर समझ उन्हें ज़मीनी वास्तविकताओं को सटीक रूप से प्रस्तुत करने में मदद करती है. ज़ी मीडिया से पहले उन्होंने भारत के लिडिंग हिंदी न्यूज़ पेपर अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान में काम करने का अनुभव है. अमितेश ने पत्रकारिता की पढ़ाई प्रयागराज से की है.अमितेश पांडेय से आप amitesh.pandey@india.com पर सीधे ईमेल कर संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप अमितेश से एक्स (ट्विटर) और लिंक्डइन पर कनेक्ट कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES