SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

यूपी विधानसभा चुनाव: पूर्वांचल में सियासी जमीन तलाशने में जुटे चिराग पासवान, संगमनगरी में बड़ी रैली की तैयारी

UP Politics: लोक जनशक्ति पार्टी के अध्यक्ष व केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान 27 सितंबर को संगमनगरी में बड़ी रैली करने जा रहे हैं. प्रयागराज से वह युवाओं को साधने की कोशिश करेंगे.

Written By Amitesh Pandey
Published: Sep 21, 2026, 03:48 PM IST | Updated: Sep 21, 2026, 04:05 PM IST
Image Credit: Chirag Paswan
Join

मो​हम्मद गुफरान/प्रयागराज: 2027 विधानसभा चुनाव से पहले उत्तर प्रदेश में सियासी सरगर्मियां तेज हो गई हैं. इसी कड़ी में लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के अध्यक्ष व केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान 27 सितंबर को संगम नगरी प्रयागराज पहुंच रहे हैं. चिराग पासवान यहां एक बड़ी जनसभा को संबोधित करेंगे. 27 सितंबर को प्रयागराज में होने वाली जनसभा के जरिए चिराग पासवान युवाओं को साधते नजर आएंगे. चिराग पासवान की प्रयागराज में होने वाली जनसभा में बड़ी संख्या में युवाओं को लाने की तैयारी है.

27 सितंबर को प्रयागराज आएंगे चिराग पासवान 
प्रयागराज में 27 सितंबर को चिराग पासवान की जनसभा को पूर्वांचल की सियासत के लिहाज से अहम माना जा रहा है. चिराग पासवान की नजर जनसभा के जरिए युवाओं को साधने और पार्टी के संगठन को मजबूत करने की कवायद के साथ उत्तर प्रदेश की सियासी जमीन को मजबूत करने पर है. खास तौर पर पूर्वांचल में लोकजनशक्ति पार्टी अपनी सक्रियता बढ़ाने की तैयारी में जुटी है. चिराग पासवान की प्रयागराज में होने वाली जनसभा को पार्टी के विस्तार अभियान के तौर पर भी देखा जा रहा है.

संगम नगरी से चिराग देंगे सियासी संदेश
प्रयागराज को पूर्वांचल की राजनीति का अहम केंद्र माना जाता है. ऐसे में संगम नगरी से चिराग पासवान क्या राजनीतिक संदेश देते हैं, इस पर भी सबकी नजर रहेगी. लोजपा यूपी के प्रदेश अध्यक्ष राजीव पासी ने कहा कि हम यूपी में अपनी सियासी जमीन को मजबूत करने में जुटे हैं. उन्होंने कहा कि 2027 के चुनाव में लोजपा यूपी की सभी 403 सीटों पर अकेले चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है. उसी चुनावी अभियान की शुरुआत 27 सितंबर को चिराग पासवान संगम नगरी प्रयागराज से करने जा रहे हैं. हालांकि, चुनावी गठबंधन और सीटों को लेकर अंतिम तस्वीर आने वाले समय में साफ होगी.

संगठनात्मक पहुंच का प्रदर्शन करने में जुटी लोजपा 
माना जा रहा है कि प्रयागराज की जनसभा के जरिए लोकजनशक्ति पार्टी अपनी ताकत और संगठनात्मक पहुंच का प्रदर्शन करने की तैयारी में है. बता दें कि इससे पहले लोकजनशक्ति पार्टी ने राजधानी लखनऊ में पहली बार लोजपा संस्थापक रामविलास पासवान की 80वीं जयंती पर यूपी विधानसभा चुनाव का शंखनाद किया था. चिराग पासवान ने सभी 403 सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी का दावा किया था. अपने 27 मिनट के भाषण में चिराग पासवान ने पंडित, पासी और पासवान के नारे के बीच सोशल इंजीनियरिंग फार्मूले का तानाबाना बुना था. चिराग पासवान ने सपा कांग्रेस पर हमला बोला था.  अब वह प्रयागराज आ रहे हैं. इसको लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं.
 

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

अमितेश कुमार पांडेय डिजिटल पत्रकार हैं और ज़ी उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड (Zee UP-UK) की डिजिटल टीम में सीनियर सब-एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से ताल्लुक रखने वाले अमितेश को मीडिया जगत में 8 वर्षों से ज्यादा का अनुभव है. वे उत्तर प्रदेश की हाइपर-लोकल खबरों, क्राइम, प्रशासनिक गतिविधियों, राजनीतिक उठापटक और खेल जगत के मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं. खबरों की गहराई, ग्राउंड रियलिटी और तथ्य-आधारित डिजिटल कवरेज के लिए वे जाने जाते हैं.अमितेश के पास डेस्क एडिटिंग के साथ-साथ उत्तर प्रदेश के प्रमुख शहरों से ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी व्यावहारिक अनुभव है. अमितेश ने उत्तर प्रदेश के तीन प्रमुख शहरों- लखनऊ, प्रयागराज और गाज़ियाबाद में जमीनी स्तर पर रिपोर्टिंग की है. स्थानीय प्रशासन, जनसमस्याओं और राजनीतिक हलचलों की बेहतर समझ उन्हें ज़मीनी वास्तविकताओं को सटीक रूप से प्रस्तुत करने में मदद करती है. ज़ी मीडिया से पहले उन्होंने भारत के लिडिंग हिंदी न्यूज़ पेपर अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान में काम करने का अनुभव है. अमितेश ने पत्रकारिता की पढ़ाई प्रयागराज से की है.अमितेश पांडेय से आप amitesh.pandey@india.com पर सीधे ईमेल कर संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप अमितेश से एक्स (ट्विटर) और लिंक्डइन पर कनेक्ट कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES