SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

कुशीनगर में दर्दनाक सड़क हादसा; कार और ट्रक की आमने-सामने भिड़ंत में 6 लोगों की मौत, 2 गंभीर रूप से घायल

कुशीनगर के हाटा कोतवाली क्षेत्र के थारूआडीह में कार और ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गई. हादसे में कार सवार 8 लोगों में से 6 की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हैं.

Edited By Preeti Chauhan
Published: Nov 02, 2026, 07:34 AM IST | Updated: Nov 02, 2026, 08:51 AM IST
Image Credit: Kushinagar Road Accident
Join

प्रमोद कुमार गौड़/कुशीनगर: उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले से एक बेहद दर्दनाक और सनसनीखेज सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है. यहां हाटा कोतवाली क्षेत्र के थारूआडीह के पास एक तेज रफ्तार कार और ट्रक के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई.  इस भीषण हादसे में कार सवार 6 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है, जबकि 2 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं. प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, कार में सवार सभी लोग किसी कार्यक्रम में शामिल होने के बाद अपने गांव लौट रहे थे.

सीएम योगी ने कुशीनगर हादसे पर जताया दुख

कुशीनगर में हुए सड़क हादसे का सीएम योगी ने संज्ञान लिया है. मुख्यमंत्री ने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है. सीएम ने अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंचकर राहत कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं. अधिकारियों को मृतकों के परिजनों से संवाद कर हर संभव सहायता उपलब्ध करवाने हेतु निर्देश दिए हैं. घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है.
 

कार्यक्रम से लौट रहे थे सभी लोग

जानकारी के अनुसार, कार में कुल 8 लोग सवार थे. ये सभी लोग किसी मांगलिक या पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद वापस अपने गांव लौट रहे थे, तभी यह हादसा हुआ. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए.

दो घायलों का मेडिकल कॉलेज में इलाज जारी

दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और प्रशासन की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं.  पुलिस ने राहत और बचाव कार्य चलाते हुए स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों और शवों को कार से बाहर निकाला. हादसे में घायल हुए दोनों लोगों को तत्काल नजदीकी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है और उनका इलाज जारी है.

प्रशासन द्वारा मृतकों की पहचान करने और उनके परिजनों को सूचित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है.इस घटना के बाद से मृतकों के गांव और परिजनों में कोहराम मच गया है.

खबर के अपडेट के लिए बने रहिए हमारे साथ

बुलंदशहर में आधी रात भरभराकर ढहा मकान, चाचा-भतीजे की मौत; महिला घायल, 4-5 साल पुराना था घर

 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

प्रीति चौहान जीन्यूज में पत्रकार हैं, उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड डिजीटल टीम में  ब्रेकिंग, हाइपरलोकल, क्राइम, और अन्य मुद्दों को लेकर खबरें लिखती हैं. 
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES