SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

₹10 के लिए वर्दी का रसूख: ई-रिक्शा वाले ने मांगा पूरा किराया, तो महिला सिपाहियों ने सरेराह धमकाया!

Kanpur Police Viral Video: कानपुर से दो महिला पुलिसकर्मी का वीडियो सामने आया है. इस वीडियो में महिला पुलिसकर्मी रिक्शा चालक को कम किराया देने को लेकर बहस करती नजर आ रही है. पूरा किराया मांगने पर महिला पुलिसकर्मी ने थाने की धमकी दी है. अब इस वीडियो ने इंटरनेट पर बहस छेड़ दी है.

Written By Pooja Singh
Published: Oct 06, 2026, 02:07 PM IST | Updated: Oct 06, 2026, 02:18 PM IST
Join

Kanpur Police Viral Video/ प्रवीण पांडे: यूपी में कानून और सुरक्षा की रखवाली करने वाली पुलिस जब खुद कानून-कायदों और आम जनता की जेब पर भारी पड़ने लगे, तो सवाल उठना लाजिमी है. सोशल मीडिया पर कानपुर का एक वीडियो खूब सुर्खियां बटोर रहा है, जिसमें दो महिला पुलिसकर्मी एक ई-रिक्शा चालक से मामूली किराए को लेकर बहस करती और उसे वर्दी का रौब दिखाती नजर आ रही हैं.

यह विवाद महज ₹10 के चक्कर में हुआ, जो अब इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो यूपी पुलिस की साख पर सवाल खड़े कर रहा है. हालांकि, इस वायरल वीडियो की पुष्टि जी उत्तर प्रदेश नहीं करता है.

क्या है ये पूरा मामला?
यह मामला शहर के हलीम चौक से चमनगंज थाने तक का बताया जा रहा है. जानकारी के मुताबिक, यूपी पुलिस में तैनात दो महिला कांस्टेबल ने हलीम चौक से चमनगंज थाने जाने के लिए एक ई-रिक्शा में सफर किया. दूरी के हिसाब से दोनों महिला कांस्टेबलों का कुल किराया ₹20 बनता था. अपनी मंजिल पर पहुंचने के बाद दोनों पुलिसकर्मियों ने रिक्शा चालक के हाथ में ₹20 के बजाय महज ₹10 का थमा दिया और जाने लगीं.

ई-रिक्शा वाले को थाने की धमकी
जब ई-रिक्शा चालक ने अपना पूरा ₹20 किराया मांगा, तो महिला पुलिसकर्मी भड़क गईं. फिर वे रिक्शा चालक को पैसे देने के बजाय उस पर ही रौब दिखाने लगीं. जब चालक ने ₹10 और देने के लिए कहा, तो महिला पुलिसकर्मी ने उसे सीधे थाने की धमकी दे डाली.

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
मौके पर मौजूद किसी शख्स ने इस पूरी घटना का वीडियो अपने मोबाइल कैमरे में कैद कर लिया. फिर उसने सोशल मीडिया पर इसे शेयर कर दिया. देखते ही देखते यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया. वीडियो वायरल होने के बाद इंटरनेट यूजर्स अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

खाकी पर उठे सवाल
लोग सवाल उठा रहे हैं कि दिन-रात मेहनत करके ₹10-₹20 कमाने वाले ई-रिक्शा चालकों के साथ अगर खाकी वर्दीधारी ही ऐसा व्यवहार करेंगे, तो आम जनता न्याय की उम्मीद किससे करेगी?

₹10 की खातिर एक आम रिक्शा चालक को थाने की धमकी देना न सिर्फ नैतिकता के खिलाफ है, बल्कि पुलिस-जनता के रिश्तों को भी कमजोर करता है. अब देखना होगा कि वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर इन महिला कांस्टेबलों पर क्या कार्रवाई होती है?

यह भी पढ़िए: 'आराध्य देव' की फोटो को लेकर ड्रामा: क्रू मेंबर से उलझा यात्री, वाराणसी एयरपोर्ट पर रनवे से वापस लौटा प्लेन!

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

पूजा सिंह डिजिटल पत्रकार हैं और ज़ी उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड (Zee UP-UK) की डिजिटल टीम में सब-एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. दिल्ली से ताल्लुक रखने वाली पूजा को मीडिया जगत में 5 वर्षों से ज्यादा का अनुभव है. वे उत्तर प्रदेश की हाइपर-लोकल खबरों, क्राइम, प्रशासनिक गतिविधियों, राजनीतिक उठापटक और खेल जगत के मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं. खबरों की गहराई, ग्राउंड रियलिटी और तथ्य-आधारित डिजिटल कवरेज के लिए वे जाने जाते हैं.पूजा के पास डेस्क एडिटिंग का व्यावहारिक अनुभव है.  स्थानीय प्रशासन, जनसमस्याओं और राजनीतिक हलचलों की बेहतर समझ उन्हें ज़मीनी वास्तविकताओं को सटीक रूप से प्रस्तुत करने में मदद करती है. ज़ी मीडिया से पहले उन्होंने भारत के लिडिंग हिंदी न्यूज़ चैनल टीवी 9 डिजिटल और न्यूज नेशन में काम करने का अनुभव है. पूजा ने भारतीय विद्या भवन से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है.पूजा सिंह से आप pooja.singh@india.com पर सीधे ईमेल कर संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप पूजा से एक्स (ट्विटर) और लिंक्डइन पर कनेक्ट कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES