SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

अंकित संखवार के लैपटॉप से मिला 17 लाख फर्जी ई-मेल आईडी का जखीरा, पाकिस्तान-बांग्लादेश से कनेक्शन!

उत्तर प्रदेश एटीएस (ATS) की जांच में कानपुर के अंकित संखवार को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है. कुछ दिनों पहले गिरफ्तार किए गए अंकित के लैपटॉप और मोबाइल फोन से 17 लाख फर्जी ई-मेल आईडी मिलने की बात सामने आई है.

Edited By Preeti Chauhan
Published: Nov 13, 2026, 10:01 AM IST | Updated: Nov 13, 2026, 10:13 AM IST
Image Credit: kanpur ankit sankhwar
Join

लखनऊ: उत्तर प्रदेश आतंकवाद निरोधक दस्ता (UP ATS) द्वारा कुछ दिनों पहले कानपुर से अरेस्ट किए गए आरोपी अंकित संखवार के लैपटॉप और मोबाइल फोन के डाटा से एक सनसनीखेज खुलासा हुआ है. जांच में सामने आया है कि आरोपी ने बड़े पैमाने पर फर्जी ई-मेल आईडी तैयार कर उन्हें सीमा पार पाकिस्तान और बांग्लादेश में बेचा था, जिनका इस्तेमाल देश में बड़ी आतंकी धमकियां देने के लिए किया गया. जांच में प्रमुख खुलासे हुए हैं.

17 लाख फर्जी ई-मेल आईडी बरामद

एटीएस की फॉरेंसिक जांच में अंकित संखवार के लैपटॉप से करीब 17 लाख फर्जी ई-मेल आईडी का डाटा बरामद हुआ है.  जांच एजेंसियों को आशंका है कि इन आईडी का इस्तेमाल साइबर गतिविधियों और धमकी भरे संदेश भेजने में किया जा सकता था. एटीएस की पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि वह इन फर्जी ई-मेल आईडी को तैयार कर पाकिस्तान और बांग्लादेश में बैठे लोगों को बेचता था.

वीआईपी हस्तियों को मिली थीं बम की धमकियां

जांच में सामने आया है कि बांग्लादेश से भेजे गए ई-मेल के जरिए बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन के मुंबई स्थित बंगले 'जलसा' और पंजाबी गायक दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी.  एटीएस अब अंकित के डिजिटल डिवाइस से मिले डेटा और इन ई-मेल आईडी के इस्तेमाल से जुड़े नेटवर्क की पड़ताल कर रही है.

गूगल को 22 लाख ई-मेल आईडी बंद करने के लिए पत्र

एटीएस ने गूगल (Google) को पत्र लिखकर ऐसी 22 लाख संदिग्ध और फर्जी ई-मेल आईडी को तत्काल प्रभाव से बंद (ब्लॉक) करने को कहा है, ताकि भविष्य में इनका इस्तेमाल किसी राष्ट्रविरोधी या आपराधिक गतिविधि में न हो सके. जांच एजेंसी इन फर्जी ई-मेल खातों के इस्तेमाल, उनके संचालन और विदेशों से जुड़े नेटवर्क की जानकारी जुटा रही है.

पाकिस्तान-बांग्लादेश तक फैला था नेटवर्क

पूछताछ में सामने आए तथ्यों के आधार पर एटीएस यह पता लगाने में जुटी है कि अंकित संखवार इन ई-मेल आईडी को किन लोगों तक पहुंचाता था और इनका इस्तेमाल किन गतिविधियों में किया जा रहा था. अब जांच का फोकस इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों और धमकी भरे ई-मेल के पीछे की साजिश का पता लगाने पर है. अंकित के लैपटॉप और मोबाइल से मिले डिजिटल डेटा की जांच के बाद इस मामले में और भी बड़े खुलासे होने की संभावना है.

लखनऊ के मलिहाबाद में 4 दिन में एक ही परिवार के 3 बच्चों की मौत से हड़कंप, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से खुलेगा राज

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

प्रीति चौहान जीन्यूज में पत्रकार हैं, उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड डिजीटल टीम में  ब्रेकिंग, हाइपरलोकल, क्राइम, और अन्य मुद्दों को लेकर खबरें लिखती हैं. 
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES