App

झांसी में बड़ा हादसा: मऊरानीपुर की सुखनई नदी में नहाने गए 5 लोगों की डूबने से मौत, मचा हड़कंप!

उत्तर प्रदेश के झांसी जिले से एक दर्दनाक खबर सामने आई है. मऊरानीपुर थाना क्षेत्र स्थित सुखनई नदी में नहाने गए पांच लोगों की पानी में डूबने से अकाल मौत हो गई.

झांसी में बड़ा हादसा: मऊरानीपुर की सुखनई नदी में नहाने गए 5 लोगों की डूबने से मौत, मचा हड़कंप!
Image Credit: Sukhnai River Drowning

अब्दुल सत्तार/झांसी: यूपी के झांसी के मऊरानीपुर थाना क्षेत्र के रानीपुर में मंगलवार को श्राद्ध कर्म के लिए सुखनाई नदी पहुंचे एक ही परिवार के पांच लोगों की डूबने से मौत हो गई.  मृतकों में पिता-पुत्र, भतीजा, भांजा समेत परिवार के अन्य सदस्य बताए जा रहे हैं. इस दुखद हादसे के बाद क्षेत्र में कोहराम मच गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

कैसे हुआ हादसा?
प्राप्त जानकारी के मुताबिक, मऊरानीपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत सुखनई नदी में 5 लोग नहाने के लिए उतरे थे. नहाते समय पानी के तेज बहाव और गहराई का अंदाजा न होने के कारण वे गहरे पानी में चले गए और एक-एक कर डूबने लगे. जब तक आसपास के लोग या गोताखोर मदद के लिए पहुंचते, तब तक सभी पांचों लोग पानी में समा चुके थे.

पुलिस और प्रशासन की कार्रवाई
बचाव अभियान: घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और गोताखोरों की टीम मौके पर पहुंची.

दूसरा हादसा

झांसी: सुकुवां-ढुकुवां बांध में तीन युवकों के शव मिले, नहाने के दौरान डूबने की आशंका
झांसी में बबीना थाना क्षेत्र स्थित सुकुवां-ढुकुवां बांध में तीन युवकों के शव मिलने से हड़कंप मच गया. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से तीनों शवों को बांध के बाहरी हिस्से से बाहर निकलवाया. शुरुआती आशंका है कि तीनों युवकों की मौत पानी में डूबने से हुई है.

जानकारी के मुताबिक, बांध के पास एक बाइक खड़ी मिली है. इसके अलावा युवकों के कपड़े भी वहां रखे हुए मिले हैं. आशंका जताई जा रही है कि तीनों युवक बांध में नहाने के लिए उतरे होंगे और इसी दौरान गहरे पानी में डूबने से उनकी मौत हो गई होगी.

घटना की सूचना मिलते ही बबीना थाना पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर उनकी शिनाख्त कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुटी है.  मौत की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी.

तीसरा हादसा
एक्टिवा की टक्कर के बाद युवक से मारपीट, गला दबाने का प्रयास; CCTV में कैद वारदात
झांसी के प्रेमनगर थाना क्षेत्र के हीरापुरा से मारपीट का एक मामला सामने आया है.  यहां पैदल जा रहे एक शख्स को एक्टिवा सवार ने पहले टक्कर मार दी और फिर उसके साथ लात-घूंसों से मारपीट की. आरोप है कि हमलावर ने शख्स का गला दबाकर जान से मारने की कोशिश भी की. पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो अब वायरल हो रहा है.

जानकारी के मुताबिक, हीरापुरा में सपना फोटो स्टूडियो के पास राकेश साहू पैदल जा रहे थे. तभी सामने से आ रहे एक्टिवा सवार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर लगने से राकेश घायल होकर सड़क किनारे गिर गए.आरोप है कि इसके बाद एक्टिवा सवार अपनी गाड़ी से उतरा और राकेश के साथ लात-घूंसों से मारपीट करने लगा. इतना ही नहीं, उसने राकेश का गला दबाने का भी प्रयास किया. यह देखकर आसपास के लोग और राहगीर मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव कर दोनों को अलग कराया.

घटना के बाद आरोपी एक्टिवा सवार मौके से फरार हो गया.वहीं, घायल राकेश साहू को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार चल रहा है. फिलहाल, घटना का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, मामले में पुलिस की कार्रवाई को लेकर अभी विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

Preeti Chauhan

Preeti Chauhan

प्रीति चौहान जीन्यूज में पत्रकार हैं, उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड डिजीटल टीम में  ब्रेकिंग, हाइपरलोकल, क्राइम, और अन्य मुद्दों को लेकर खबरें लिखती हैं. 
Read More