App

चाय बनाते समय मौत का धमाका! उरई में सिलेंडर फटा, 23 लोग झुलसे; 13 की हालत नाजुक

जालौन के उरई में गैस सिलेंडर में आग लगने के बाद हुए जोरदार धमाके में 23 लोग झुलस गए, जिनमें 13 की हालत गंभीर बताई जा रही है. फिलहाल, उन्हें झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है.

चाय बनाते समय मौत का धमाका! उरई में सिलेंडर फटा, 23 लोग झुलसे; 13 की हालत नाजुक
Image Credit: AI IMAGE

जालौन के उरई कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला शांतिनगर में रविवार शाम घर में चाय बनाते समय गैस सिलेंडर में अचानक आग लगने से भीषण हादसा हो गया. आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप ले लिया और सिलेंडर तेज धमाके के साथ फट गया. धमाका इतना जोरदार था कि आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई. हादसे में महिलाओं बच्चों समेत करीब 23 लोग झुलसकर घायल हो गए. इनमें 13 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है. जिन्हें मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर किया गया है. घायलों में 13 बच्चे 5 पुरुष और 5 महिलाएं शामिल हैं.

चाय बनाते समय लगी गैस सिलेंडर में आग, हुआ धमाका 
जानकारी के मुताबिक, शांतिनगर निवासी सभासद माता प्रसाद के मकान में रविवार शाम परिवार के लोग चाय बना रहे थे. इसी दौरान अचानक गैस सिलेंडर में आग लग गई. परिवार के लोग कुछ समझ पाते कि इससे पहले ही आग ने विकराल रूप ले लिया और सिलेंडर में जोरदार विस्फोट हो गया. धमाके के साथ सिलेंडर के टुकड़े आसपास जा गिरे. इ

ब्लास्ट में लगभग 23 लोग झुलसे 
ब्लास्ट इतना जोरदार था कि इसकी चपेट में सभासद के परिवार के 10 से अधिक सदस्यों के अलावा आसपास मौजूद करीब 23 लोग महिलाओं बच्चों समेत झुलसकर घायल हो गए. अचानक हुए धमाके की आवाज सुनकर पूरे मोहल्ले में हड़कंप मच गया. घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई. हादसे की सूचना तत्काल पुलिस और दमकल विभाग को दी गई. सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम व दमकल गाड़ियों के साथ मौके पर पहुंची.

कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू
दमकलकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. हादसे के बाद एसपी एसपी और एएसपी समेत आलाधिकारियों ने मेडिकल कॉलेज पहुंचकर घायलों का हाल-चाल जाना.

13 लोगों की हालत नाजुक 
वहीं, मोहल्ले के लोगों और पुलिस की मदद से सभी घायलों को जिला अस्पताल और राजकीय मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है. गंभीर रूप से झुलसे 13 लोगों की हालत चिंताजनक बताई जा रही है, जिन्हें मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर किया गया है. हादसे के बाद मोहल्ले में दहशत का माहौल बना हुआ है. पुलिस और संबंधित विभाग की टीम सिलेंडर में आग लगने और विस्फोट होने के कारणों की जांच कर रही है. वही मामले में एसपी सुरेश चंद्र रावत ने जांच कमेटी गठित कर दी है.

(जालौन से जितेन्द्र सोनी की रिपोर्ट)

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Renu Akarniya

Renu Akarniya

रेनू अकर्णिया, वर्तमान में Zee News में सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और हाइपर लोकल की लेटेस्ट, ट्रेंडिंग, यूटिलिटी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. रेनू पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. DU से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन करने के बाद उन्होंने 2022 में Zee News से अपने करियर की शुरुआत की. लोकल चैनल समाचार प्लस में इंटर्न से शुरुआत की और कारवां बढ़ता हुआ जी न्यूज पहुंचा है.रेनू अकर्णिया से आप renu.akarniya@india.com पर ईमेल के माध्यम से संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा, एक्स (ट्विटर) के जरिए भी उनसे सीधा संवाद कर सकते हैं. 
Read More