)
एक्टर अविनाश मिश्रा और ईशा सिंह अपने ब्रेकअप को लेकर सुर्खियों में है. ब्रेकअप की खबरों के बीच एक्ट्रेस ने अपना रिएक्शन दिया है. उनके इस पोस्ट से उनके और अविनाश के ब्रेकअप के संकेत मिल रहे हैं. उन्होंने बिना अविनाश का नाम लिए एक्टर पर तंज कसा है. इसके अलावा उन्होंने पोस्ट में लिखा है कि उन्हें मजबूर ना किए जाए कि उन्हें सबूत बाहर लाना पड़े.
ईशा ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर किया है. इस पोस्ट में लिखा- चुप रहने और अपनी शांति बनाए रखने को कमजोरी ना समझें, बोल ना पाने को कमजोरी समझने की गलती ना करें. जो इंसान ज्ञान दे रहा है कि रिश्ते प्राइवेट होते हैं. उन्हें पब्लिक मनोरंजन का जरिया नहीं बनाना चाहिए. तो अब क्या हुआ?
एक्ट्रेस ने अविनाश मिश्रा का नाम लिए बिना उन्हें करारा जवाब दिया है. पोस्ट में एक्ट्रेस ने आगे लिखा जब आप खुद ही बातों का मजाक बना रहे हैं. आप खुद लोगों के लिए मनोरंजन परोस रहे हैं. आप एक तरफ तक की प्राइवेसी की बात नहीं कर सकते है. वहीं दूसरी साइड वह इसका उलट काम नहीं कर सकते हैं. इसके बाद ईशा ने बोला प्लीज मुझे इतना परेशान या उस हालात तक ना धकेले जहां मुझे किसी परवाह के सही नाम के साथ सबूत सबके सामने लाना पड़े. मैंने किसी पर भरोसा करने की गलती की है , जिसने मुझे धोखा दे दिया. कुछ लोगों के लिए मूव ऑन करना बहुत ही आसान होता है.

ईशा और अविनाश के ब्रेकअप की अफवाह तब शुरू हुई थी. जब एक्ट्रेस की मां का ऑडियो वायरल हुआ था. ऑडियो में बोला- उसने ओके किया, तो ही चीजे आगे बढ़ी. हम सहमत हुए वरना कोई मां अपनी बेटी को ऐसे प्लेटफॉर्म पर सब बोलने के लिए नहीं भेज देंगी. ऑडियो में बोला कि अविनाश के खिलाफ कुछ भी बोला जाता है तो मैं उसके साथ खड़ी होती, क्योंकि वह परिवार का सदस्य बनने वाला था. इस बीच जो चीट हुआ और जो भी चीजें हुई, अब वह चीजे फैलाने का कोई मतलब नहीं है.