App

IND A vs PAK A: ड्रामा, कंट्रोवर्सी और रोमांच... हर्षित-प्रिंस का जादू फेल, पाकिस्तान ने ठोके 313 रन

IND A vs PAK A: इंडिया ए और पाकिस्तान ए बीच मुकाबले में पाकिस्तान ने भारत को 314 रन का लक्ष्य दिया है. पारी के बीच हाई वोल्टेज ड्रामा भी देखने को मिला. पिछले मैच में घातक गेंदबाजी करने वाले हर्षित राणा और प्रिंस यादव का जादू पूरी तरह से फेल दिखा.

IND A vs PAK A: ड्रामा, कंट्रोवर्सी और रोमांच... हर्षित-प्रिंस का जादू फेल, पाकिस्तान ने ठोके 313 रन

India A vs Pakistan A: भारत ए और पाकिस्तान ए के बीच मुकाबले में रोमांच का ट्रिपल डोज देखने को मिल रहा है. हर्षित राणा के साथ हुई कहासुनी के बाद मुकाबले का शोर और भी तेज हो गया है. पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था और बोर्ड पर 313 रन टांग दिए हैं. इस मैच से पहले हर्षित राणा और प्रिंस यादव के चर्चे तेज थे, इनमें से हर्षित काफी महंगे साबित हुए.

पाकिस्तान भारत के खिलाफ दमदार शुरुआत की. ओपनर्स ने शुरुआती 7 ओवर में ही 60 का आंकड़ा पार कर दिया था. इस दौरान हर्षित राणा और प्रिंस यादव काफी महंगे भी साबित हुए. आयुष बदोनी ने टीम को पहला विकेट दिलाया और पाकिस्तान को बैकफुट पर ढकेला. 

पाकिस्तान की तरफ से 3 बल्लेबाजों ने ठोकी फिफ्टी

पाकिस्तान की तरफ से 3 अर्धशतकीय पारियां देखनी मिलीं. सलामी बल्लेबाज श्यामल हुसैन ने 33 रन की पारी खेली जबकि उनके साथी माज सदाकत ने 6 चौकों और 1 छक्के की बदौलत 59 रन ठोक दिए. इसके बाद बैटिंग करने आए हसन नवाज ने भी भारतीय टीम को पापड़ बेलने पर मजबूर कर दिया.

हसन और फरहान के बीच दमदार पार्टनरशिप

हसन नवाज ने 5 चौकों और 4 छक्कों की बदौलत 82 गेंद में 79 रन की पारी खेली. वहीं, फरहान यूसुफ ने भी फिफ्टी ठोकी. उन्होंने 48 गेंद में 56 रन की पारी खेली, जिसमें 4 चौके और 3 छक्के जमाए. इन तीनों बल्लेबाजों के अलावा कोई बड़ी पारी दखने को नहीं मिली. 

हर्षित-प्रिंस का जादू फेल 

हर्षित राणा और प्रिंस यादव ने पिछले मैच में पूरी नेपाल टीम को समेट दिया था. प्रिंस यादव ने पंजा खोला था, जबकि प्रिंस यादव ने 4 विकेट जमाए थे. लेकिन पाकिस्तान के खिलाफ दोनों का जादू नहीं चला. भले ही दोनों ने 2-2 विकेट अपने नाम किए, लेकिन काफी महंगे साबित हुए. हर्षित ने 10 ओवर के स्पेल में 77 रन खर्च किए, वहीं प्रिंस ने 9.2 ओवर में 60 रन खर्च किए. प्रिंस यादव शुरू में महंगे थे, लेकिन बाद में उन्होंने शानदार कमबैक किया. इन दोनों के अलावा, 2-2 विकेट विपराज निगम और सूर्यांश शेड्गे ने झटके. 1 विकेट आयुष बदोनी के खाते भी आया.

इस मुकाबले में हर्षित राणा के साथ कुछ पंगे भी देखने को मिले. पहले हर्षित की माज सदाकत के साथ कहासुनी हुई, इसके बाद रंधावा के साथ भी नोंक-झोंक ने सभी का ध्यान खींच लिया. अंपायर ने दोनों बार बीच-बचाव किया. मैदान पर हर्षित राणा पाकिस्तानी प्लेयर्स के खिलाफ काफी आक्रामक नजर आए.

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Kavya Yadav

Kavya Yadav

4 साल से खेल पत्रकारिता में सक्रिय. 2022 में स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के तौर पर डेब्यू किया. क्रिकट्रैकर, न्यूज18 से होते हुए अब जी न्यूज हिंदी में सीनियर सब एडिटर के तौर पर स्पोर्ट्स टीम का हिस्सा हैं. खेल जगत की हर हलचल, हर खास कहानी और हर ब्रेकिंग न्यूज पर पकड़. IPL, ODI World Cup, T20 World Cup, Olympics समेत कई बड़े इवेंट्स कवर किए हैं.
Read More