SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

मां को बचाने की कोशिश में खूनी बना बेटा! हरदोई में धारदार हथियार से पिता को उतारा मौत के घाट

हरदोई के राधानगर में मां से झगड़ रहे शराबी पिता को रोकने पहुंचे इकलौते बेटे ने कथित तौर पर धारदार हथियार से हमला कर उनकी हत्या कर दी और फरार हो गया. वहीं पुलिस को तहरीर देने के बाद से मां का भी कुछ पता नहीं है.

Edited By Renu Akarniya
Published: Nov 25, 2026, 16:53 IST | Updated: Nov 25, 2026, 17:07 IST
Image Credit: मां को बचाने की कोशिश में खूनी बना बेटा! हरदोई में धारदार हथियार से पिता को उतारा मौत के घाट
Join

हरदोई के कोतवाली शहर क्षेत्र के राधानगर मोहल्ले में मंगलवार देर रात रिश्तों को शर्मसार करने वाली वारदात सामने आई है. यहां शराब के नशे में पत्नी से झगड़ रहे पिता को रोकने पहुंचे इकलौते बेटे ने गुस्से में आकर धारदार हथियार से पिता को मौत के घाट उतार दिया. वारदात के बाद आरोपी बेटा फरार हो गया. पुलिस ने मृतक की पत्नी की तहरीर पर बेटे के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है. घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है.

मां को बचाने गए बेटे और पिता के बीच हुई मारपीट
जानकारी के मुताबिक, राधानगर निवासी 53 वर्षीय रामेंद्र सिंह मंडी में पल्लेदारी करते थे. परिवार में पत्नी अंजू और 28 वर्षीय इकलौता बेटा सत्यम सिंह है. सत्यम बच्चों को डांस सिखाता है. बताया जा रहा है कि रामेंद्र शराब पीने के बाद अक्सर पत्नी से विवाद और मारपीट करता था. पिछले दो दिनों से पति-पत्नी के बीच तनाव चल रहा था. मंगलवार रात करीब एक बजे रामेंद्र शराब के नशे में घर पहुंचा और पत्नी अंजू से झगड़ने लगा. विवाद बढ़ता देख बेटा सत्यम बीच-बचाव करने पहुंचा. इसी दौरान पिता-पुत्र के बीच भी मारपीट शुरू हो गई.

गुस्साए बेटे ने पिता की कर दी हत्या
गुस्से में सत्यम ने धारदार हथियार से पिता पर हमला कर दिया. गंभीर चोटों के चलते रामेंद्र ने मौके पर ही दम तोड़ दिया. इसके बाद मोहल्ले में अफरा-तफरी मच गई और घटना के बाद ही मृतक की पत्नी अंजू भी गायब है. न तो पोस्टमार्टम हाउस पहुंची और न ही मेडिकल कॉलेज की मोर्चरी पहुंची हैं.म

सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को कब्जे में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. सीओ सिटी अजीत चौहान ने बताया कि पत्नी अंजू की तहरीर पर आरोपी सत्यम के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है. आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगाई गई हैं. 

ये भी पढ़ें: मेरठ में युवती से बर्बरता करने वाले सलमान का हाफ एनकाउंटर.. पुलिस ने किया गिरफ्तार, होटल सील

(हरदोई से आशीष द्विवेदी की रिपोर्ट) 
 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

रेनू अकर्णिया, वर्तमान में Zee News में सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और हाइपर लोकल की लेटेस्ट, ट्रेंडिंग, यूटिलिटी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. रेनू पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. DU से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन करने के बाद उन्होंने 2022 में Zee News से अपने करियर की शुरुआत की. लोकल चैनल समाचार प्लस में इंटर्न से शुरुआत की और कारवां बढ़ता हुआ जी न्यूज पहुंचा है.रेनू अकर्णिया से आप renu.akarniya@india.com पर ईमेल के माध्यम से संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा, एक्स (ट्विटर) के जरिए भी उनसे सीधा संवाद कर सकते हैं. 
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES