SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

CJP के प्रदर्शन का असर: हापुड़ में NH-9 पर पहरा सख्त, छिजारसी टोल पर हर गाड़ी की चेकिंग

Hapur Police Alert: दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रस्तावित प्रदर्शन के मद्देनजर हापुड़ पुलिस पूरी तरह सतर्क है. सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रखने के लिए दिल्ली-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-9) पर स्थित पिलखुवा के छिजारसी टोल प्लाजा पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है.

Edited By Preeti Chauhan
Published: Oct 10, 2026, 12:07 PM IST | Updated: Oct 10, 2026, 12:11 PM IST
Image Credit: Hapur Police Alert
Join

अभिषेक माथुर/हापुड़: दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन के मद्देनजर हापुड़ में पुलिस प्रशासन अलर्ट है. सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए दिल्ली-लखनऊ नेशनल हाईवे (NH-9) पर पिलखुवा स्थित छिजारसी टोल प्लाजा पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है.

टोल प्लाजा पर वाहनों की कड़ी तलाशी
प्रदर्शन के आह्वान के चलते पिलखुवा क्षेत्र के छिजारसी टोल प्लाजा पर सुरक्षा व्यवस्था बेहद सख्त कर दी गई है. यहां से गुजरने वाले हर छोटे-बड़े वाहन, बसों और कमर्शियल गाड़ियों को रोककर पुलिसकर्मी सघन चेकिंग कर रहे हैं. टोल प्लाजा के आने-जाने वाले सभी रास्तों पर कड़ा पहरा है ताकि किसी भी तरह से कानून-व्यवस्था प्रभावित न हो सके. पुलिस बल लगातार मौके पर मुस्तैद रहकर हर संदिग्ध गतिविधि और वाहन की निगरानी कर रहा है.

कानून-व्यवस्था की निगरानी
किसी भी तरह की अप्रिय घटना को रोकने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस लगातार मौके पर डटी हुई है.प्रदर्शन के मद्देनजर पुलिस की टीमें लगातार मौके पर तैनात हैं. अधिकारियों का फोकस सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने पर है. हाईवे से गुजरने वाले वाहनों पर नजर रखी जा रही है, ताकि कानून-व्यवस्था प्रभावित न हो.

अमेठी: देश की राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन को लेकर हलचल अब दिल्ली से बढ़कर उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले तक पहुंच गई है. शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए अमेठी पुलिस प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट मोड पर आ गया है. दिल्ली प्रदर्शन में हिस्सा लेने के लिए जा रहे लोगों पर पुलिस ने कड़ी निगरानी और सख्ती शुरू कर दी है.

लोक गायक प्रदीप मौर्य समेत कई लोग हाउस अरेस्ट
प्राप्त जानकारी के अनुसार, अमेठी पुलिस ने एहतियाती कदम उठाते हुए प्रदर्शन में शामिल होने की योजना बना रहे कई स्थानीय नेताओं और कार्यकर्ताओं को उनके घरों में ही नजरबंद (House Arrest) कर दिया है. इसी कड़ी में प्रसिद्ध लोक गायक प्रदीप मौर्य को भी पुलिस ने उनके आवास पर हाउस अरेस्ट किया है, ताकि वे समर्थकों के साथ दिल्ली न जा सकें.

 यूपी में अलर्ट
सीजेपी प्रदर्शन को देखते हुए यूपी में अलर्ट है. यूपी की 20 जिलों से 500 पुलिस कर्मी दिल्ली भेजे गए हैं. पुलिस अफसरों को अलर्ट किया गया है. अराजकता फैलाने पर सख़्ती होगी. सोशल मीडिया पर पैनी निगरानी है.
 

अमेठी से दिल्ली जाने वालों को पुलिस ने रोका: लोक गायक प्रदीप मौर्य नजरबंद, कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए फोर्स तैनात

दिल्ली में प्रदर्शन, यूपी में बढ़ी परेशानी: ट्रेनें रद्द, चिल्ला बॉर्डर पर BSF तैनात, यात्रियों की बढ़ी मुश्किलें

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

प्रीति चौहान जीन्यूज में पत्रकार हैं, उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड डिजीटल टीम में  ब्रेकिंग, हाइपरलोकल, क्राइम, और अन्य मुद्दों को लेकर खबरें लिखती हैं. 
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES