SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

हापुड़ में पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़: 55 लाख का लूटा कैंटर बरामद, जवाबी फायरिंग में 1 बदमाश घायल समेत 5 गिरफ्तार

Hapur Encounter: हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र में देर रात चेकिंग के दौरान पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई. पुलिस के मुताबिक, कैंटर रोकने का इशारा करने पर बदमाशों ने भागने की कोशिश की और पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी. जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश घायल हो गया, जबकि पुलिस ने कुल पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया.

Edited By Preeti Chauhan
Published: Oct 03, 2026, 06:34 AM IST | Updated: Oct 03, 2026, 06:42 AM IST
Image Credit: Encounter in Hapur
Join

Hapur police encounter:  हापुड़ में स्वाट टीम और थाना गढ़मुक्तेश्वर पुलिस ने मुठभेड़ के बाद पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस के अनुसार, बदमाशों के कब्जे से 28 सितंबर को लूटा गया कपड़ों से लदा कैंटर (अनुमानित कीमत 55 लाख रुपये), अवैध असलहा और चाकू बरामद हुआ है. मुठभेड़ के दौरान एक आरोपी जावेद घायल हुआ, जिसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया और सभी आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

चेकिंग के दौरान पुलिस टीम पर की फायरिंग
मामले की जानकारी देते हुए गढ़ सर्किल के डीएसपी राहुल यादव ने बताया कि, रात में बागड़पुर तिराहे पर चेकिंग के दौरान एक कैंटर को रुकने का इशारा किया गया था. चालक ने कैंटर रोकने के बजाय उसे तेजी से पलवाड़ा की ओर दौड़ा दिया. सूचना मिलने पर बलवापुर में चेकिंग कर रही दूसरी पुलिस टीम ने कैंटर को रोकने की कोशिश की.

आत्मरक्षार्थ जवाबी फायरिंग में बदमाश घायल
पुलिस का आरोप है कि कैंटर रुकने के बाद बदमाशों ने भागने की कोशिश की और पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी. इसके बाद पुलिस ने आत्मरक्षार्थ जवाबी फायरिंग की, जिसमें जावेद घायल हो गया.

संभल और मुरादाबाद के रहने वाले हैं आरोपी बदमाश
पुलिस पूछताछ में गिरफ्तार बदमाशों की पहचान इस प्रकार हुई है.

जावेद (निवासी संभल) – मुठभेड़ में गोली लगने से घायल
अजीम (निवासी मुरादाबाद)
फरदीन (निवासी मुरादाबाद)
अमन (निवासी मुरादाबाद)
सुभान (निवासी मुरादाबाद)

28 सितंबर को कपड़ों से लदा कैंटर लूटा
पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने पूछताछ में कबूल किया कि उन्होंने 28 सितंबर को इसी मार्ग से कपड़ों से लदा कैंटर लूटा था.

आरोपियों के पास से बरामदगी
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो अवैध तमंचे 315 बोर, दो जिंदा कारतूस, खोखा कारतूस, एक अवैध चाकू और कपड़ों से लदा कैंटर बरामद किया है. घायल आरोपी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

अंकित बालियान मर्डर केस: 37 दिन बाद पुलिस के हाथ लगा साजिशकर्ता, आर्यन-सत्यम अब भी फरार

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

प्रीति चौहान जीन्यूज में पत्रकार हैं, उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड डिजीटल टीम में  ब्रेकिंग, हाइपरलोकल, क्राइम, और अन्य मुद्दों को लेकर खबरें लिखती हैं. 
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES