SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

ग्रेटर नोएडा में फिर हाईराइज सोसाइटी से छलांग: 49वीं मंजिल के बाद अब Ace Divino की 12वीं मंजिल से कूदा युवक, मौत

Greater Noida Suicide News: ग्रेटर नोएडा वेस्ट में ऊंची इमारतों से छलांग लगाकर आत्महत्या करने के मामले लगातार सामने आ रहे हैं. अभी हाल ही में भारी कर्ज के तनाव में एक युवक के 49वीं मंजिल से कूदने की सनसनीखेज घटना के बाद, अब बिसरख क्षेत्र की ऐस डिवाइनो (Ace Divino) सोसाइटी में 36 वर्षीय युवक ने 12वीं मंजिल से छलांग लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली.

Edited By Preeti Chauhan
Published: Oct 09, 2026, 10:33 AM IST | Updated: Oct 09, 2026, 10:48 AM IST
Image Credit: Greater Noida Suicide News
Join

ग्रेटर नोएडा: ग्रेटर नोएडा: ग्रेटर नोएडा वेस्ट (नोएडा एक्सटेंशन) की हाईराइज सोसाइटियों में खुदकुशी के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं. हाल ही में कर्ज के बोझ से परेशान होकर एक युवक द्वारा 49वीं मंजिल से छलांग लगाकर आत्महत्या करने का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि थाना बिसरख क्षेत्र स्थित ऐस डिवाइनो (Ace Divino) सोसाइटी से एक और दर्दनाक घटना सामने आ गई है.  ग्रेटर नोएडा वेस्ट (नोएडा एक्सटेंशन) स्थित एक हाईराइज सोसाइटी में खुदकुशी का सनसनीखेज मामला सामने आया है. 

थाना बिसरख क्षेत्र की ऐस डिवाइनो (Ace Divino) सोसाइटी में शुक्रवार को एक 36 वर्षीय युवक ने 12वीं मंजिल से छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली. अचानक हुई इस घटना से पूरी सोसाइटी परिसर में हड़कंप मच गया. मृतक की पहचान 35 वर्षीय अनिल कुमार के रूप में हुई है. पुलिस की प्राथमिक जांच के अनुसार, अनिल पिछले कई दिनों से गंभीर मानसिक तनाव से जूझ रहे थे. शुरुआती जानकारी के मुताबिक, युवक डिप्रेशन से जूझ रहा था. घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

डिप्रेशन से जूझ रहा था युवक
मिली जानकारी के अनुसार, 36 वर्षीय युवक सोसाइटी की 12वीं मंजिल पर रहता था. परिजनों और आसपास के लोगों से मिली प्राथमिक जानकारी के मुताबिक, युवक पिछले कुछ दिनों से गंभीर डिप्रेशन (मानसिक तनाव) का सामना कर रहा था. शुक्रवार को उसने अचानक अपार्टमेंट की 12वीं मंजिल से नीचे छलांग लगा दी. तेज आवाज सुनकर सुरक्षाकर्मी और निवासी मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक युवक की मौत हो चुकी थी. घटना के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मच गया है

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
घटना की सूचना तुरंत स्थानीय बिसरख थाना पुलिस (Bisrakh Police Station) को दी गई.सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना किया. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरा और पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है.

बिसरख थाना पुलिस के अनुसार, मामले में अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जा रही है और परिजनों से पूछताछ के साथ आत्महत्या के सटीक कारणों का पता लगाया जा रहा है.पुलिस परिजनों और दोस्तों से पूछताछ कर इन सभी पहलुओं को खंगाल रही है.

Disclaimer: जीवन अनमोल है. जी भरकर जिएं. इसका पूरी तरह सम्‍मान करें. हर पल का आनंद लें. किसी बात-विषय-घटना के कारण व्‍यथित हों तो जीवन से हार मानने की कोई जरूरत नहीं. अच्‍छे और बुरे दौर आते-जाते रहते हैं. लेकिन, कभी जब किसी कारण गहन हताशा, निराशा, डिप्रेशन महसूस करें तो सरकार द्वारा प्रदत्‍त हेल्‍पलाइन नंबर 9152987821 पर संपर्क करें.

Noida Traffic Advisory: नोएडा में कांशीराम परिनिर्वाण दिवस पर बड़ा डायवर्जन, एक्सप्रेसवे और डीएनडी जाने से पहले देखें एडवाइजरी


‘चारों तरफ धुआं था... बाहर निकलना मुश्किल था’! यमुना एक्सप्रेसवे बस हादसे में बची महिला ने सुनाई खौफनाक आपबीती

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

प्रीति चौहान जीन्यूज में पत्रकार हैं, उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड डिजीटल टीम में  ब्रेकिंग, हाइपरलोकल, क्राइम, और अन्य मुद्दों को लेकर खबरें लिखती हैं. 
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES