App

सपा की विभा पाल ने की घर वापसी: यूपी चुनाव से पहले थामा बीजेपी का दामन, गाजीपुर ​में सियासी हलचल

Ghazipur News: गाजीपुर की सपा महिला सभा की नेता विभा पाल ने बीजेपी ज्वॉइन कर लिया है. सोमवार को वह जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश राय की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ली.

सपा की विभा पाल ने की घर वापसी: यूपी चुनाव से पहले थामा बीजेपी का दामन, गाजीपुर ​में सियासी हलचल
Image Credit: Vibha Pal

आलोक त्रिपाठी/गाजीपुर: गाजीपुर की सियासत में आज एक नया राजनीतिक घटनाक्रम देखने को मिला. सरजू पांडेय पार्क में कांग्रेस के खिलाफ बीजेपी के धरना-प्रदर्शन के बीच समाजवादी पार्टी को झटका लगा है. सपा महिला सभा की पूर्व जिलाध्यक्ष विभा पाल ने पार्टी और पद से इस्तीफा देकर बीजेपी का दामन थाम लिया. बीजेपी जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय ने पट्टा पहनाकर और गुलदस्ता भेंट कर उनका पार्टी में स्वागत किया.

बीजेपी में की वापसी 
दरअसल, गाजीपुर के सरजू पांडेय पार्क में कांग्रेस के खिलाफ आयोजित बीजेपी के धरना-प्रदर्शन के समापन के बाद उस वक्त राजनीतिक हलचल तेज हो गई, जब समाजवादी पार्टी महिला सभा की जिलाध्यक्ष विभा पाल ने बीजेपी की सदस्यता ग्रहण कर ली. बीजेपी जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय ने उन्हें पट्टा पहनाकर और गुलदस्ता देकर पार्टी में शामिल कराया. बीजेपी के मंच से पार्टी में वापसी के बाद विभा पाल ने अपने संबोधन में कहा कि वह अपने पुराने घर बीजेपी में वापस आई हैं.

पीएम और सीएम की नीतियों को जन जन तक पहुंचाएंगी 
उन्होंने कहा कि राजनीति और समाजसेवा के क्षेत्र में वह हमेशा ईमानदारी से काम करने का प्रयास करेंगी. विभा पाल ने मीडिया के माध्यम से अपनी प्रतिबद्धता जाहिर करते हुए कहा कि वह बीजेपी में रहकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का काम करेंगी. उन्होंने कहा कि बीजेपी उनके लिए पुराना घर है और वह अपने घर वापस लौटी हैं.

गाजीपुर में चर्चा का विषय 
इस राजनीतिक घटनाक्रम के दौरान बीजेपी जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय, जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह, नगरपालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल सहित पार्टी के कई नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे. फिलहाल, सपा महिला सभा की पूर्व जिलाध्यक्ष विभा पाल का बीजेपी में शामिल होना गाजीपुर की स्थानीय राजनीति में चर्चा का विषय बन गया है. अब देखना होगा कि उनके इस फैसले का जिले की राजनीतिक गतिविधियों पर क्या असर पड़ता है. बता दें कि बीते दिनों ही विभा पाल ने सपा छोड़ दिया था. 

कांग्रेस सांसद के खिलाफ भाजपा महिला मोर्चा का प्रदर्शन
गाजीपुर में मणिपुर के कांग्रेस सांसद प्रो. अंगोमचा बिमोल अकोइजम के खिलाफ भाजपा महिला मोर्चा ने विरोध प्रदर्शन किया. महिलाओं और लड़कियों के साथ कथित दुर्व्यवहार एवं अपमान के आरोपों को लेकर बीजेपी महिला कार्यकर्ताओं ने सरयू पांडेय पार्क में धरना दिया और सांसद की गिरफ्तारी की मांग उठाई. राज्यसभा सांसद संगीता बलवंत के नेतृत्व में हुए इस प्रदर्शन में महिला कार्यकर्ताओं ने महिलाओं के सम्मान, स्वाभिमान और गरिमा का मुद्दा उठाते हुए कांग्रेस के खिलाफ नाराजगी जाहिर की. प्रदर्शन के बाद कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकाला और सांसद तिराहे पर कांग्रेस सांसद का पुतला फूंककर विरोध जताया.

बहराइच में कांग्रेस के खिलाफ खोला मोर्चा 
वहीं, बहराइच में भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्त्ताओं ने कांग्रेस के खिलाफ मोर्चा खोला. पीपल तिराहा पर कांग्रेस भवन का घेराव किया. इस दौरान कांग्रेस भवन के बाहर भारी पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई. बीजेपी महिला नेत्रियों ने एक कचौड़ी दो समोसा राहुल गांधी तेरा क्या भरोसा के नारे लगाए. महिला पुलिसकर्मी से कथित दुर्व्यवहार का आरोप लगाया. 

 

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Amitesh Pandey

Amitesh Pandey

अमितेश कुमार पांडेय डिजिटल पत्रकार हैं और ज़ी उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड (Zee UP-UK) की डिजिटल टीम में सीनियर सब-एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से ताल्लुक रखने वाले अमितेश को मीडिया जगत में 8 वर्षों से ज्यादा का अनुभव है. वे उत्तर प्रदेश की हाइपर-लोकल खबरों, क्राइम, प्रशासनिक गतिविधियों, राजनीतिक उठापटक और खेल जगत के मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं. खबरों की गहराई, ग्राउंड रियलिटी और तथ्य-आधारित डिजिटल कवरेज के लिए वे जाने जाते हैं.अमितेश के पास डेस्क एडिटिंग के साथ-साथ उत्तर प्रदेश के प्रमुख शहरों से ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी व्यावहारिक अनुभव है. अमितेश ने उत्तर प्रदेश के तीन प्रमुख शहरों- लखनऊ, प्रयागराज और गाज़ियाबाद में जमीनी स्तर पर रिपोर्टिंग की है. स्थानीय प्रशासन, जनसमस्याओं और राजनीतिक हलचलों की बेहतर समझ उन्हें ज़मीनी वास्तविकताओं को सटीक रूप से प्रस्तुत करने में मदद करती है. ज़ी मीडिया से पहले उन्होंने भारत के लिडिंग हिंदी न्यूज़ पेपर अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान में काम करने का अनुभव है. अमितेश ने पत्रकारिता की पढ़ाई प्रयागराज से की है.अमितेश पांडेय से आप amitesh.pandey@india.com पर सीधे ईमेल कर संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप अमितेश से एक्स (ट्विटर) और लिंक्डइन पर कनेक्ट कर सकते हैं.
Read More