SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

पूर्व सांसद और CBI के पूर्व अफसर ने थामा बीजेपी का दामन: पीएम मोदी और सीएम योगी के कामों से प्रभावित

यूपी चुनाव से पहले बसपा के पूर्व सांसद समेत कई अन्य दलों के नेताओं ने बीजेपी का दामन थाम लिया. बुधवार को लखनऊ में बीजेपी मुख्यालय में प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने सदस्यता दिलाई.

Written By Amitesh Pandey
Published: Nov 11, 2026, 11:18 PM IST | Updated: Nov 11, 2026, 11:24 PM IST
Image Credit: ANI
Join

पूर्व बसपा सांसद अरविंद चौधरी और सीबीआई के पूर्व डिप्टी सुपरिंटेंडेंट ऑफ पुलिस (डीएसपी) अनिल यादव ने बुधवार को बीजेपी का दामन थाम लिया. लखनऊ में बीजेपी मुख्यालय में पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई गई. बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, स्वत्रंत देव सिंह आदि मौजूद रहे. इनके साथ विभिन्न दलों से आई कई अन्य नेताओं ने भी बीजेपी की सदस्यता ली.

पीएम मोदी और सीएम योगी से प्रभावित हुए  

सीबीआई में पूर्व डीएसपी रहे अनिल यादव अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ बांदा से लखनऊ पहुंचे थे. वहीं, पूर्व सांसद अरविंद कुमार चौधरी बस्ती से अपने समर्थकों के साथ भाजपा ज्वाइन करने पहुंचे. भाजपा में शामिल होने पर अनिल यादव ने कहा, "मैं पीएम मोदी और सीएम योगी आदित्यनाथ से प्रभावित होकर भाजपा में शामिल हुआ हूं. पीएम मोदी और सीएम योगी आदित्यनाथ भारत को विकसित राष्ट्र बनाने की कोशिश कर रहे हैं. आगे चल के मैं भी इसमें भागीदार बनना चाहता हूं. इसीलिए मैं भाजपा में शामिल हुआ हूं."

पार्टी में सभी लोगों का स्वागत है  

वहीं, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने कहा कि आज कहीं ना कहीं बहुत दिनों से लोग प्रयास कर रहे थे. अरविंद चौधरी जी हमारे पूर्व सांसद हैं और अनिल यादव जी हमारे सीबीआई के अधिकारी रहे हैं और उन्हें भारतीय जनता पार्टी जॉइन करने की इच्छा बहुत दिनों से व्यक्त कर रहे थे, क्योंकि हमारे यहां एक व्यवस्था है जॉइनिंग कमेटी हमारी तैयार हुई तो उसके आधार पर उनको जॉइन कराया गया. सभी लोगों का मैं स्वागत करता हूं.

अखिलेश के अयोध्या दौरे को लेकर हमला बोला  

वहीं, अखिलेश यादव पर हमला बोलते हुए बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने कहा कि सपा अध्यक्ष इससे पहले भी अयोध्या जा सकते थे, लेकिन 12 दिसंबर समय तय किया है, कहीं ना कहीं एक चुनावी मौसम में यह एक राजनीतिक स्टंट है. पंकज चौधरी ने कहा कि अगर उनको अयोध्या दर्शन करने जाना है, हमारे कार्य सेवकों से क्षमा याचना मांगना चाहिए और उनके 6 दिसंबर को अयोध्या जाना चाहिए. पंकज चौधरी ने कहा कि हम बीजेपी के लोग 365 दिन और 24 घंटा चुनाव के लिए जनता की सेवा करते हैं. हम सेवा के लिए हमेशा तैयार रहते हैं. चुनाव पहले हो या बाद में वह चुनाव आयोग का विषय है. वह चुनाव की डेट तय करेगा. 

(विशाल सिंह की रिपोर्ट)

यह भी पढ़ें : यूपी बीजेपी का बड़ा फैसला: 133 विधानसभा प्रभारियों की पहली लिस्ट जारी, देखें अपनी सीट के प्रभारी का नाम
 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

अमितेश कुमार पांडेय डिजिटल पत्रकार हैं और ज़ी उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड (Zee UP-UK) की डिजिटल टीम में सीनियर सब-एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से ताल्लुक रखने वाले अमितेश को मीडिया जगत में 8 वर्षों से ज्यादा का अनुभव है. वे उत्तर प्रदेश की हाइपर-लोकल खबरों, क्राइम, प्रशासनिक गतिविधियों, राजनीतिक उठापटक और खेल जगत के मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं. खबरों की गहराई, ग्राउंड रियलिटी और तथ्य-आधारित डिजिटल कवरेज के लिए वे जाने जाते हैं.अमितेश के पास डेस्क एडिटिंग के साथ-साथ उत्तर प्रदेश के प्रमुख शहरों से ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी व्यावहारिक अनुभव है. अमितेश ने उत्तर प्रदेश के तीन प्रमुख शहरों- लखनऊ, प्रयागराज और गाज़ियाबाद में जमीनी स्तर पर रिपोर्टिंग की है. स्थानीय प्रशासन, जनसमस्याओं और राजनीतिक हलचलों की बेहतर समझ उन्हें ज़मीनी वास्तविकताओं को सटीक रूप से प्रस्तुत करने में मदद करती है. ज़ी मीडिया से पहले उन्होंने भारत के लिडिंग हिंदी न्यूज़ पेपर अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान में काम करने का अनुभव है. अमितेश ने पत्रकारिता की पढ़ाई प्रयागराज से की है.अमितेश पांडेय से आप amitesh.pandey@india.com पर सीधे ईमेल कर संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप अमितेश से एक्स (ट्विटर) और लिंक्डइन पर कनेक्ट कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES